• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

यूपी में महिलाओं का दम, हर चुनाव में बढ़ रही भागीदारी,15% महिलाएं बनीं लोकसभा सांसद…

NBTV24 by NBTV24
March 16, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
यूपी में महिलाओं का दम, हर चुनाव में बढ़ रही भागीदारी,15% महिलाएं बनीं लोकसभा सांसद…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

यूपी : यूपी की सियासत में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। लोकसभा में साल दर साल महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। आधी आबादी को पक्ष में करने के लिए सभी दल टिकट दे रहे हैं।

महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। पुरुषों के वर्चस्व वाले हर क्षेत्र में उनकी नुमाइंदगी है। राजनीति भी अछूती नहीं है। आदिवासी क्षेत्र की द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद महिलाओं की इस क्षेत्र में भाग्य आजमाने की इच्छा और बलवती हुई। महिला आरक्षण और मजबूत हथियार बना।

विपक्षी दल भी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने के साथ ही संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ा रहे हैं। चुनौतियां अब भी हैं, लेकिन उम्मीदें भी कम नहीं हैं। लिंगानुपात से लेकर पोषण की दिशा में काफी कुछ हुआ है, लेकिन अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

प्रदेश की महिलाओं की केंद्रीय राजनीति में भागीदारी आजादी के बाद से ही शुरू हो गई थी, लेकिन यह नाममात्र ही थी। पहली लोकसभा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलाकर 86 सीटें थीं, जिसमें चार महिला सासंद चुनी गईं। इसी तरह महिलाओं की भागीदारी सिर्फ पांच फीसदी थी, जो वर्ष 2019 में करीब 14 फीसदी पहुंच गई। यह बात अलग है कि वर्ष 1971 में उत्तर प्रदेश से 16 महिलाएं मैदान में उतरीं, लेकिन कोई भी सदन में नहीं पहुंच पाई। यह चुनाव कई मायने में अहम था। इसमें एक तरफ इंदिरा गांधी तो दूसरी तरफ मोरारजी देसाई थे।

चुनाव में नई और पुरानी कांग्रेस के बीच संघर्ष था। इंदिरा ने गरीबी हटाओ का नारा दिया और विरोधियों ने इंदिरा हटाओ। इसमें इंदिरा गांधी को देश के मतदाताओं ने स्वीकार किया था। 1977 में विभिन्न दलों से 13 महिलाएं मैदान में उतरीं और तीन लोकसभा पहुंचने में कामयाब रहीं।
बहरहाल, अभी यूपी से लोकसभा में 12 सांसद हैं तो राज्यसभा में सात महिलाएं हैं। भारत की संसद में कुल 104 महिला सांसद हैं लोकसभा व राज्यसभा को मिलाकर। इसका मतलब यह है कि संसद में महिलाओं की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत है।
यूपी विधानसभा में भागीदारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 सदस्यों में सिर्फ 48 महिलाएं हैं। यह कुल संख्या का केवल 12 फीसदी है। महिला आरक्षण लागू हुआ तो 132 सीटों पर उनका प्रतिनिधित्व होना तय है। विधान परिषद में सिर्फ 6 फीसदी महिलाओं की भागीदारी है।

महिला आरक्षण में ये प्रावधान हैं

लोकसभा में पेश महिला आरक्षण बिल में महिलाओं के लिए सभी सदनों में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है। एससी-एसटी और एंग्लो इंडियंस के लिए 33 फीसदी उप-आरक्षण का भी प्रस्ताव है। हर चुनाव में आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाएगा। यह व्यवस्था 15 सालों के लिए लागू रहेगी। इसके बाद आरक्षण की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

महिलाओं की दलों में भागीदारी

भाजपा: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी में 18 उपाध्यक्ष बनाए हैं, इनमें दो महिलाएं हैं। इसी तरह सात प्रदेश महामंत्री में एक, वहीं 16 प्रदेश मंत्री में पांच महिला हैं। इस तरह पार्टी की 45 सदस्यीय कार्यकारिणी में आठ महिलाएं हैं।

सपा: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष और तीन महासचिव में एक भी महिला नहीं है। 60 सचिव पद पर आठ महिलाएं हैं।

कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष में कोई महिला नहीं है। 38 महासचिव में दो, 76 सचिव में दो महिलाएं हैं। इस तरह प्रदेश कार्यकारिणी में चार महिलाएं हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में पांच महिला मंत्री बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री, गुलाब देवी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और विजय लक्ष्मी गौतम, रजनी तिवारी, प्रतिभा शुक्ला राज्य मंत्री हैं।

मतदाता सूची से लेकर मतदान तक में बढ़ा रूझान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला विधेयक लागू करके आधी आबादी को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। हालांकि यह आरक्षण इस चुनाव में लागू नहीं होगा, लेकिन महिलाओं में उत्साह दिखने लगा है। बीते माह प्रकाशित की गई मतदाता सूची में यह उत्साह साफ देखा जा सकता है।

प्रदेश में पुनरीक्षण के दौरान कुल 57,03,304 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जिसमें महिलाओं की संख्या 31,24,901 है और पुरुषों की 25,77,967 हैं। इस तरह पहले जहां महिलाओं का अनुपात 867 था, वह इस बार बढ़कर 878 हो गया है। इससे पहले तीन साल के मतदान में महिला मतदाताओं का रुझान देखा जाए तो वर्ष 2009 में जहां 44.23 फीसदी थी, वह 2009 में 59.56 फीसदी पर पहुंच गया है। फिलहाल अभी कुल मतदाताओं की संख्या 15 करोड़ 3 लाख है, जिसमें 7 करोड़ 14 लाख महिलाएं हैं। उम्मीद है इस बार भी मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
सरकार खोल रही है खजाना
केंद्र सरकार ने करीब 4.30 करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन बांटे हैं। इनमें से 48 फीसदी कनेक्शन उत्तर प्रदेश एवं प. बंगाल में बांटे गए।

प्रधानमंत्री ने होली पर महिलाओं के लिए दूसरा रिफिल सिलिंडर मुफ्त देने का वादा किया है। इसी तरह केंद्र सरकार की ओर से महिला समृद्धि योजना के तहत 1.40 लाख का स्वरोजगार के लिए लोन, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिला को छह हजार रुपये की मदद दी जा रही है। प्रदेश में बेटी के जन्म पर गरीब परिवार को भाग्यलक्ष्मी योजना से 50 हजार दिया जाता है।
सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुद्रा लोन योजना आदि भी चलाई जा रही हैं।

Tags: Hindi newsPoliticsToday latest newsToday newsयूपीयूपी में महिलाओं का दमराजनीतिहर चुनाव में बढ़ रही भागीदारी
Previous Post

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान; चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा

Next Post

किस राज्य में कैसे हैं समीकरण, कहां, कौन, किसके लिए खड़ी करेगा मुसीबत, जानें सभी राज्यों के हाल

Related Posts

सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…
लाइफस्टाइल

सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…

May 1, 2026
सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…
लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…

April 29, 2026
पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…
राजनीति

पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

April 24, 2026
सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…
राजनीति

सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…

April 24, 2026
बंगाल में गरजे अमित शाह दीदी को हटाने का समय आ गया है संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा…
राजनीति

बंगाल में गरजे अमित शाह दीदी को हटाने का समय आ गया है संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा…

April 21, 2026
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा…
राजनीति

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा…

April 18, 2026
Next Post
किस राज्य में कैसे हैं समीकरण, कहां, कौन, किसके लिए खड़ी करेगा मुसीबत, जानें सभी राज्यों के हाल

किस राज्य में कैसे हैं समीकरण, कहां, कौन, किसके लिए खड़ी करेगा मुसीबत, जानें सभी राज्यों के हाल

794 पदों पर रोजगार मेला, 6 मई को युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका…

794 पदों पर रोजगार मेला, 6 मई को युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका…

May 4, 2026
बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

May 4, 2026
आज से शुरू हो गए अग्नि नक्षत्र के दिन, 25 दिनों तक इन कामों की मनाही, जानिए ये पड़ेगा मौसम पर असर…

आज से शुरू हो गए अग्नि नक्षत्र के दिन, 25 दिनों तक इन कामों की मनाही, जानिए ये पड़ेगा मौसम पर असर…

May 4, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

794 पदों पर रोजगार मेला, 6 मई को युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका…

794 पदों पर रोजगार मेला, 6 मई को युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका…

May 4, 2026
बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

May 4, 2026
794 पदों पर रोजगार मेला, 6 मई को युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका…
छत्तीसगढ़

794 पदों पर रोजगार मेला, 6 मई को युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका…

by NBTV24
May 4, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– राजनांदगांव जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी पहल की गई है। जिले में 794 पदों पर भर्ती...

Read more
बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

May 4, 2026
आज से शुरू हो गए अग्नि नक्षत्र के दिन, 25 दिनों तक इन कामों की मनाही, जानिए ये पड़ेगा मौसम पर असर…

आज से शुरू हो गए अग्नि नक्षत्र के दिन, 25 दिनों तक इन कामों की मनाही, जानिए ये पड़ेगा मौसम पर असर…

May 4, 2026
घर पर बनाएं मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी, ये है आसान और झटपट रेसिपी…

घर पर बनाएं मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी, ये है आसान और झटपट रेसिपी…

May 4, 2026
ममता जब निर्ममता करेगी तो पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बताया क्यों जीत रही भाजपा…

ममता जब निर्ममता करेगी तो पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बताया क्यों जीत रही भाजपा…

May 4, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com