• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

*वक़्त की जरूरत और जमाने की रफ्तार में पीछे रह गया तांगा ऑटो,मोटर-कारो से तांगे का व्यवसाय हुआ चौपट…

NBTV24 by NBTV24
March 9, 2025
in आज
0
*वक़्त की जरूरत और जमाने की रफ्तार में पीछे रह गया तांगा ऑटो,मोटर-कारो से तांगे का व्यवसाय हुआ चौपट…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

*ये बाबूजी जरा हटके.. ये बाबूजी जरा बचके… ये भइया जी थोड़ा किनारे… चल धन्नो… चल टाइगर.. चल मेरे राजा…चल मोती..चल ममता… और चल बादल.. ना जाने कितने ऐसे शब्द और वाक्य और नाम है, जो तांगे में सफर तय करने के दौरान राहों में लोगों को घुँघरू और टिक-टिक….टप-टिप-टॉप के बीच भी सुनाई पड़ता था। एक वह दौर था जब गाँव की तंग गलियों से लेकर बड़े शहरों तक के राहों में घुंघरू की आवाज के साथ सिर्फ घोड़ा गाड़ी और बैल गाड़ियां दौड़ा करती थीं। वक़्त की जरूरत और समय की रफ़्तार ने हाथ और मशीनों के बीच ऐसा फ़ासला बना दिया कि इसे पार पाना मुश्किल हो गया..। पहले मुसाफिरों को अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए तांगे या बैलगाड़ी से सफर करना पड़ता था। जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया.. विकास के आगे बढ़ते पहिये के साथ तांगे के पहिए थम गए। ऑटो से लेकर टैक्सी, बसों ने तांगे के रोजी रोटी व्यवसाय को चौपट तो किया ही इनके मूल धंधे से दूसरे धंधे में जाने को मजबूर भी किया।

समय के साथ आज सबकुछ बदल सा गया है। पक्की सड़कों के साथ शहर बढ़े या शहरों के साथ सड़के बढ़ी। नए दौर ने बीते जमाने के हर चीज़ों को ही पुराना नहीं किया,अपितु यातायात के साधनों को भी अपने रास्तों से हटाया। ताँगा भी यातायात का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सस्ता साधन था। जमाने के साथ यह ताँगा आगे न बढ़ सका। मोटर – कार के नए अविष्कारों ने लम्बी रेस के घोड़ो की चाल धीमी कर दी। वह तांगे का दौर ही तो था, न शोर-शराबा थीं, न प्रदूषण और न ही आज के कलयुग में होने वाली रोज की दुर्घटनाएं…। मुसाफिरों को लेकर घरों के दरवाजों तक पहुंचाने वाले तांगों का अपना रुतबा भी था। शादी-ब्याह सहित हर किसी के खुशी से लेकर गम के माहौल में ताँगा सफर का साथी बना। फिल्मों में भी राज कपूर, दिलीप कुमार, राजेन्द्र कुमार, अमिताभ बच्चन से लेकर अन्य अभिनेताओं ने तांगे के साथ अपने किरदार में खूब शोहरत हासिल की।

शोले जैसी सुपरहिट फिल्म में अभिनेत्री हेमामालिनी(बसंती) के जीवनयापन के व्यवसाय से जुड़ा ताँगा उनके इज्जत को बचाने में भी कामयाब रहा। बसंती की तांगे चलाने वाली किरदार और घोड़ी धन्नो की छाप आज भी सबके जेहन में है। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार अभिनीत फ़िल्म ‘नया दौर’ भी वह फ़िल्म है, जो ताँगे की धीमी होती चाल और मशीन युग के आरम्भ को खूबसूरत ढंग से दर्शाती है।इस फ़िल्म में एक तांगेवाले के रूप में दिलीप कुमार ने मोटर से रेस लगाकर जीत दर्ज की और उस जमाने में सब के दिल मे जगह हासिल की। फ़िल्म हावड़ा ब्रिज, “तांगे वाला” से लेकर “मर्द” में भी ताँगे का पात्र दर्शकों के आगे हिट रहा..। तांगे में सफर का आनन्द ही नहीं था, एक घोड़े से लेकर ताँगेवाला और इसमे सफर करने वाले मुसाफिरों के बीच अपनेपन का एक अलग भाव भी विकसित होना आम बात थी। भले ही इन तांगों में बैठने के दौरान किराए को लेकर कितनी भी झिकझिक होती रही हो। एक वह दौर भी था, जब तक नए अविष्कार नहीं थे तब तक बिना किसी एयरकंडीशनर के चलने वाले तांगे का सफर सबको सुहाता था, मगर जैसे-जैसे मोटर-कारे आती गई और लोगों ने इस पर सफर लेना आरंभ किया.. वैसे-वैसे मुसाफिरों को मंजिल पर जल्दी पहुचने की लत सी लग गई।

तांगे व बैलगाड़ी से शुरू हुआ सफर अब विमान पर चलने वालों को भी जरा सी अंतराल उबाऊ सी लगती है। खैर आज भी किसी-किसी जगह में तांगे इक्के-दुक्के ही बचे है। बैलगाड़ियों का सफर गाँव में निजी कार्यों के लिए जारी है। बुलेट ट्रेन का ख्वाब पाले लोगों को ताँगा अब टक्कर दे पाएगा यह सम्भव भी नहीं। फिर तांगे में किराया भी कम है और सवारी न मिलने पर किसी की रोजी रोटी का साधन बन पाएगा यह भी एक सच है। नए जमाने के साथ अत्याधुनिक वह मोटर कारे ही तो है जो मशीन होकर भी यह बता देती है कि उसे एक लीटर में कितना चलाया जा सकता है…यह करामात काश तांगे में फंदने वाले घोड़े या घोड़ियों को भी आती तो शायद किराए का पैमाना भी यहीं होता..भले ही इसमें सफर करने वाले किराए के मनमुताबिक सफर करते या न करते..और इस धंधे में लगे ताँगे वालों का जीवनयापन चलता या न चलता..। तांगे के सड़क पर चाल के साथ अनेक व्यवसाय भी इससे जुड़े हुए थे। घोड़े के नाल और चाबुक, पहिये बनाने के साथ कई गतिविधियां संचालित थी। बहुतों का रोजी का जुगाड़ भी तांगे से था। मोटर-कारो की अपेक्षा इकोफ्रेंडली व प्रदूषण से दूर तांगे का सफर कभी शान की सवारियां भी हुआ करती थी। बग्घी में राजा-महाराजाओं व रसूखदारों की सजी-धजी सवारियां निकलती थीं।

तांगों की विशेष सजावट तांगे वाले का अपने तांगे और यात्री के प्रति प्रेम और मोहब्बत का दर्पण जैसा था। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में तांगे की अलग पहचान थी। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर सहित महत्वपूर्ण रेल्वे और बस स्टैंड के बाहर टैक्सी, ऑटो, कार की जगह तांगे ही होते थे। इनके लिए अलग से स्टैंड थी। ताँगेवालो का जमावड़ा और आपसी खीचतान नजर आती थीं। कोरबा जैसे औद्योगिक नगरी में भी स्टेशन से ताँगे चलते थे। 92 वर्षीय श्री ओंकार सिंह ठाकुर बताते है कि पुराना बस स्टैंड से कोरबा स्टेशन तक सीमित संख्या में ताँगे थे। कोरबा स्टेशन से बालको तक दो तांगे चलते थे। यात्रियों को स्टेशन तक छोड़ने और स्टेशन से घर तक छोड़ने में रिक्शा के साथ तांगा ही आवागमन का प्रमुख साधन थे। अब जबकि सबकुछ सुपरफास्ट हो गया है, ऐसे में छोटे शहर में गिने-चुने ही लोग है जो ताँगा चलाते हैं। तांगे का दिखना नए जमाने के बच्चों के लिए यह किसी कौतूहल व नई चीज से कम भी नहीं। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण में तांगे चलाने वाले अयोध्या प्रसाद को ताँगा चलाते देख जब कुछ चर्चाएं की तो उन्होंने बताया कि वह 26 साल से यह चलाता है। बड़ी मुश्किलों से कमाई निकल पाती है। घोड़ी को खिलाना भी पड़ता है। आजकल लोग बहुत जल्दी भी पहुचना चाहते हैं, मोटर, कार का सफर लेना चाहते हैं इसलिए उनका यह धंधा अंतिम सांसे गिन रहा है। तांगे की घंटियों की आवाज मोटर- कार के तेज हॉर्न में दब गई है और सरल जीवन जीने का अहसास कराने वाला तांगे का सफर, छोटी-छोटी खुशियों के बीच जीवन में संतुष्टि देने वाला वह सफर अब यादों में ही सिमट कर रह गया है।स/कमलज्योति(7970006612)

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

चीन एक और बड़ी AI उपलब्धि के लिए तैयार, स्वतंत्र सोचने और कार्य करने की क्षमता है इस AI एजेंट में…

Next Post

भारतीय टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता…

Related Posts

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग — इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया ‘सूर्ययान-2’, सूर्य के ध्रुवीय क्षेत्र का करेगा अध्ययन
आज

अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग — इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया ‘सूर्ययान-2’, सूर्य के ध्रुवीय क्षेत्र का करेगा अध्ययन

November 9, 2025
Next Post
भारतीय टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता…

भारतीय टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता...

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

February 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…
लाइफस्टाइल

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

by NBTV24
February 8, 2026
0

नई दिल्ली:–:शहर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले युवाओं में कम समय में बॉडी बनाने का क्रेज तेजी से...

Read more
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

February 8, 2026
31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…

31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…

February 8, 2026
अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…

अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…

February 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com