• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home खेल

इस भारतीय ने जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, रवि शास्त्री ने चुना विजेता, देखें टीम इंडिया की मस्ती

NBTV24 by NBTV24
June 10, 2024
in खेल, सामान्य
0
इस भारतीय ने जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, रवि शास्त्री ने चुना विजेता, देखें टीम इंडिया की मस्ती
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ छह रनों से टी20 विश्व कप 2024 का महामुकाबला जीत लिया। इस मैच के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बेस्ट फील्डर को चुना। खास बात यह है कि इस अवॉर्ड को देने के लिए रवि शास्त्री खुद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे जिसका वीडियो बीसीसीआई ने जारी किया है। आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में मोहम्मद सिराज ने यह अवॉर्ड जीता था। उन्हें ‘छोटे सरदार’ सुभेक ने मेडल पहनाया था।

फील्डिंग कोच दिलीप ने की टीम इंडिया की तारीफ
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में पूरी भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम में साथ बैठी नजर आ रही है। वहीं, टीम के फील्डिंग कोच दिलीप भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है, तो कठिनाई भी आगे बढ़ जाती है। आज का मैच इस बात का सटीक उदाहण था। आज एक बात जो सबसे अलग थी, वह थी फील्डिंग में उत्कृष्टता के प्रति पूरी प्रतिबद्धता। उच्च दबाव की स्थिति में सक्रिय होना बेहद महत्वपूर्ण है। आज, हमने एक-दूसरे का समर्थन किया, एक-दूसरे का ख्याल रखा और एक यूनिट के रूप में काम किया। शानदार प्रयास, बहुत बढ़िया। समन्वय का यह स्तर हमें प्रभावी बनाता है और हमें किसी भी अन्य टीम से अलग करता है।”

रवि शास्त्री ने पंत को चुना ‘बेस्ट फील्डर’
इसके बाद दिलीप ने खास मेहमान को ड्रेसिंग रूम में बुलाया। बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड देने के लिए रवि शास्त्री खुद पहुंचे। उन्होंने ऋषभ पंत को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद बेस्ट फील्डर चुना। विकेटकीपर ने इस मुकाबले में में तीन कैच लपके, जिसमें फखर जमां का कैच सबसे बेहतर था।

पूर्व मुख्य कोच ने की विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफ
टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच ने पंत की तारीफ की। शास्त्री ने कहा, शास्त्री ने कहा, “मैं ऋषभ के लिए यही कहूंगा, शानदार प्रदर्शन। जब मैंने उसके एक्सीडेंट के बारे में सुना तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। जब मैंने उसे अस्पताल में देखा तो उसकी हालत और भी खराब थी। और फिर वहां से वापस आकर भारत बनाम पाकिस्तान जैसे सबसे बड़े मैच में ए-जोन में वापस आना दिल को छू लेने वाला है।”

शास्त्री ने बताया कि पंत का जल्दी वापसी करने का समर्पण दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आगे कहा, “बल्लेबाजी, हर कोई जानता है। आप क्या करने में सक्षम हैं, आपके पास क्या एक्स-फैक्टर है। लेकिन ऑपरेशन के बाद आपने जिस तरह से विकेटकीपिंग और मूवमेंट की रेंज में तेजी से वापसी की है, वह इस बात का प्रमाण है कि आपने कितनी मेहनत की है। सिर्फ आपके लिए ही नहीं, यह दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। विपरीत परिस्थितियों से, मौत के मुंह से भी आप जीत छीन सकते हैं। इसलिए बहुत बढ़िया, अच्छा काम करते रहिए।”

मैच में क्या हुआ?
टी20 विश्व कप 2024 का 19वां मैच रविवार को चिर-प्रतिद्वंदी टीमों के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 19 ओवर में 10 विकेट पर 119 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 113 रन बना सकी। रोहित शर्मा की सेना ने जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत यह मुकाबला छह रन से जीत लिया। तेज गेंदबाज ने इस मैच में कुल तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 3.50 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ 14 रन खर्च किए और मैच का रुख भारत के हक में पलट दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsइस भारतीय ने जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्डक्रिकेट खेलखेलनई दिल्लीरवि शास्त्री ने चुना विजेता
Previous Post

क्यों होता है ब्रेन ट्यूमर, किन्हें इसका खतरा अधिक? लक्षण से लेकर बचाव तक जानिए सबकुछ

Next Post

पूर्वी भारत में पांच दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप; मुंबई में दो दिन पहले मानसून ने दी दस्तक

Related Posts

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…
सामान्य

June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

समुद्र से समृद्धि तक पीएम ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत…

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा सीएम साय…

June 20, 2026
दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!

June 19, 2026
सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन…
सामान्य

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन…

June 19, 2026
Next Post
पूर्वी भारत में पांच दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप; मुंबई में दो दिन पहले मानसून ने दी दस्तक

पूर्वी भारत में पांच दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप; मुंबई में दो दिन पहले मानसून ने दी दस्तक

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

June 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

June 21, 2026
आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…
सामान्य

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

by NBTV24
June 21, 2026
0

नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव की आराधना के लिए सबसे पवित्र दिन बताया गया हैं।...

Read more
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

June 21, 2026
समुद्र से समृद्धि तक पीएम ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत…

समुद्र से समृद्धि तक पीएम ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत…

June 21, 2026
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा सीएम साय…

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा सीएम साय…

June 20, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com