• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

आधे से अधिक भारतीय महिलाएं इस समस्या की शिकार, शरीर में कम हो जाता है ऑक्सीजन का स्तर

NBTV24 by NBTV24
April 11, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
आधे से अधिक भारतीय महिलाएं इस समस्या की शिकार, शरीर में कम हो जाता है ऑक्सीजन का स्तर
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय महिलाओं में समय के साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ता हुआ देखा गया है, एनीमिया का खतरा उनमें से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा कि भारत की आधी से अधिक महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। साल 2015-2016 में भारतीय महिलाओं में एनीमिया का प्रसार 54% था जो 2019-2020 में बढ़कर 59% हो गया। चिंताजनक बात ये है कि ज्यादातर महिलाओं को इस बात का पता भी नहीं है कि वो एनीमिया की शिकार हैं।

एनीमिया, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या या हीमोग्लोबिन कम होने की स्थिति को कहा जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 15-49 वर्ष की आयु की 57% महिलाओं और छह महीने से 59 महीने के बीच के 67% बच्चों में इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या का खतरा देखा जा रहा है। इसके लक्षणों का समय रहते पहचान और उपचार जरूरी है वरना एनीमिया गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकती है।

एनीमिया और इसके कारण होने वाली समस्या

हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक आवश्यक प्रोटीन है जो शरीर के अन्य हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं जिन लोगों को एनीमिया होता है उनका रक्त शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता है। ऑक्सीजन की कमी होने का स्थिति में अल्पकालिक और दीर्घकालिक तौर पर कई प्रकार की दिक्कतों का जोखिम बढ़ जाता है।

इस स्थिति में सिरदर्द, सांस लेने में कठिनाई, हृदय गति तेज होने और त्वचा के नीला पड़ने का भी खतरा रहता है। वहीं लंबे समय तक बनी रहनी वाली एनीमिया की स्थिति कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं और क्रोनिक रोगों के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

15 साल से कम उम्र की लड़कियों को एनीमिया का खतरा

भारत ही नहीं वैश्विक स्तर पर भी महिलाओं में एनीमिया बड़ी समस्या रही है। विश्व स्तर पर, एनीमिया 1.62 बिलियन लोगों को प्रभावित करने वाली बीमारी है, जो जनसंख्या का 24.8 प्रतिशत है। अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में 15 साल से कम उम्र की 46 प्रतिशत से अधिक लड़कियों को एनीमिया की दिक्कत हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किशोरों में एनीमिया की समस्या विकासात्मक विकारों का भी कारण बन सकती है। ऐसे लोगों के लिए काम पर फोकस कर पाना कठिन हो जाता है। कम उम्र में शारीरिक समस्याओं के कारण दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिम भी हो सकती है।

एनीमिक हाइपोक्सिया की दिक्कत

डॉक्टर्स कहते हैं, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिक हाइपोक्सिया होने का जोखिम बढ़ जाता है। रक्त में ऑक्सीजन के संचार की क्षमता कम होने कई तरह के दोष हो सकते हैं। एनीमिक हाइपोक्सिया की स्थिति में आपको चक्कर आने, बेहोशी, सिरदर्द, ब्लड प्रेशर बढ़े रहने, सुस्ती, सांस लेने में कठिनाई सहित कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

एनीमिया के खतरे से बचाव के लिए आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है।

एनीमिया से बचाव के लिए क्या किया जाना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जिनमें लीन प्रोटीन, मछली-मुर्गी, फलियां, साबुत अनाज और गहरी हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां शामिल हों उनका सेवन करना चाहिए। विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को आयरन अवशोषित करने में मदद करते हैं इससे भी एनीमिया के जोखिमों से बचाव में मदद मिल सकती है। पौष्टिक आहार का सेवन करके आयरन की कमी और एनीमिया की समस्या से बचाव किया जा सकता है।

Tags: According to Vastu ShastraHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaआधे से अधिक भारतीय महिलाएं इस समस्या की शिकार
Previous Post

बालको के आरोग्य परियोजना ने मातृ एवं शिशु के पोषण को बनाया उत्कृष्ट

Next Post

सावधान! किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है 17वीं किस्त

Next Post
क्या लोकसभा चुनाव के बाद जारी हो सकती है 17वीं किस्त? यहां जानें किसान

सावधान! किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है 17वीं किस्त

Recent News

दीपावली के बाद नए घर में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, तो ये दिन है बेहद शुभ…

दीपावली के बाद नए घर में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, तो ये दिन है बेहद शुभ…

October 14, 2025
अगर आपको भी है Pets को अपने साथ सुलाने की आदत, तो अभी बदलें नहीं तो होंगे ये नुकसान…

अगर आपको भी है Pets को अपने साथ सुलाने की आदत, तो अभी बदलें नहीं तो होंगे ये नुकसान…

October 14, 2025
बहुत स्वादिष्ट लगता है सीताफल, यहां जाने इसे खाने के अनोखे फायदे…

बहुत स्वादिष्ट लगता है सीताफल, यहां जाने इसे खाने के अनोखे फायदे…

October 14, 2025
मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने थे होस्नी मुबारक, फिलीपींस की स्वतंत्रता का हुआ था ऐलान, पढ़ें आज का इतिहास…

मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने थे होस्नी मुबारक, फिलीपींस की स्वतंत्रता का हुआ था ऐलान, पढ़ें आज का इतिहास…

October 14, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

दीपावली के बाद नए घर में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, तो ये दिन है बेहद शुभ…

दीपावली के बाद नए घर में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, तो ये दिन है बेहद शुभ…

October 14, 2025
अगर आपको भी है Pets को अपने साथ सुलाने की आदत, तो अभी बदलें नहीं तो होंगे ये नुकसान…

अगर आपको भी है Pets को अपने साथ सुलाने की आदत, तो अभी बदलें नहीं तो होंगे ये नुकसान…

October 14, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com