• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

लू लगने से होने वाली मृत्यु पर मिलेगा चार लाख का मुआवजा, मृतक का पोस्टमार्टम कराना होगा जरूरी

NBTV24 by NBTV24
June 1, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
लू लगने से होने वाली मृत्यु पर मिलेगा चार लाख का मुआवजा, मृतक का पोस्टमार्टम कराना होगा जरूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

यूपी : यूपी में लू लगने से होने वाली मौत पर प्रदेश सरकार चार लाख का मुआवजा देने जा रही है। हालांकि इसके लिए मृतक का पोस्टमार्टम कराना जरूरी होगा।

प्रदेश में भीषण गर्मी व लू चल रही है। इस दौरान गर्मी से लोगों की मृत्यु भी हो रही है। लू से अगर मृत्यु होती है तो ऐसे लोगों के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार लाख की आर्थिक सहायता दी जा सकती है। हालांकि इसके लिए मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है।

लू से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो संबंधित व्यक्ति के परिवार को यह मामला लेखपाल, तहसीलदार, एसडीएम आदि आला अधिकारी के संज्ञान में लाना और उनका पोस्टमार्टम कराना होगा। राजस्व विभाग ऐसे मामले में पोस्टमार्टम कराएगा और इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजेगा। डीएम रिपोर्ट के आधार पर इससे संबंधित राहत राशि जारी करेगा। राहत आयुक्त पी गुरु प्रसाद ने बताया कि दूसरी आपदाओं की तरह लू प्रकोप से मौत में भी डीएम भुगतान के लिए अधिकृत है। अगर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों की लू से मौत होती है तो उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत 15 लाख का मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था है। वहीं राहत आयुक्त कार्यालय की परियोजना निदेशक अदिति उमराव ने बताया है कि समाचार पत्रों में शुक्रवार को लू से मृत्यु को लेकर प्रकाशित घटनाओं में से महोबा जिला प्रशासन ने दो और चित्रकूट ने एक जनहानि लू से होने की पुष्टि की है। इसके अतिरिक्त किसी जिले में हीटवेव से कोई भी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

लू से बचाव का हर स्तर पर हो पुख्ता इंतजाम : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीषण गर्मी-लू का प्रकोप बढ़ने की वजह से आमजन, पशुधन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए जाएं। राहत आयुक्त कार्यालय मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी करे। गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं हो। अतिरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था करें। ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने, ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण हो। अधिकारी फोन उठाएं, कहीं भी विवाद की स्थिति न बनने पाए। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल स्वयं मौके पर पहुंचें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निकायों, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ रखवाए जाएं। बाजारों, मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था हो। इस कार्य में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। पानी की कमी से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। अयोध्या, काशी, मथुरा आदि सभी धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बड़ा मंगल के दृष्टिगत लखनऊ में साफ-सफाई, ट्रैफिक व अन्य व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से होना सुनिश्चित कराएं। पशुधन और वन्य जीवों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है। सभी प्राणि उद्यानों, अभयारण्यों में हीट-वेव एक्शन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। पशुपालकों को लू की स्थिति में सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम हों। गोशालाओं में पशुधन की हरे चारे-चोकर और पानी की उचित व्यवस्था हो। बरसात पूर्व पशुओं के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी रखें।

तत्काल इलाज का हो इंतजाम
योगी ने कहा कि अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में लू से प्रभावित लोगों का तत्काल इलाज किया जाए। शहरों में पेयजल की आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप की जाए। हैंडपंप क्रियाशील रखें, ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का सुचारू संचालन किया जाए। गोवंश, श्वान आदि के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी एवं छाया की व्यवस्था की जानी चाहिए। पक्षियों के लिए छोटे बर्तनों में पानी एवं दाना रखने के लिए आमजन को जागरूक करें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीलू लगने से होने वाली मृत्यु पर मिलेगा चार लाख का मुआवजा
Previous Post

कोरोना से भी खतरनाक वायरस को लेकर देश के चार राज्यों में अलर्ट, गायों से इंसानों में संक्रमण का खतरा

Next Post

डॉक्टर्स की सलाह ,चाहते हैं स्वस्थ जीवन तो छोड़ दें धूम्रपान; जानिए इसके दुष्प्रभाव

Related Posts

सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं ये 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ…
सामान्य

सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं ये 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ…

June 23, 2026
कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अब डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स…
सामान्य

कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अब डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स…

June 23, 2026
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…
सामान्य

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव…

June 21, 2026
बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…
सामान्य

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026
आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…
सामान्य

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…
सामान्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

June 21, 2026
Next Post
फेफड़े के साथ-साथ इन अंगों के लिए भी खतरनाक है धूम्रपान, तुरंत छोड़ दें ये आदत

डॉक्टर्स की सलाह ,चाहते हैं स्वस्थ जीवन तो छोड़ दें धूम्रपान; जानिए इसके दुष्प्रभाव

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

June 23, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

June 23, 2026
प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

June 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

June 23, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

June 23, 2026
रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित
छत्तीसगढ़

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

by NBTV24
June 23, 2026
0

कोरबा:–कलेक्टर कोरबा ने की सख्त कार्रवाई, जांच पूरी होने तक पोंड़ीउपरोड़ा तहसील कार्यालय रहेगा मुख्यालयजिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता...

Read more
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…

June 23, 2026
प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

June 23, 2026
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए ये सभी फैसले…

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए ये सभी फैसले…

June 23, 2026
साय कैबिनेट की बैठक आज मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले…

साय कैबिनेट की बैठक आज मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले…

June 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com