• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

डायबिटीज रोगियों में लिवर कैंसर का खतरा अधिक, इन लक्षणों से कर सकते हैं पहचान

NBTV24 by NBTV24
April 16, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
लिवर फेल होने पर शरीर पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, वक्त रहते ऐसे करें पहचान…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, इस रोग को बहुत खतरनाक माना जाता है। हर साल दुनियाभर में लाखों लोग कैंसर का शिकार होते हैं और इसकी मृत्युदर भी काफी अधिक रही है। लिवर कैंसर भी वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा रहा है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया लाइफस्टाइल की कुछ गड़बड़ आदतें लिवर की समस्याओं, यहां तक कि लिवर कैंसर का भी कारण बन सकती हैं।

लिवर कैंसर दुनियाभर कैंसर से होने वाली मौतों का तीसरा प्रमुख कारण है। साल 2020 में अनुमानित 8.30 लाख लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हो गई।

लिवर से संबंधित वैश्विक समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर में होने वाला कैंसर पिछले एक दशक में काफी तेजी से बढ़ा है, इससे बचाव को लेकर सभी लोगों को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

लिवर में होने वाला कैंसर

लिवर कैंसर, लिवर की कोशिकाओं में शुरू होता है। लिवर कैंसर का सबसे आम प्रकार हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा है, जो मुख्य प्रकार की लिवर कोशिका में होता है।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया, लिवर कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन के कारण इसमें कैंसर हो सकता है। क्रोनिक हेपेटाइटिस संक्रमण या लिवर में लंबे समय से बनी हुई कुछ प्रकार की बीमारियों के कारण भी कैंसर विकसित होने का खतरा रहता है। लेकिन कभी-कभी लिवर कैंसर उन लोगों में भी हो सकता है जिन्हें कोई अंतर्निहित बीमारी नहीं होती।

क्या है लिवर कैंसर की पहचान?

अधिकांश लोगों में प्राथमिक स्थिति में लिवर कैंसर के कोई संकेत या लक्षण नहीं होते हैं। आपको पाचन से संबंधित कुछ समस्याएं जरूर होती रह सकती है हालांकि जैसे-जैसे कैंसर कोशिकाएं बढ़ती जाती हैं इसके लक्षण अधिक स्पष्ट होने लगते हैं। बिना प्रयास के वजन कम होना, भूख न लगना, पेट में दर्द, मतली और उल्टी, कमजोरी और थकान बने रहना, पीलिया की समस्या बार-बार होते रहना भी लिवर कैंसर का शुरुआती संकेत माना जाता है।

किन लोगों में इसका खतरा अधिक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिन लोगों को हेपेटाइटिस-बी या हेपेटाइटिस सी वायरस का दीर्घकालिक संक्रमण रहा है उनमें लिवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सिरोसिस जैसी बीमारियां भी इसके जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। इसके अलावा बार-बार फैटी लिवर की समस्या होते रहना, शराब का सेवन भी आपको लिवर कैंसर का शिकार बना सकता है।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें और भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, ऐसे लोगों में लिवर के कैंसर का खतरा समय के साथ बढ़ सकता है।

डायबिटीज रोगियों में कैंसर

अध्ययन से पता चलता है कि टाइप 1 और टाइप-2 दोनों प्रकार के डायबिटीज रोगियों में लिवर कैंसर विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकता है। ऐसे लोगों में, बिना मधुमेह वाले लोगों की तुलना में कैंसर का खतरा दो से तीन गुना अधिक देखा गया है। यदि मधुमेह ठीक से नियंत्रित नहीं रहता है तो जोखिम और भी बढ़ जाता है।

हाई ब्लड शुगर की स्थिति में शरीर में कोशिकाओं को ईंधन देने के लिए आवश्यकता से अधिक ग्लूकोज हो जाता है। अतिरिक्त ग्लूकोज के ऑक्सीकरण के दौरान हानिकारक रसायन और फ्री रेडिकल्स रिलीज होते हैं जिससे लिवर कोशिकाओं में कैंसर विकसित होने का जोखिम अधिक बढ़ सकता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsडायबिटीज रोगियों में लिवर कैंसर का खतरा अधिकनई दिल्ली
Previous Post

सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर दोनों आरोपी की गिरफ्तार तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Next Post

चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा

Related Posts

बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…
सामान्य

बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

May 4, 2026
आज से शुरू हो गए अग्नि नक्षत्र के दिन, 25 दिनों तक इन कामों की मनाही, जानिए ये पड़ेगा मौसम पर असर…
सामान्य

आज से शुरू हो गए अग्नि नक्षत्र के दिन, 25 दिनों तक इन कामों की मनाही, जानिए ये पड़ेगा मौसम पर असर…

May 4, 2026
घर पर बनाएं मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी, ये है आसान और झटपट रेसिपी…
सामान्य

घर पर बनाएं मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी, ये है आसान और झटपट रेसिपी…

May 4, 2026
ममता जब निर्ममता करेगी तो पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बताया क्यों जीत रही भाजपा…
सामान्य

ममता जब निर्ममता करेगी तो पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बताया क्यों जीत रही भाजपा…

May 4, 2026
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया ये हौसला…
सामान्य

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया ये हौसला…

May 3, 2026
प्रदेश की जड़ी-बूटियों से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन…
सामान्य

प्रदेश की जड़ी-बूटियों से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन…

May 3, 2026
Next Post
चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा

चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

May 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

May 4, 2026
बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

May 4, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

May 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

May 4, 2026
बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…
मध्यप्रदेश

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

by NBTV24
May 4, 2026
0

नई दिल्ली:–पश्चिम बंगाल-असम में बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार- राहुल-प्रियंका गांधी पर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव- सनातन संस्कृति...

Read more
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

May 4, 2026
बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

May 4, 2026
794 पदों पर रोजगार मेला, 6 मई को युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका…

794 पदों पर रोजगार मेला, 6 मई को युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका…

May 4, 2026
बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

May 4, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com