• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home खेल

अमेरिका पर अब तक नहीं चढ़ा विश्व कप का खुमार, क्या क्रिकेट का लोकप्रिय नहीं होना है वजह? जानें

NBTV24 by NBTV24
June 3, 2024
in खेल, लाइफस्टाइल
0
अमेरिका पर अब तक नहीं चढ़ा विश्व कप का खुमार, क्या क्रिकेट का लोकप्रिय नहीं होना है वजह? जानें
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : यह पहली बार है जब इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन दो देशों में हो रहा है। आईसीसी ने इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज को सौंपी थी।

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है और अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। यह पहली बार है जब इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन दो देशों में हो रहा है। आईसीसी ने इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज को सौंपी थी। अमेरिका में पहली बार क्रिकेट का इतना बड़ा टूर्नामेंट हो रहा है जिसमें भारत सहित दुनिया भर के कई बड़े देश हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, अमेरिका में अब तक विश्व कप का खुमार नहीं चढ़ा है और लोगों में इस टूर्नामेंट को लेकर उम्मीद के अनुरूप दिलचस्पी नहीं दिख रही है।

अमेरिका में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है क्रिकेट
क्रिकेट 18वीं सदी में अमेरिका में मनोरंजन का एक लोकप्रिय माध्यम था लेकिन बेसबॉल की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यह गुमनाम खेल की तरह हो गया। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले इस बारे में काफी चर्चा हुई थी कि अमेरिका जहां बास्केटबॉल और रग्बी जैसे खेल काफी लोकप्रिय है इसके लिए क्रिकेट के प्रति दीवानगी किस तरह रहेगी। विश्व क्रिकेट पर आर्थिक रूप से भारत का दबदबा है लेकिन वैश्विक स्तर पर इस खेल का संचालन करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को अमेरिका के बाजार में बड़ी संभावनाएं दिखती है। आईसीसी का दावा है कि इस विशाल देश में पहले से ही तीन करोड़ प्रशंसक हैं जो इस खेल को देखते हैं। हालांकि, अमेरिका में टी20 विश्व कप के अब तक दो मैच खेले गए, लेकिन प्रशंसकों में इस टूर्नामेंट को लेकर कोई खास जोश देखने नहीं मिला है। क्रिकेट के स्टेडियम भी उस कदर भरे हुए नजर नहीं आए हैं, जबकि बास्केटबॉल या डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए अमेरिका में गजब का क्रेज देखने मिलता है।

क्रिकेटरों को लेकर भी नहीं दिखी दिलचस्पी
आमतौर पर भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों में इंटरनेशनल क्रिकेटरों के लिए गजब की दीवानगी देखने मिलती है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, जोश बटलर या कोई अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जब सार्वजनिक जगहों पर जाता है तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। भारत में जब खिलाड़ी अभ्यास करने भी जाते हैं तो प्रशंसक भारी संख्या में स्टेडियम के बाहर मौजूद रहते हैं, लेकिन अमेरिका में अब तक ऐसा दृश्य नहीं देखने मिला। संभवतः इसकी वजह यह है कि वहां क्रिकेटरों को सेलेब्रिटी नहीं माना जाता है। अमेरिका की राष्ट्रीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो उस देश के भी नहीं है। यह भी एक वजह हो सकती है जिस कारण अमेरिका के लोग अब तक क्रिकेट को लेकर उतनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का मैच न्यूयॉर्क में होना है और यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इस महामुकाबले के लिए कितने अमेरिकी स्टेडियम पहुंचते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच दुनिया में कहीं भी मैच होता है तो स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहता है और अब यह देखना होगा कि नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में कितनी भीड़ पहुंचती है।

सुनील दोशी ने खड़े किए सवाल

अमेरिका में क्रिकेट के प्रति उम्मीद के अनुरूप दिलचस्पी नहीं देखकर क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर सुनील दोशी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा, अमेरिका में विश्व कप का वैसा बुखार नहीं चढ़ा जैसा भारत में चढ़ता है। न ही खिलाड़ियों के साथ आम जनता का सितारों जैसा व्यवहार है। रोमांचक क्रिकेट की दावत ही यहां की फिजां में क्रिकेट फैला सकती है। फिलहाल बड़े सितारे अमेरिका की रेडीमेड नरम पिचों से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

अब तक छोटी टीमों के हुए हैं मैच

टी20 विश्व कप की अभी महज शुरुआत ही हुई है और यहां छोटी टीमों के मैच ही खेले गए हैं। हो सकता है कि जब बड़ी टीमों के मैच होंगे तो स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ नजर आए और धीरे-धीरे अमेरिका में टी20 विश्व कप का क्रेज बढ़े, लेकिन पिछले दो दिनों में ऐसा कुछ भी देखने नहीं मिला है। अमेरिका के तीन स्थानों न्यूयॉर्क, डलास और लॉडरहिल में कुल 16 मैच खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप में प्रतिस्पर्धा के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला मैच अमेरिका में इस टूर्नामेंट का पहला बड़ा मुकाबला होगा।

आईसीसी ने अपनी ओर से किए थे कई प्रयास
आईसीसी अपने स्तर पर अमेरिकी दर्शकों से जुड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, चाहे वह आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण विजेता धावक उसेन बोल्ट को विश्व कप दूत के रूप में जोड़ना हो या मियामी में हाल ही में फॉर्मूला वन रेस में के दौरान इस विश्व कप का प्रचार करना हो। बेसबॉल, एनएफएल और एनबीए की दुनिया से औसत अमेरिकी परिवार का ध्यान हटाने के लिए क्रिकेट को जमीनी स्तर पर विकसित करने की आवश्यकता होगी। आने वाले दिनों में और स्पष्ट हो सकेगा कि अमेरिका में क्रिकेट कितना लोकप्रिय हुआ।

भारत पांच जून को करेगा अभियान की शुरुआत
भारतीय टीम ने अब तक विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम का पहला मुकाबला पांच जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड से होगा। टीम इंडिया ने अमेरिका में सिर्फ अब तक बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच ही खेला है। उम्मीद है कि भारतीय टीम को अमेरिका में भी भरपूर समर्थन मिलेगा क्योंकि यहां कई प्रवासी भारतीय रहते हैं। भारत को ग्रुप चरण के अपने सभी मैच अमेरिका में खेलने है जिसमें से तीन न्यूयॉर्क और एक लॉडरहिल में होना है।

Tags: Hindi newsShri Krishna has been the center of our faith for agesToday latest newsToday newsअमेरिकाअमेरिका पर अब तक नहीं चढ़ा विश्व कप का खुमारइंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेटइंडिया और इंग्लैंड के बीचक्रिकेट खेलनई दिल्लीरोहित शर्मासाऊथ अफ्रीका
Previous Post

5 जून को ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए इतिहास, महत्व और थीम

Next Post

अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाईं दूध की कीमतें, दाल-सब्जी के बढ़े दामों के साथ महंगाई की चौतरफा मार

Related Posts

सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…
लाइफस्टाइल

सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

September 26, 2026
नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…
लाइफस्टाइल

नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

September 26, 2026
पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…
लाइफस्टाइल

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…

September 9, 2026
रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…
लाइफस्टाइल

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

August 22, 2026
आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…
लाइफस्टाइल

आखिर तुलसी में कलावा बांधने के पीछे क्या है मान्यता जानें 3 गांठों का रहस्य और किस दिन बांधना माना जाता है शुभ…

August 17, 2026
रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…
लाइफस्टाइल

रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे…

August 8, 2026
Next Post
अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाईं दूध की कीमतें, दाल-सब्जी के बढ़े दामों के साथ महंगाई की चौतरफा मार

अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाईं दूध की कीमतें, दाल-सब्जी के बढ़े दामों के साथ महंगाई की चौतरफा मार

छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट

मुनगे से पोषण की ये बेहतरीन पहल ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने…

September 28, 2026
अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय सीएम साय…

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय सीएम साय…

September 28, 2026
सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान मुख्यमंत्री साय…

सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान मुख्यमंत्री साय…

September 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट

मुनगे से पोषण की ये बेहतरीन पहल ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने…

September 28, 2026
अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय सीएम साय…

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय सीएम साय…

September 28, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट
छत्तीसगढ़

मुनगे से पोषण की ये बेहतरीन पहल ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने…

by NBTV24
September 28, 2026
0

छत्तीसगढ़:- कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक स्थानीय पहल अब राष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

Read more
अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय सीएम साय…

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय सीएम साय…

September 28, 2026
सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान मुख्यमंत्री साय…

सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान मुख्यमंत्री साय…

September 28, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार मुख्यमंत्री साय

September 27, 2026
अंतागढ़ के लामकन्हार में सीएम देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी प्रधानमंत्री ने की प्रदेश के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना…

अंतागढ़ के लामकन्हार में सीएम देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी प्रधानमंत्री ने की प्रदेश के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना…

September 27, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com