मध्यप्रदेश:- इस बार शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भारतीय मौसम विभाग इसे लेकर पहले ही आगाह कर चुका है. बताया गया है कि इस बार अप्रैल से लेकर जून तक भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. देश के कई हिस्सों में गर्म लू चलने का आशंका है. कई हिस्सों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो सकता है. ऐसे में लू से बचाव पर ध्यान देना चाहिए. वरना लू लगने से बीमार भी पड़ सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं हीट वेव से बचने के कारगर टिप्स…
- खुद को हाइड्रेटेड रखें
गर्मी के दौरान लू चलने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में समय-समय पर पानी पीते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे. इस मौसम में कम से कम 8-10 ग्लास पानी हर दिन पीने की कोशिश करें. फल और सब्जियां अपनी डाइट में भरपूर शामिल करें. - बाहर जाना अवॉयड करें
हीट वेव से बचना है तो बिना जरूरी घर बाहर जाना अवॉयड करें. घर के अंदर फैन, कूलर, एसी में रहें. अगर ये चीजें घर में नहीं हैं तो पर्दे या शेड्स लगाकर रहें. इससे आप लू के गंभीर खतरों से बच सकते हैं. - सूरज की किरणों से बचने की कोशिश करें
जब भी लू चले तो सीधे तौर पर सूर्य की रोशनी में न आएं. अगर किसी वजह से बाहर जा भी रहे हैं तो टोपी, गमछा, चश्मा का इस्तेमाल करना न भूलें. लाइट कलर के ढीले कपड़े ही पहनें, जिससे स्किन प्रोटेक्ट हो सके और हीट वेव ऑब्जर्व न हो. - ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी से बचें
गर्मी और लू के दौरान ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से बचने की कोशिश करें. क्योंकि गर्मी के मौसम में ज्यादा वर्कआउट करने से बॉडी का टेंपरेचर बढ़ सकता है. इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. - खाली पेट बाहर जाने से बचें
अगर बाहर लू तेज चल रही है तो कभी भी गलती से भी खाली पेट घर से न निकलें. ऐसा करने पर गर्मी और धूप से चक्कर आ सकता है. इसलिए जब भी घर से बाहर जाएं तो कुछ खाने के बाद ही जाएं. ताकि समस्याओं से बच जाएं.













