• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

शुरू हो रहा है रमजान का महीना,अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर्स के इन सुझावों पर गंभीरता से दें ध्यान

NBTV24 by NBTV24
March 12, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
शुरू हो रहा है रमजान का महीना,अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर्स के इन सुझावों पर गंभीरता से दें ध्यान
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देशभर में रमजान का पाक महीना मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह महीना सभी मुसलमानों के लिए काफी खास होता है, इसमें उपवास रखने से बरकत मिलती है, दुआएं कुबूल होती हैं। वयस्कों से लेकर बुजुर्ग तक लगभग सभी रोजा रखते हैं। उपवास को अध्ययनों में सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी बताया जाता रहा है, ऐसे में रोजा रखने से भी स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं।

अगर आप भी रमजान के इस पाक महीने में रोजा रखने जा रहे हैं तो डॉक्टर्स द्वारा बताई गई कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को पहले से किसी प्रकार की क्रोनिक बीमारी है, डायबिटीज या गंभीर बीमारियों के शिकार हैं उन्हें रोजा रखने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहने से समस्याएं बढ़ सकती हैं।

क्या है डॉक्टर्स की सलाह?

डॉक्टर्स कहते हैं, कुछ प्रकार की बीमारियों के शिकार, विशेषतौर पर जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन लोगों को रमजान के महीने में रोजा रखने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा देर तक खाली पेट होने से इंसुलिन से संबंधित समस्या और ब्लड शुगर बढ़ने की दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा दवाइयों में गैप होने से स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

इसी तरह से हार्ट और ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को भी रमजान के दौरान सेहत को लेकर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। जिन लोगों की दवा चल रही है उन्हें उपवास करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

यदि आप स्वस्थ है तो भी रोजा के दौरान सेहत को ठीक रखने के लिए कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

डिहाइड्रेशन से बचना जरूरी

रमजान के दौरान आप ज्यादातर समय बिना पानी पिए रहते हैं, ऐसे में सबसे ज्यादा जोखिम डिहाइड्रेशन का होता है। निर्जलीकरण की समस्या सेहत के लिए कई प्रकार के दुष्प्रभावों वाली हो सकती है, इससे ब्लड प्रेशर लो होने, थकान, चक्कर आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजेदारों को खान-पान में उन चीजों को अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए जिससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

रोजा शुरू करने और पूरा करते समय खूब पानी पिएं। पूरे दिन शरीर में पानी कम न होने पाए इसके लिए तरबूज, खीरे और सूप जैसे हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखें

रोजा के दौरान ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन का विकल्प चुनें, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, लीन प्रोटीन, स्वस्थ वसा और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल हों। पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए इफ्तार के दौरान तले हुए या मीठे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से बचें। आहार में फाइबर वाली चीजों को जरूर शामिल करें।

हर दिन रोजा की शुरुआत पौष्टिक आहार से करें जिसमें पूरे दिन निरंतर ऊर्जा प्रदान करने के लिए साबुत अनाज, अंडे और दही जैसे धीमी गति से पचने वाले खाद्य पदार्थ शामिल हों। अत्यधिक कैफीन और नमकीन खाद्य पदार्थों से बचें, इससे निर्जलीकरण होने का खतरा रहता है।

शरीर की सुनें, इसे न करें अनदेखा

रोजा के दौरान यदि आपको चक्कर आने, कमजोरी या अत्यधिक प्यास जैसे लक्षणों का अनुभव होता है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। सबसे आवश्यक है कि आप अपने शरीर की जरूरतों को सुनें और उसपर गंभीरता से ध्यान दें। यदि आपको कई दिनों तक इस तरह की समस्या बनी रहती है तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीशुरू हो रहा है रमजान का महीना
Previous Post

होली खेलने से पहले खुद को ऐसे करें तैयार, वरना खराब हो सकता है त्योहार का मजा

Next Post

बच्चों में डालें ये आदतें, पढ़ाई से दिल चुराने की जगह खुद ही रोज नियम से करने लगेंगे स्टडी

Related Posts

तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
सामान्य

तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

February 17, 2026
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
सामान्य

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

February 17, 2026
ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
सामान्य

ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…

February 17, 2026
बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…
सामान्य

बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…

February 17, 2026
मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…
सामान्य

मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…

February 17, 2026
RBI में सरकारी नौकरी 58 हजार तक सैलरी, 650 इन पदों पदों पर भर्ती…
सामान्य

RBI में सरकारी नौकरी 58 हजार तक सैलरी, 650 इन पदों पदों पर भर्ती…

February 17, 2026
Next Post
बच्चों में डालें ये आदतें, पढ़ाई से दिल चुराने की जगह खुद ही रोज नियम से करने लगेंगे स्टडी

बच्चों में डालें ये आदतें, पढ़ाई से दिल चुराने की जगह खुद ही रोज नियम से करने लगेंगे स्टडी

तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

February 17, 2026
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

February 17, 2026
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

February 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

February 17, 2026
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

February 17, 2026
तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
सामान्य

तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

by NBTV24
February 17, 2026
0

नई दिल्ली:– बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान...

Read more
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

February 17, 2026
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

February 17, 2026
उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…

उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…

February 17, 2026
इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

February 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com