नई दिल्ली : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप इस सब्जी के जूस का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदे और सेवन का तरीका –
गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आजकल लोगों में काफी आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं के लिए जरूरी होता है। लेकिन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, दवाइयों और हेल्दी डाइट की मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, कई ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ऐसी कई सब्जियां मौजूद हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसके जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए, जानते हैं विस्तार से –
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है टमाटर का जूस –
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए टमाटर के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। टमाटर के जूस में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सी़डेंट मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह बैड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है, जिससे धमनियों में प्लाक बनने का खतरा भी कम होता है। जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से टमाटर के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह मोटापा, डाइबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों में भी असरदार होता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए टमाटर का जूस कैसे बनाएं –
बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना एक गिलास बिना नमक वाला टमाटर का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। टमाटर का जूस बनाने के लिए आप 2 टमाटर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। आप चाहें तो इसमें एक टुकड़ा अदरक का भी शामिल कर सकते हैं। अब इसे गिलास में छान लें और फिर इसका सेवन करें। रोजाना इस जूस का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की परेशानी कम हो सकती है।
सर्दियों में इन गलतियों के कारण नसों में जमने लगता है Bad Cholesterol, जानें कंट्रोल करने के उपाय
शरीर में छिपे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा इस साधारण से फल का जूस, रोज पीने वालों को मिलेगा डबल फायदा
शरीर में छिपे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा इस साधारण से फल का छिलका, फल समेत खाएंगे तो मिलेगा डबल फायदा
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप टमाटर के जूस सेवन कर सकते हैं।
हालांकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।











