• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home खेल

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, ऐसा करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने…

NBTV24 by NBTV24
February 3, 2024
in खेल, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांच मैच की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है। दूसरे मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की है और यशस्वी जायसवाल के शतक के चलते पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 336/6 था। अब भारत की कोशिश 400 से ज्यादा का स्कोर बनाने की होगी।

पहले दिन के खेल का पूरा हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक

यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और अपने दम पर भारत का स्कोर 400 रन के करीब ले गए हैं।

भारत का सातवां विकेट गिरा

364 रन पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन 37 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जेम्स एंडरसन ने उन्हें बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। अब यशस्वी के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।

भारत का स्कोर 350 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 350 रन के पार जा चुका है। यशस्वी और अश्विन अच्छी गति से रन बना रहे हैं। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। यशस्वी अपने दोहरे शतक के करीब हैं।

दूसरे दिन का खेल शुरू्

विशाखापत्तनम में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। वहीं, इंग्लैंड ने एक ओवर की गेंदबाजी के बाद दूसरी नई गेंद ले ली है। जेम्स एंडरसन नई गेंद से विकेट निकालने की कोशिश करेंगे। 95 ओवर के बाद भारत का स्कोर 343/6 है।

पहले दिन क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। रोहित ने यशस्वी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की।

शुभमन एक बार फिर फ्लॉप रहे और 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने श्रेयस ने यशस्वी के साथ 90 रन की साझेदारी निभाई। टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार ने 32 रन की पारी खेली और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। उनकी यशस्वी के साथ 70 रन की साझेदारी हुई। फिर यशस्वी ने अक्षर के साथ 52 रन की साझेदारी की। अक्षर ने 27 रन बनाए।

वहीं, श्रीकर भरत 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी फिलहाल 179 रन की पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। भारतीय टीम शनिवार को 400+ रन बनाना चाहेगी। इंग्लैंड की ओर से अब तक शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले को एक-एक विकेट मिला है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 336 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, ऐसा करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पांच मैच की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 0-1 से पिछड़ रही है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगा। दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 336/6 है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsइंडिया और इंग्लैंड के बीचक्रिकेट खेलनई दिल्लीभारतयशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक
Previous Post

स्किन से लेकर उंगलियों तक, बताती हैं आपके दिल का हाल, जानिए त्वचा पर दिखने वाले हृदय रोगों के संकेत

Next Post

अभिषेक-ईशा के रिश्ते से अभिनेत्री की मां को था एतराज, इस वजह से समर्थ की हुई थी एंट्री

Related Posts

सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…
लाइफस्टाइल

सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

September 26, 2026
नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…
लाइफस्टाइल

नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

September 26, 2026
पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…
लाइफस्टाइल

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…

September 9, 2026
रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…
लाइफस्टाइल

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

August 22, 2026
आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…
लाइफस्टाइल

आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…

August 17, 2026
रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…
लाइफस्टाइल

रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…

August 8, 2026
Next Post

अभिषेक-ईशा के रिश्ते से अभिनेत्री की मां को था एतराज, इस वजह से समर्थ की हुई थी एंट्री

जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें मुख्यमंत्री साय…

जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें मुख्यमंत्री साय…

November 17, 2026
प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

November 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण…

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण…

November 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें मुख्यमंत्री साय…

जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें मुख्यमंत्री साय…

November 17, 2026
प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

November 17, 2026
जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
November 17, 2026
0

छत्तीसगढ़:- बेहतर अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों और छात्रावास सुविधाओं...

Read more
प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

November 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण…

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण…

November 17, 2026
सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय

सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय

November 17, 2026
विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय…

विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय…

November 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com