नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कम मूल्य के BHIM-यूपीआई लेनदेन (व्यक्ति से व्यापारी – पी2एम) को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये के अनुमानित आउटले के साथ एक प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी.इस योजना के तहत 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिसका लाभ खास तौर पर छोटे व्यापारियों को मिलेगा. सरकार का लक्ष्य व्यापारियों और उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ कम करते हुए डिजिटल भुगतान की पहुंच बढ़ाना है.













