• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home दुनिया

सौर तूफान के बाद लाल रंग से चमक रहा आसमान; आज भी कई जगह लोग देख सकेंगे यह नजारा

NBTV24 by NBTV24
May 12, 2024
in दुनिया, लाइफस्टाइल
0
सौर तूफान के बाद लाल रंग से चमक रहा आसमान; आज भी कई जगह लोग देख सकेंगे यह नजारा
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : खगोलशास्त्री एरिक लागाडेक ने कहा कि उन्हें फ्रांस में एक ऐतिहासिक रात जीने का एहसास हुआ। यह वास्तव में सौर कणों और भावनाओं से भरी हुई थी। साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह दी कि आज रात बाहर जाएं और इसका अनुभव लें।

दो दशकों से भी अधिक समय में सबसे शक्तिशाली सौर तूफान शुक्रवार को पृथ्वी से टकराया था। इस वजह से दुनिया के कई देशों में ध्रुवीय ज्योति जैसा नजारा देखने को मिला। अब बताया जा रहा है कि यह रोशनी आज भी कई देशों में दिखाई दे सकती है।

एक अदभुत रोशनी देखने को मिल रही
सौर तूफान के बाद आसमान में एक अदभुत रोशनी देखने को मिल रही है। यह आमतौर पर ग्रह के सुदूर उत्तरी इलाकों तक ही सीमित है, इसलिए उनका उपनाम ‘उत्तरी रोशनी’ है। ब्रिटेन में उत्तरी रोशनी, जिसे ऑरोरा बोरेलिस के नाम से भी जाना जाता है, के दुर्लभ नजारे देखे गए हैं। लिवरपूल, केंट, नॉरफॉक और ससेक्स सहित कई इलाकों में लोगों ने रोशनी की तस्वीरें साझा की हैं। स्कॉटलैंड के कुछ हिस्सों में भी यह दिखाई दी है। इस सौर तूफान का असर आज जारी रहेगा और इसके असर से कई जगहों पर संचार उपग्रह और पावर ग्रिड्स को नुकसान हो सकता है।

ऐतिहासिक रात जीने का एहसास
खगोलशास्त्री एरिक लागाडेक ने पहली रात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे फ्रांस में एक ऐतिहासिक रात जीने का एहसास हुआ। यह वास्तव में सौर कणों और भावनाओं से भरी हुई थी। ऐसी अच्छी जगह ढूंढे, जहां से आप यह रोशनी देख सकें।’

आज रात बाहर जाएं और देखें
रीडिंग विश्वविद्यालय में अंतरिक्ष भौतिकी के प्रोफेसर मैथ्यू ओवेन्स ने बताया कि जबकि प्रभाव मुख्य रूप से ग्रह के उत्तरी और दक्षिणी अक्षांशों पर महसूस किए जाएंगे, वे कितनी दूर तक फैलेंगे यह तूफान की अंतिम ताकत पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, ‘मेरी सलाह होगी कि आज रात बाहर जाएं और देखें क्योंकि अगर आपको ऑरोरा दिखाई देता है, तो यह काफी शानदार चीज है।’ अगर लोगों के पास सूर्य ग्रहण देखने वाले चश्मे हैं, तो वे दिन के समय सनस्पॉट समूह को भी देख सकते हैं।

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के अंतरिक्ष मौसम अनुमान केंद्र के अनुसार, कई कोरोनल मास इजेक्शन के चलते धरती पर यह तूफान आया। उल्लेखनीय है कि सूर्य की सतह से प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के निकलने को कोरोनल मास इजेक्शन कहा जाता है।

आखिरी बार अक्तूबर 2003 में धरती से टकराया था शक्तिशाली सौर तूफान
इससे पहले अक्तूबर 2003 में सौर तूफान धरती से टकराया था। उस सौर तूफान को हैलोवीन तूफान नाम दिया गया था और उसके असर से पूरे स्वीडन में बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी और साथ ही दक्षिण अफ्रीका में पावर ग्रिड्स को भारी नुकसान हुआ था। एनओएए का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कई और सौर तूफान आ सकते हैं। सौर तूफान के चलते ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी यूरोप में ध्रुवीय ज्योति की घटनाएं देखने को मिलीं। ध्रुवीय ज्योति की घटना में सूर्य से आने वाले पार्टिकल्स जब धरती के चुंबकीय क्षेत्र में दाखिल होते हैं तो इससे जो प्रतिक्रिया होती है, उसके असर से सूर्य से आने वाले पार्टिकल्स चमकदार रंग-बिरंगी रोशनी के रूप में दिखते हैं।

फिलहाल बिजली या नेटवर्क में नहीं आई कोई समस्या
शुक्रवार को आए तूफान को पांच भू-चुंबकीय स्थितियों के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। शनिवार को जी3 से जी5 की स्थिति देखी गई, जिसमें जी4 या उच्चतर स्थितियों की भविष्यवाणी रविवार को की गई और जी3 की स्थिति सोमवार को संभव है। लेकिन अधिकारियों की शुरुआती चिंताओं के बावजूद इस बार बिजली या संचार नेटवर्क में कोई बड़ा व्यवधान सामने नहीं आया है।

एलन मस्क ने कही यह बात
एलन मस्क, जिनके स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट ऑपरेटर के पास पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग 5,000 उपग्रह हैं, ने कहा कि उनके उपग्रह बहुत दबाव में थे, लेकिन अब तक टिके हुए हैं। हालांकि चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह एक रेड अलर्ट जारी किया। चेतावनी दी गई कि तूफान देश के अधिकांश क्षेत्रों में संचार और नेविगेशन को प्रभावित करेगा।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, गलियों में लंबी कतारें, वृंदावन हुआ जाम

Next Post

कार को सिर्फ चलाना ही नहीं सही तरीके से पार्क करना भी है जरूरी, जानें पार्किंग टिप्स

Related Posts

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…
लाइफस्टाइल

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
अब ऐसे बने रहें हमेशा जवान जानिए उन खास जादुई फूड्स के नाम, जो कर देंगे बढ़ती उम्र की रफ़्तार को धीमी…
लाइफस्टाइल

अब ऐसे बने रहें हमेशा जवान जानिए उन खास जादुई फूड्स के नाम, जो कर देंगे बढ़ती उम्र की रफ़्तार को धीमी…

February 5, 2026
आखिर पति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए जानिए इसकी असली वजह…
लाइफस्टाइल

आखिर पति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए जानिए इसकी असली वजह…

February 1, 2026
क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं काला चना मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो इस तरह करें डाइट में इसे शामिल…
लाइफस्टाइल

क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं काला चना मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो इस तरह करें डाइट में इसे शामिल…

January 25, 2026
आज का राशिफल मेष और सिंह सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें ऐसा रहेगा आज आपका भाग्य…
लाइफस्टाइल

आज का राशिफल मेष और सिंह सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें ऐसा रहेगा आज आपका भाग्य…

January 22, 2026
मातम में बदल गई बारात की खुशियां, ब्रेक फेल होने से पलटी बस 9 की मौत, 80 घायल…
लाइफस्टाइल

मातम में बदल गई बारात की खुशियां, ब्रेक फेल होने से पलटी बस 9 की मौत, 80 घायल…

January 19, 2026
Next Post
कार को सिर्फ चलाना ही नहीं सही तरीके से पार्क करना भी है जरूरी, जानें पार्किंग टिप्स

कार को सिर्फ चलाना ही नहीं सही तरीके से पार्क करना भी है जरूरी, जानें पार्किंग टिप्स

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…
छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

by NBTV24
February 9, 2026
0

छत्तीसगढ़:– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में आज शासकीय आईटीआई परिसर में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के...

Read more
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026
बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …

बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …

February 9, 2026
कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

February 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com