• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

बार-बार निकालते रहते हैं कान से मैल? हो जाइए सावधान- इससे बहरेपन का बढ़ सकता है जोखिम

NBTV24 by NBTV24
March 3, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
बार-बार निकालते रहते हैं कान से मैल? हो जाइए सावधान- इससे बहरेपन का बढ़ सकता है जोखिम
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कान हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। क्या आप जानते हैं कि कान सिर्फ सुनने में ही नहीं बल्कि शरीर के संतुलन को ठीक बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण कान से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। पिछले कुछ वर्षों में कम उम्र के लोगों में कम सुनाई देने या बहरापन की दिक्कत बढ़ने के मामले अधिक देखे जाते रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गड़बड़ दिनचर्या और ईयरफोन्स के बढ़ते इस्तेमाल के कारण कान की दिक्कतें भी काफी बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर सभी उम्र के लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

कानों की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बड़ी जानकारी दी है। डॉक्टर कहते हैं, कानों की बीमारी उन लोगों में तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है जो अक्सर कान से मैल निकालते रहते हैं। बार-बार कानों की सफाई करते रहने की आदत इस नाजुक अंग को न सिर्फ गंभीर क्षति पहुंचा सकती है, साथ ही कुछ स्थितियों में बहरेपन का भी कारण बन सकती है। हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है, आइए जानते हैं कि कानों की समस्या को लेकर विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

कानों की सफाई पड़ न जाए भारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कान के मैल को हटाने के लिए रुई के फाहे, ईयर पिक, पेन या उंगलियों का उपयोग करना कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है, इससे सुनने की क्षमता में कमी आ सकती है। एसोसिएशन ऑफ ओटोलरींगोलॉजिस्ट (एओआईएनटी सर्जन) द्वारा आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि शहर में हर महीने सैकड़ों ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां लोग अनजाने में अपने कानों को नुकसान पहुंचा चुके होते हैं। डॉक्टर कहते हैं, हमें कानों को अनावश्यक रूप से साफ करते रहने वाली आदत से बचना चाहिए।

जाने-अनजाने कान को पहुंचा सकते हैं नुकसान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया, इंसानों के कान में सेल्फ क्लीनिंग तंत्र होता है इसलिए आपको नियमित रूप से इसे साफ करते रहने की आवश्यकता नहीं होती है। ईयरवैक्स या सेरुमेन, धूल और गंदगी के खिलाफ कान के पर्दों और आंतरिक हिस्सों के लिए एक प्राकृतिक रक्षक के रूप में कार्य करते हैं। इसे निकालते रहने से धूल और गंदगी सीधे कान के भीतर जाने का जोखिम रहता है।

इसके अलावा अनुचित रूप से सफाई करते रहने से कई बार अनजाने में वैक्स कान की गहराई तक चले जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पर्दों पर दबाव बढ़ जाता है। इस स्थिति में सुनने की क्षमता कम होने, कान में दर्द और संक्रमण का खतरा हो सकता है। गंभीर स्थितियों में ये बहरेपन जैसी समस्या को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में पुणे स्थित ईएनटी विशेषज्ञ डॉ प्रशांत श्रीवास्तव बताते हैं, हर महीने पांच-छह मामले प्रकाश में आते हैं जिन्होंने जाने-अनजाने खुद से ही कानों को क्षति पहुंचा ली होती है। हमें लगता है कि कान का वैक्स निकालने से कान साफ होता है पर यह भी समझना जरूरी है कि यही वैक्स धूल और अन्य चीजों को कान के भीतर जाने से बचाते हैं। कुछ लोगों के ईयर कैनल की बनावट थोड़ी टेढ़ी होती है जिससे सफाई के लिए ईयर पिक जैसी चीजों के उपयोग से कान की आंतरिक मांसपेशियों को क्षति पहुंचने का जोखिम हो सकता है।

कान साफ कराना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से मिलकर अच्छे से जांच कराएं और उनकी सलाह पर ही किसी तरीके को प्रयोग में लाना चाहिए। ईयरफोन्स के बढ़ते इस्तेमाल से भी कानों को नुकसान पहुंच रहा है, इससे भी बचाव किया जाना जरूरी है।

कानों में तेल डालने से बचें

डॉक्टर कहते हैं, एक बात का और भी ध्यान देना जरूरी है। बच्चों के कान में सरसों या किसी भी तेल डालने से बचना चाहिए। कान में तेल डालने से कोई फायदा नहीं होता है। इसके विपरीत इससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है। कान में किसी भी चीज को डालने से बचें। ये संवेदनशील अंग है जिसमें थोड़ी सी असावधानी से भी जोखिमों के बढ़ने का खतरा रहता है, इसलिए सतर्कता बरतते रहना आवश्यक है।

कान में कुछ समय से दर्द या कोई अन्य समस्या है तो बिना विशेषज्ञ की सलाह के किसी भी दवा या ड्रॉप डालने से भी बचना चाहिए, इससे भी नुकसान हो सकता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

लालू यादव ने पीएम मोदी को हिंदू मानने से किया इनकार, बताएं यह दो कारण…

Next Post

चिंतामणि महाराज ने कहा ‘मोदी की गारंटी’ सबसे बड़ा मुद्दा.. पार्टी बदलने के सवाल पर कह दी यह बड़ी बात

Related Posts

आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..
सामान्य

आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..

June 2, 2026
तो ये है कश्मीर की महिलाओं की खूबसूरती का राज जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स…
सामान्य

तो ये है कश्मीर की महिलाओं की खूबसूरती का राज जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स…

June 2, 2026
रामलला से लेकर जगन्नाथ धाम के दर्शन, IRCTC लेकर आया है इतने दिन का स्पेशल धार्मिक टूर, टिकट-खाना-रहना सब शामिल…
सामान्य

रामलला से लेकर जगन्नाथ धाम के दर्शन, IRCTC लेकर आया है इतने दिन का स्पेशल धार्मिक टूर, टिकट-खाना-रहना सब शामिल…

June 2, 2026
यहां के 39 नवीन सहकारी समितियों को मिला पीओएस मशीन,खाद वितरण शुरू…
सामान्य

यहां के 39 नवीन सहकारी समितियों को मिला पीओएस मशीन,खाद वितरण शुरू…

June 2, 2026
मेष, सहित इन राशि वालों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का मंगलवार जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…
सामान्य

मेष, सहित इन राशि वालों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का मंगलवार जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…

June 2, 2026
आखिर क्यों बढ़ रही हैं सिजेरियन डिलीवरी इस राज्य में 90% प्रसव ऑपरेशन से, जानें कारण…
सामान्य

आखिर क्यों बढ़ रही हैं सिजेरियन डिलीवरी इस राज्य में 90% प्रसव ऑपरेशन से, जानें कारण…

May 31, 2026
Next Post
चिंतामणि महाराज ने कहा ‘मोदी की गारंटी’ सबसे बड़ा मुद्दा.. पार्टी बदलने के सवाल पर कह दी यह बड़ी बात

चिंतामणि महाराज ने कहा ‘मोदी की गारंटी’ सबसे बड़ा मुद्दा.. पार्टी बदलने के सवाल पर कह दी यह बड़ी बात

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…

June 3, 2026
मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…

June 3, 2026
सुशासन तिहार में सीएम साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

June 3, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…

June 3, 2026
मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…

June 3, 2026
खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
June 3, 2026
0

छत्तीसगढ़:–'आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और सम्मानजनक बनाने की दिशा...

Read more
मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…

June 3, 2026
सुशासन तिहार में सीएम साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

June 3, 2026
जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा, ये मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी लॉन्च…

जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा, ये मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी लॉन्च…

June 3, 2026
आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..

आखिर नौतपा में क्यों नहीं खाई जाती बैंगन जानें वजह..

June 2, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com