• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, सीएम यादव से पूछे सवाल…

NBTV24 by NBTV24
March 21, 2024
in मध्यप्रदेश, मनोरंजन
0
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, सीएम यादव से पूछे सवाल…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश : लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी समेत अन्य उम्मीदवार 27 तक नामांकन कर सकेंगे। जानिए, इससे पहले मप्र में क्या हो रहा है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने भाजपा पर बोला हमला

भोपाल में आत्महत्या का आंकड़ा हर साल 7 से 8 प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। पिछले 5 साल में 2600 से ज्यादा युवक-युवतियों ने आत्महत्या कर ली। वर्ष 2022 में 530 लोगों ने खुदकुशी की थी। 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 584 पहुंच गया है, पिछले साल 142 मामले ऐसे सामने आए, जिसमें पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता ही नहीं लगा सकी। आत्महत्या करने वालों में सबसे अधिक 18 से 30 आयु वर्ग के युवक-युवती होते हैं। यह ऐसे समय खुदकुशी कर रहे हैं, जब उन्हें अपना कॅरियर बनाना होता है। पुलिस के रिकॉर्ड में पिछले साल 2023 में 584 लोगों ने आत्महत्या की। जिसमें 418 पुरुष, 165 महिलाएं और 01 थर्ड जेंडर शामिल था। इस लिहाज से औसतन हर दिन 2 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। कोरोना लॉकडाउन के बाद 2021 में 35 फीसदी लोगों ने पिछले सालों की तुलना में ज्यादा खुदकुशी की थी।

क्या आपने कभी यह सोचने और समझने का प्रयास किया कि #युवा इतनी तेजी से अवसाद का शिकार क्यों और कैसे हो रहा है? बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी किस तरह से एक परिवार को प्रभावित और प्रताड़ित करती है, क्या इसका कोई विश्लेषण किया है?

दरअसल, भाजपा सच सुनना और स्वीकार करना नहीं चाहती है, वही सच युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा संकट बन गया हैं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और घटते हुए रोजगार के अवसर युवाओं को जीवन पर भारी लगने लगे हैं, यही चिंता और चुनौती का बड़ा कारण है।ध्यान से नीतियां बनाइए, युवाओं को भविष्य की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित करवाइए, रोजगार के नए अवसर दिलवाइए, यदि महंगाई कम नहीं करवा सकते तो आमदनी बढ़ावा दीजिए। लेकिन, भगवान के लिए कुछ कीजिए।

पूर्व शिवराज बोले- मेरी जिंदगी ही जनता की सेवा के लिए

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले गंजबासौदा के लिए ट्रेन से रवाना हुए। ट्रेन में मीडिया ने पूर्व सीएम से चर्चा की। इस दौरन उन्होंने कहा कि मन आनंद से भरा हुआ है, आज गंजबासौदा जा रहा हूं, मेरी कर्मभूमि है और जनता से मेरा परिवार का रिश्ता है, आज एक बार फिर सबसे मिलूंगा। चुनौती नहीं है, मेरा तो प्रदेश की जनता से दिलों का रिश्ता है, इसलिए क्षेत्र कोई भी हो नए क्षेत्र भी जुड़े हैं तो कोई अंतर नहीं पड़ता, जनता का प्रेम, स्नेह और विश्वास मिलता है। क्योंकि, मेरी जिंदगी ही जनता की सेवा के लिए है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र तो यही रहेगा, जनता नहीं छूटी, यहीं रहेंगे, हम लोग मिशनरी कार्यकर्ता हैं, भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण का और हम लोगों ने तय किया है कि देश के लिए काम करेंगे। अपनी जनता के लिए काम करेंगे, लेकिन जब आप किसी मिशन के लिए काम करते हैं, बड़े उद्देश्य के लिए काम करते हैं तो आप खुद तय हीं करते हैं कि आप कहां काम करेंगे, मिशन जो उपयुक्त समझता है वह काम आपको सौंपता है। विधायक बनाया तो विधायक रहकर जनता की सेवा की, सांसद रहे फिर मुख्यमंत्री बने तो 18 साल दिन और रात जनता की सेवा की। अब फिर पार्टी ने कहा कि सांसद की भूमिका में लड़ना है तो सांसद के रूप में काम करेंगे। इसके बाद गंजबासौदा पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज का भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

कमलनाथ बोले- केंद्र की भाजपा की सरकार निचले स्तर पर उतर आई


कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में गुरुवार को प्रेसवार्ता की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- यह दिन पर दिन स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत निचले स्तर पर उतर आई है। आज हमारी नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने मीडिया के सामने यह बताया कि किस तरह 30 साल पुराने मामले तक के इनकम टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी के बैंक खातों को जब्त कर दिया गया है।

लोकतंत्र की हत्या करने के लिए पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराई गई, उसके बाद नेताओं की खरीद फरोख्त की गई, जो नेता नहीं झुके उनके ऊपर जांच एजेंसियों का अंकुश लगाया गया और अब ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से पूरी तरह चौपट करने के लिए आयकर विभाग का उपयोग किया जा रहा है।

यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता के लिए परीक्षा की घड़ी है। हम सबको मिलकर इस तानाशाही सरकार का न सिर्फ मुकाबला करना है बल्कि लोकसभा चुनाव में इसे पराजित कर देश में लोकतंत्र की स्थापना करनी है। निश्चित तौर पर हम इस परीक्षा में न सिर्फ सफल होंगे, बल्कि देश के हालात को बदलने में कामयाब होंगे।

पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बसपा में शामिल
मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। वे बसपा के टिकट पर सतना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नारायण त्रिपाठी जब तक भाजपा में रहे, तब तक पार्टी नेतृत्व पर खूब निशाने साधे। इस कारण पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। हालांकि, उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले विंध्य जनता पार्टी का गठन किया था। लेकिन, चुनाव में कोई सफलता नहीं मिली। आज गुरुवार को नारायण त्रिपाठी ने बसपा की सदस्यता ले ली।कांग्रेस के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह ने भाजपा में शामिल हुए। सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस के ये नेता भाजपा में हुए शामिल

भाजपा की सदस्यता ले रहे कांग्रेस नेता
भोपाल भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई बड़े लीडर कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करा रहे हैं।

कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार-सीएम यादव
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही लहर है, इसके कारण कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। भाजपा ने 10 दिन पहले उम्मीदवार घोषित किए, तब कांग्रेस को बडे़ महानगरों में भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। सीएम यादव ने कहा कि 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

पूर्व सीएम शिवराज बोले- यादें ताजा हो रही हैं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले गंजबासौदा के लिए रवाना हुए। उन्होंने रेल से यात्रा की। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी उनके साथ थीं। शिवराज ने कहा कि भोपाल से गंजबासौदा तक की रेल यात्रा के दौरान कई यादें ताजा हो रही हैं। यात्रा का ये अनुभव आनंददायक है। गंजबासौदा स्टेशन पर शिवराज के भव्य स्वागत किया गया।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मप्र में आज एक बार फिर बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं। इनमें पूर्व सांसद देवराज सिंह पटले और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत 1500 पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी बात कही…।

सतना के ये नेता भाजपा में होंगे शामिल

देवराज सिंह पटेल- पूर्व सांसद रीवा
यादवेंद्र सिंह–पूर्व विधायक
सुधीर सिंह तोमर- पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सतना
पुष्कर सिंह तोमर- पूर्व महापौर सतना
रविन्द्र सिंह सेठी- वरिष्ट कांग्रेस नेता
रमाकांत शुक्ला- पूर्व सीएमओ सतना
यातेन्द सिंह – पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगौद
संजय सिंह- जिला पंचायत सदस्य सतना
देवदत्त सोनी- जिला पंचायत सदस्य मैहर
फूल सिंह टेकाम- पूर्व डीएसपी सतना
नगेन्द्र सिंह लल्लू – पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष

कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर आज सीईसी की बैठक


कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर आज दिल्ली में सीईसी की बैठक होगी। इसमें बाकी बची प्रदेश की 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नामें को लेकर चर्चा होगी। यह बैठक दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 3:30 बजे से बैठक होगी।

Tags: Hindi newsToday latest newsToday newsकांग्रेसकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाजपा पर हमलानई दिल्लीभाजपाभाजपा और कांग्रेसभोपालमध्यप्रदेशराजनीतिसीएम
Previous Post

डिप्रेशन महसूस होने पर भूलकर भी न करें ये पांच काम, सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

Next Post

अब तक छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नौ पर्चे, BSP ने सात सीट पर उतारे उम्मीदवार

Related Posts

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत…

July 21, 2026
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…

July 19, 2026
LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…
मध्यप्रदेश

LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…

July 17, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

July 16, 2026
इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…
मध्यप्रदेश

इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…

July 11, 2026
इंतजार खत्म इस दिन आ सकती है लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त, सीएम बहनों के खाते में भेजेंगे 1500 रुपये…
मध्यप्रदेश

इंतजार खत्म इस दिन आ सकती है लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त, सीएम बहनों के खाते में भेजेंगे 1500 रुपये…

July 11, 2026
Next Post
अब तक छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नौ पर्चे, BSP ने सात सीट पर उतारे उम्मीदवार

अब तक छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नौ पर्चे, BSP ने सात सीट पर उतारे उम्मीदवार

सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

July 22, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

July 22, 2026
₹3100 की दर से धान खरीदी, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना CM ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी…

कैबिनेट का बड़ा फैसला अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में इतने आरक्षण, किसानों के लिए बनी मंत्री उपसमिति…

July 22, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

July 22, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

July 22, 2026
सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

by NBTV24
July 22, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं प्रख्यात बांस वादक श्री विक्रम यादव...

Read more
मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

मुख्यमंत्री साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त प्रदेश के लिए बनेगी समन्वित रणनीति…

July 22, 2026
₹3100 की दर से धान खरीदी, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना CM ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी…

कैबिनेट का बड़ा फैसला अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में इतने आरक्षण, किसानों के लिए बनी मंत्री उपसमिति…

July 22, 2026
मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई ये चर्चा…

मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई ये चर्चा…

July 22, 2026
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित प्रदेश के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय…

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित प्रदेश के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय…

July 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com