*पाकिस्तान:-* समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस का हवाला देते हुए सोमवार को बताया कि इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिए मिस्र और कतर के जरिए इजरायल ने हमास के सामने एक प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव में दो महीने के लिए युद्ध को रोकने की बात कही गई है. इस युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले मिस्र और कतर के जरिए यह प्रस्ताव भेजा गया है. इजरायल के रक्षा विभाग से जुड़े दो अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. यदि हमास इजरायल की बात मान लेता है तो युद्ध पर विराम लग सकता है.इजरायली नागरिक सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन- रिपोर्टएक रिपोर्ट के मुताबिक हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर इजरायल के लोगों ने रविवार की रात सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं सोमवार को इजरायल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में भीषण बमबारी की.इजरायल की बमबारी में 50 फिलीस्तीनी नागरिक मारे गए और कई घायल भी हुए. इस बमबारी के बाद फिलीस्तीन के रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मीडिया को बताया कि इजरायल द्वारा किए गए इस जमीनी हमले के कारण उनका खान यूनिस से पूरी तरह से संपर्क टूट चुका है.उन्होंने बताया कि इजरायली सैनिकों ने उनके एंबुलेंस केंद्रों की भी घेराबंदी की है, जिस वजह से घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. जो लोग इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहे हैं, उनको निशाना बनाया जा रहा है।











