• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

सात लाख से अधिक अमेरिकी लोगों को है ये बीमारी, इसका इलाज भी नहीं, आपमें तो नहीं हैं ऐसे लक्षण

NBTV24 by NBTV24
March 3, 2024
in लाइफस्टाइल, विदेश
0
सात लाख से अधिक अमेरिकी लोगों को है ये बीमारी, इसका इलाज भी नहीं, आपमें तो नहीं हैं ऐसे लक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : क्रोहन डिजीज के मामले दुनिया के कई देशों में बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक अकेले अमेरिका में ही सात लाख से अधिक लोग इसके शिकार हो सकते हैं। आंतों की ये बीमारी कई मामलों में गंभीर समस्याकारक मानी जाती है, अब तक इस रोग का कोई विशिष्ट उपचार भी नहीं है इसलिए इसकी जटिलताओं के और भी बढ़ने का खतरा हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में भी क्रोहन डिजीज के रोगियों की संख्या बढ़ती देखी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस रोग के बारे में जानने और बचाव करते रहने की सलाह देते हैं।

क्रोहन डिजीज, इंफ्लामेटरी बाउल डिजीज का ही एक प्रकार है। यह आपके पाचन तंत्र में ऊतकों के सूजन का कारण बन सकती है, इसके कारण पेट में दर्द, गंभीर दस्त, थकान, वजन कम होने और कुपोषण का खतरा हो सकता है। क्रोहन रोग में होने वाले सूजन के कारण पाचन तंत्र के अलग-अलग हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं, कुछ लोगों में इंफ्लामेशन की दिक्कत आंतों की गहराई तक भी फैल जाती है।

कहीं आप को भी तो ये बीमारी नहीं है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

क्रोहन डिजीज का बढ़ता खतरा

क्रोहन डिजीज की स्थिति काफी दर्दनाक और आपको कमजोर करने वाली हो सकती है। कुछ स्थितियों में इसके कारण जानलेवा समस्याओं का भी खतरा हो सकता है। क्रोहन डिजीज का अब तक कोई ज्ञात इलाज नहीं है, लेकिन उपचार में इसके संकेतों और लक्षणों को कम करने के लिए सहायक विधियों को प्रयोग में लाया जाता है।

क्रोहन डिजीज में आपकी छोटी-बड़ी दोनों आंतें प्रभावित हो सकती है। अगर इस बीमारी पर समय रहते ध्यान न दिया जाए या फिर इसका इलाज न हो पाए तो लिवर और किडनी से संबंधित समस्याओं के विकसित होने का भी खतरा हो सकता है।

क्रोहन डिजीज के लक्षणों के बारे में जानिए

क्रोहन डिजीज के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। आमतौर ये रोग धीरे-धीरे विकसित होता है, लेकिन कभी-कभी इसके लक्षण बिना किसी चेतावनी के अचानक भी हो सकते हैं। क्रोहन डिजीज के लक्षणों के बारे में जानना और समय रहते इसका पहचान करना आवश्यक हो जाता है।

क्रोहन डिजीज के कारण आपको दस्त, बुखार, थकान, पेट में दर्द और ऐंठन, शौच से खून आने, बार-बार मुंह के छाले होने और भूख कम लगने की समस्या हो सकती है। गंभीर बीमारी के शिकार लोगों को समय के साथ त्वचा, आंखों और जोड़ों में सूजन और किडनी स्टोन जैसी समस्या भी हो सकती है।

महिलाओं में होते हैं ऐसे लक्षण

जिन महिलाओं को क्रोहन डिजीज होता है, उनमें हार्मोनल विकारों का खतरा भी अधिक हो सकता है। इस स्थिति में अन्य लक्षणों के साथ अनियमित मासिक धर्म या फिर इससे संबंधित विकारों का जोखिम बढ़ जाता है। क्रोहन डिजीज, पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर देती है और आंतों में रक्तस्राव का कारण बन सकती है इसलिए महिलाओं में आयरन की कमी या एनिमिया होने का खतरा भी अधिक हो सकता है। ये बीमारी यौन इच्छाओं में कमी और शरीर की छवि को भी प्रभावित कर सकती है।

उपचार उपलब्ध नहीं, फिर क्या करें?

क्रोहन डिजीज का वर्तमान में कोई इलाज नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रोग के लक्षणों के आधार पर विभिन्न प्रकार के सहायक उपचार प्रक्रियाओं को प्रयोग में लाया जाता है। कुछ प्रकार की दवाइयां शरीर में सूजन को कम कर देती हैं। दस्त और पाचन की दिक्कतों को कम करने के लिए कुछ दवाएं विशेष लाभकारी हो सकती हैं।

गंभीर स्थिति वाले रोगियों को सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। धूम्रपान की आदत को छोड़कर इस गंभीर रोग से बचाव करने में मदद मिल सकती है। लक्षणों पर ध्यान देना और समय पर इसका इलाज कराना आवश्यक हो जाता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsअमेरिकाइसका इलाज भी नहींनई दिल्लीसात लाख से अधिक अमेरिकी लोगों को है ये बीमारी
Previous Post

होली पर्व पर लग रहा चंद्र ग्रहण , क्या होगा प्रभाव…यहां जानिए सबकुछ

Next Post

पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, ये मानी जा रही मना करने की वजह

Related Posts

30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…
लाइफस्टाइल

30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…

July 27, 2026
अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…
लाइफस्टाइल

अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…

July 13, 2026
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
लाइफस्टाइल

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

June 16, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
जनगणना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का ये असर…
लाइफस्टाइल

रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…

May 17, 2026
मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…
लाइफस्टाइल

मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…

May 14, 2026
Next Post
पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, ये मानी जा रही मना करने की वजह

पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, ये मानी जा रही मना करने की वजह

प्रदेश में भारी बारिश पर CM विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने और राहत-बचाव तेज करने के निर्देश…

प्रदेश में भारी बारिश पर CM विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने और राहत-बचाव तेज करने के निर्देश…

July 30, 2026
प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…

प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…

July 30, 2026
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

July 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश में भारी बारिश पर CM विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने और राहत-बचाव तेज करने के निर्देश…

प्रदेश में भारी बारिश पर CM विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने और राहत-बचाव तेज करने के निर्देश…

July 30, 2026
प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…

प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…

July 30, 2026
प्रदेश में भारी बारिश पर CM विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने और राहत-बचाव तेज करने के निर्देश…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में भारी बारिश पर CM विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने और राहत-बचाव तेज करने के निर्देश…

by NBTV24
July 30, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही वर्षा तथा मौसम विभाग द्वारा कई जिलों...

Read more
प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…

प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…

July 30, 2026
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

July 30, 2026
मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

July 30, 2026
सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

July 29, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com