• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

दफ्तर-स्कूलों में छुट्टी, शराब-मांस की दुकानों पर लगेगा ताला, प्राण प्रतिष्ठा के दिन किस राज्य में क्या नियम…..

NBTV24 by NBTV24
January 21, 2024
in आज, मध्यप्रदेश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश:- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई राज्यों और केंद्र सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया है. कुछ राज्यों में हाफ डे छुट्टी का ऐलान किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मांस और शराब की दुकानों पर भी ताला लगा रहने वाला है. 22 जनवरी को गोवा के कसीनो भी बंद रहेंगे. दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और सफदरजंग अस्पताल सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी चार अस्पताल दोपहर ढाई बजे तक बंद रहने वाले हैं.

हालांकि, अस्पतालों में इमरजेंसी सर्विस जारी रहेगी. अगर इस दौरान कोई मरीज इमरजेंसी की हालत में आता है, तो उसका तुरंत इलाज भी किया जाएगा. मगर सामान्य ओपीडी दोपहर 2.30 बजे के बाद खुलने वाले हैं. दिल्ली एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग जैसे चार अस्पतालों में दोपहर ढाई बजे तक छुट्टी रहने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन किस राज्य में छुट्टी है और किस राज्य में क्या-क्या बंद रहने वाला है.

कहां-कहां शराब-मांस की दुकानें बंद?

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राज्य में शराब-मांस की दुकानें बंद रहेंगी. छत्तीसगढ़ में शराब-मांस की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. मध्य प्रदेश, हरियाणा भी उन राज्यों में शामिल हैं, जहां शराब-मांस की दुकानों पर ताला लगा रहेगा. हरियाणा में भी शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी, जबकि मीट की दुकानों को बंद करने की हिदायत दी गई है. वहीं, उत्तराखंड और गुजरात में भी शराब-मांस की दुकानें बंद रहने वाली हैं.

किन राज्यों में रहेगी छुट्टी?

त्रिपुरा: 22 जनवरी को पूरे त्रिपुरा में सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे.
छत्तीसगढ़: राज्य में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. स्कूल कॉलेजों में पूरे दिन की छुट्टी रहने वाली है.
उत्तर प्रदेश: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी स्कूल-दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया है.
मध्य प्रदेश: एमपी में स्कूलों में पूरी छुट्टी का ऐलान किया गया है, जबकि सरकारी दफ्तर और संस्थानों में हाफ डे रहेगा.
गोवा: गोवा सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है.
हरियाणा: राज्य सरकार के दफ्तर और संस्थानों में हाफ डे रहने वाला है, जबकि स्कूल-कॉलेजों में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी.
ओडिशा: ओडिशा सरकार के दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए हाफ डे का ऐलान किया गया है.
असम: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर असम सरकार ने सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थान में हाफ डे की घोषणा की है.
राजस्थान: प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजस्थान में हाफ डे का ऐलान किया गया है. इस दिन सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी होगी.
गुजरात: गुजरात भी उन राज्यों में शामिल है, जहां सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में दोपहर 2.30 बजे तक हाफ डे रहेगा.
चंडीगढ़: केंद्रशासित प्रदेश ने फैसला किया है कि इसके अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी.
उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने स्कूल-शिक्षण संस्थानों में हाफ डे का ऐलान किया है. सरकारी कार्यालय भी आधे दिन तक बंद रहेंगे.
महाराष्ट्र: राज्य सरकार ने शुक्रवार को ऐलान किया कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन महाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी रहने वाली है. स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे.
पुडुचेरी: केंद्रशासित प्रदेश ने भी फैसला किया है कि पुडुचेरी में भी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी रहने वाली है.
दिल्ली: दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों मं आधे दिन की छुट्टी रहने वाली है. दिल्ली के कुछ शिक्षण संस्थानों में भी हाफ डे रहेगा।

Tags: Holiday in offices and schoolsIndialiquor and meat shops will be lockedToday latest news
Previous Post

पाकिस्तान में महंगाई की मार जारी, 300 रुपये किलो के पार पहुंचे प्याज के दाम……

Next Post

घर का सुख-चैन छीन लेते हैं ये वास्तु दोष, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा……

Related Posts

प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…
मध्यप्रदेश

प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…

March 1, 2026
कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
मध्यप्रदेश

कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

February 19, 2026
बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…
मध्यप्रदेश

बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

February 18, 2026
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
मध्यप्रदेश

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

February 18, 2026
प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
मध्यप्रदेश

प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

February 16, 2026
बागेश्वर धाम में 302 कन्याओं के विवाह महोत्सव में सीएम ने निभाई हल्दी की रस्म, संतों का भी लिया आशीर्वाद…
मध्यप्रदेश

बागेश्वर धाम में 302 कन्याओं के विवाह महोत्सव में सीएम ने निभाई हल्दी की रस्म, संतों का भी लिया आशीर्वाद…

February 13, 2026
Next Post

घर का सुख-चैन छीन लेते हैं ये वास्तु दोष, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा……

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

March 6, 2026
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

March 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

March 6, 2026
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…
सामान्य

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

by NBTV24
March 6, 2026
0

छत्तीसगढ़:– संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम में छत्तीसगढ़ के कई युवाओं...

Read more
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

March 6, 2026
जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

March 6, 2026
सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

March 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com