• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

क्या आहार में बदलाव करके कम कर सकते हैं कैंसर का खतरा? किस तरह की चीजें हैं फायदेमंद, आइए जानते…

NBTV24 by NBTV24
January 29, 2024
in मनोरंजन, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कैंसर वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। कई प्रकार के कैंसर के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित करने वाली हो सकती है, यहां तक कि बच्चों को भी इसका शिकार पाया जा रहा है। आनुवांशिकता और पर्यावरणीय कारकों के अलावा लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी भी इस रोग के खतरे को बढ़ाने वाली मानी जाती है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ते कैंसर के जोखिमों को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस के इस साल का थीम है “क्लोज द केयर गैप” है। यह विषय दुनियाभर में मौजूद कैंसर देखभाल में असमानताओं पर प्रकाश डालता है।

डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को कैंसर से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। क्या आहार में बदलाव से लाभ पाया जा सकता है, आइए जानते हैं।

कैंसर के जोखिम कारक

अध्ययनकर्ता बताते हैं, कैंसर के कई कारक हो सकते हैं। जिन लोगों के परिवार में किसी को पहले भी कैंसर रह चुका है, उनमें आनुवांशिक रूप से इस रोग का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा कुछ पर्यावरणीय कारक जैसे रसायनों का अधिक संपर्क, माइक्रोप्लास्टिक का संपर्क, धूम्रपान और शराब के सेवन के कारण भी आपमें कैंसर विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकता है।

इतना ही नहीं, कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से भी इस रोग का खतरा बढ़ते हुए देखा गया है, जिससे भी बचाव करते रहना जरूरी है।

प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ हो सकते हैं हानिकारक

अध्ययनकर्ताओं की एक टीम ने बताया, प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ जिनमें चीनी की मात्रा अधिक और फाइबर-पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है, इनके भी अधिक सेवन से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।

विशेष रूप से, शोधकर्ताओं ने पाया है कि जिस आहार से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है, उसके अधिक सेवन से पेट, स्तन और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा अधिक देखा जाता है। 47,000 से अधिक वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने हाई प्रोसेस्ड कार्ब्स वाला आहार खाया, उनमें कोलन कैंसर और इसके कारण मृत्यु की आशंका उन लोगों की तुलना में लगभग दोगुनी थी, जिन्होंने इस तरह की चीजों का सेवन कम किया।

एंटीऑक्सीडेंट खाद्य पदार्थों का करें सेवन

शोधकर्ता कहते हैं, जहां कुछ खाद्य पदार्थ कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले पाए गए हैं, वहीं कुछ चीजों के सेवन से इसका जोखिम कम भी किया जा सकता है। वैसे तो ऐसा कोई भी सुपरफूड नहीं है जो कैंसर को रोक सके पर कुछ चीजों में एंटी-कैंसर गुण होते हैं जिससे आप अपने खतरे को कम जरूर कर सकते हैं। अवलोकन संबंधी अध्ययनों में पाया गया कि हरी-रंग बिरंगी सब्जियों के अधिक सेवन को कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है।

कई सब्जियों में कैंसर से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं। उदाहरण के लिए, ब्रोकली, फूलगोभी और पत्तागोभी सहित क्रूसिफेरस सब्जियों में सल्फोराफेन होता है, इसे चूहों में ट्यूमर के आकार को 50% तक कम करने वाला पाया गया है।

आहार में शामिल कर सकते हैं ये चीजें

अध्ययनकर्ता बताते हैं, कोई भी खाद्य पदार्थ आपको कैंसर से बचाने की गारंटी तो नहीं है पर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुण वाली चीजें आपको सुरक्षित रखने में सहायक जरूर हो सकती हैं। शोध में पाया गया है कि अलसी के बीज का सेवन कुछ कैंसर के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रभाव से संबंधित हो सकता है, इसे कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को भी कम करने में भी लाभकारी पाया गया है। इसी तरह कुछ टेस्ट-ट्यूब और पशु अध्ययनों में पाया गया है कि दालचीनी में भी कैंसर-रोधी गुण हो सकते हैं। नियमित रूप से नट्स खाने से भी कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsक्या आहार में बदलाव करके कम कर सकते हैं कैंसर का खतरा? किस तरह की चीजें हैं फायदेमंद
Previous Post

बढ़ती इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी, कहीं आपके बच्चे में भी तो नहीं हैं ऐसे लक्षण?

Next Post

वैलेंटाइन डे 2024: बेहद रोमांटिक हैं भारत की ये जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान

Related Posts

सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…
लाइफस्टाइल

सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

September 26, 2026
नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…
लाइफस्टाइल

नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

September 26, 2026
पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…
लाइफस्टाइल

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…

September 9, 2026
रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…
लाइफस्टाइल

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

August 22, 2026
आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…
लाइफस्टाइल

आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…

August 17, 2026
रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…
लाइफस्टाइल

रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…

August 8, 2026
Next Post

वैलेंटाइन डे 2024: बेहद रोमांटिक हैं भारत की ये जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान

मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती…

दिवाली से पहले युवाओं को बड़ी सौगात, कर्मचारी चयन मंडल पहली बार कराएगी भर्ती परीक्षा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती…

November 6, 2026
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

November 6, 2026
प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय…

कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा….

November 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती…

दिवाली से पहले युवाओं को बड़ी सौगात, कर्मचारी चयन मंडल पहली बार कराएगी भर्ती परीक्षा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती…

November 6, 2026
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

November 6, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती…
छत्तीसगढ़

दिवाली से पहले युवाओं को बड़ी सौगात, कर्मचारी चयन मंडल पहली बार कराएगी भर्ती परीक्षा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती…

by NBTV24
November 6, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़...

Read more
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

November 6, 2026
प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय…

कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा….

November 6, 2026
मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

November 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मुन्नालाल को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं…

दिवाली से पहले सीएम साय ने खोला नौकरियों का पिटारा, युवाओं को 1,703 पदों की सौगात,सहायक ग्रेड-3 सहित इन पदों पर होगी भर्ती…

November 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com