नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. इस सत्र में सरकार का जोर अनुदान मांगों के लिए संसद की मंजूरी हासिल करने पर होगा. सरकार वक्फ संशोधन विधेयक भी पारित कर सकती है. इसके अलावा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की घोषणा के लिए संसद की मंजूरी लेने के लिए एक वैधानिक प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मणिपुर का बजट भी पेश करेंगी
मणिपुर का बजट पेश करेगी सरकारभाजपा सांसद बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दूरदर्शी बजट पेश किया है. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है, इसलिए केंद्र सरकार मणिपुर के लिए बजट पेश करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है.
लोकसभा सांसद विजय कुमार ने दिया स्थगन प्रस्तावतमिलनाडु के कन्याकुमारी से लोकसभा सांसद विजय कुमार उर्फ विजय वसंत ने सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें ‘तमिलनाडु में कम वित्तपोषित रेलवे परियोजनाओं पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता’ पर तत्काल चर्चा की मांग की गई है.
कोग्रेस सांसद ने दिया स्थगन प्रस्तावकांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है और ‘मणिपुर और जम्मू में आंतरिक सुरक्षा संकट: झड़पें, हिंसा और सरकार की जवाबदेही’ पर चर्चा की मांग की है.













