• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

वन्य जीवों को भी प्रभावित कर रहा प्लास्टिक, जंगलों में एक नई समस्या बनी चुनौती…

NBTV24 by NBTV24
March 31, 2025
in आज
0
वन्य जीवों को भी प्रभावित कर रहा प्लास्टिक, जंगलों में एक नई समस्या बनी चुनौती…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

, देहरादून: देश और दुनिया भर में प्लास्टिक रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल हो चुका है. इसने इंसानों के लिए कई मायनों में सुविधाएं बढ़ाई है, लेकिन इसके बढ़ते उपयोग के कारण इसके दुष्प्रभाव भी दिखाई देने लगे हैं. चिंता की बात यह है कि अपनी सुविधा बढ़ाने के चक्कर में इंसानों ने खुद को तो मुसीबत में डाल ही लिया है, साथ ही इंसानों की लापरवाही का हर्जाना वन्यजीवों को भी भुगतना पड़ रहा है. यह स्थिति तब वन महकमे के सामने आई है, जब राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वन्यजीवों के पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर से प्लास्टिक मिल रहा है.

संरक्षित क्षेत्र तक पहुंच से बढ़ रही परेशानी: राज्य के संरक्षित क्षेत्र तक भी प्लास्टिक के पहुंचने से वन्यजीवों की परेशानी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. इसके पीछे की वजह वन क्षेत्र से गुजरने वाले तमाम रेलवे ट्रैक और रोड कनेक्टिविटी को माना जा रहा है. दरअसल राज्य में ऐसे संरक्षित क्षेत्र भी है, जहां से या तो रेलवे ट्रैक गुजर रहे हैं या फिर आम लोगों की सुविधा के लिए रोड कनेक्टिविटी दी गई है. देखा जा रहा है कि रेलवे ट्रैक होने के कारण अक्सर सफर के दौरान लोग ट्रेन से वन क्षेत्र में ही प्लास्टिक को फेंक रहे हैं. इसके अलावा कुछ जगहों पर जंगलों के बीच से गुजरने वाली सड़कों में लोगों की गतिविधियों के दौरान भी इसी तरह प्लास्टिक जंगलों के आसपास पहुंच रहा है.

विकराल होती जा रही प्लास्टिक वेस्ट की समस्या (
वन्यजीवों के शरीर में मिल रहे प्लास्टिक से जिम्मेदार भी हैरान: वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की मृत्यु के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाता है. इसी तरह रेलवे ट्रैक की चपेट में आने वाले हाथी, सांभर या दूसरे वन्यजीवों का पोस्टमार्टम करने के बाद ही उनके शरीर को डिस्पोज किया जाता है. वन विभाग में वन्यजीवों के उपचार और उनकी चिकित्सा सुविधा के लिए काम कर रहे पशु चिकित्सकों को इस दौरान वन्यजीवों के शरीर से पॉलिथीन या प्लास्टिक मिल रहा है.

जंगलों में प्लास्टिक वेस्ट वन्यजीवों के लिए बन रहा अभिशाप (
पोस्टमार्टम के दौरान उन्हें भी वन्यजीवों के शरीर में प्लास्टिक मिला है जो चिंता की बात है. वन्यजीव द्वारा प्लास्टिक को खाद्य पदार्थ के साथ निगला जा रहा है, जिससे उनके शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. यहां तक की ऐसी स्थिति में वन्यजीव की मृत्यु भी हो सकती है.
डॉ. राकेश नौटियाल, पशु चिकित्सक, राजाजी टाइगर रिजर्व

रेलवे के साथ मिलकर ऐसी स्थिति से निपटने का प्रयास: वन क्षेत्रों में प्लास्टिक पहुंचने के पीछे एक वजह रेलवे ट्रैक पर संरक्षित क्षेत्र के बीच में ही लोगों का प्लास्टिक के साथ खाद्य पदार्थ फेंकना भी है. ऐसी स्थिति में वन विभाग के कर्मचारियों को रेलवे ट्रैक क्षेत्र में निरंतर साफ सफाई करने के निर्देश भी दिए जाते रहे हैं. लेकिन इससे बाद भी यह समस्या बढ़ती दिख रही है.

प्लास्टिक वेस्ट खाते वन्यजीव (
इस गंभीर समस्या को लेकर वह लगातार अधिकारियों से बात करते रहे हैं और इस मामले में रेलवे विभाग के अधिकारियों से भी बात करते हुए ऐसी स्थितियों से निपटने की कोशिश की जा रही है. यह दिक्कत गढ़वाल में तमाम जगहों से लेकर कुमाऊं तक के क्षेत्र में भी महसूस की जा रही है. इसके लिए विशेष प्रयास की जरूरत भी महसूस हो रही है.
सुबोध उनियाल, वन मंत्री

सुगंध से आकर्षित हो रहे जंगलों में वन्यजीव: लोग जो खाद्य पदार्थ प्लास्टिक के साथ जंगलों में फेंक देते हैं. उसकी सुगंध वन्यजीवों को आकर्षित कर रही है. दूर से ही वन्यजीव इसकी सुगंध को महसूस करते हुए वहां तक पहुंच जाते हैं और उसके बाद खाद्य पदार्थ को प्लास्टिक के साथ ही निगल जाते हैं. इस तरह खाद्य पदार्थ की सुगंध के कारण वन्यजीव प्लास्टिक को भी निगलने से परहेज नहीं कर रहे.

वन्यजीवों के पेट से निकल रहा प्लास्टिक वेस्ट (
वन्यजीवों की भी गतिविधियां हो रही प्रभावित: जिस तरह वन क्षेत्र या इसके आसपास इंसानों द्वारा खाद्य पदार्थ फेंका जा रहा है, उसे जंगलों में वन्यजीवों की गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ खाद्य पदार्थ की सुगंध पाकर तमाम वन्यजीव जंगलों के बाहर या आसपास पहुंच रहे हैं तो वहीं इन वन्यजीवों को खाने वाले शिकारी वन्यजीव भी इनके पीछे जंगलों से बाहर निकल रहे हैं. इस तरह देखा जाए तो इंसानों की यह लापरवाही वन्यजीवों की गतिविधियों को भी प्रभावित कर रही है और उन्हें प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की तरफ भी धकेल रही है.

प्लास्टिक वेस्ट को निगल रहे वन्यजीव (
वेस्ट डिस्पोजल एक बहुत बड़ी समस्या है. जिसके लिए वन विभाग जन जागरूकता भी कर रहा है. इसके अलावा रेलवे विभाग के साथ मिलकर भी इस पर काम किया जा रहा है. दिक्कत यह होती है कि जो वन्यजीव वेस्ट डिस्पोजल को खाने के लिए जंगलों से बाहर निकलते हैं. उनके पीछे शिकारी जीव भी पहुंच रहे हैं. इस तरह देखा जाए तो वन क्षेत्र में वन्यजीवों के लिए वेस्ट डिस्पोजल एक गंभीर समस्या है.
आरके मिश्रा, पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ, वन विभाग

मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ रही घटनाएं: वनों के आसपास रहने वाले लोग भी जंगलों के किनारे घर का कचरा और खाद्य पदार्थ फेंक रहे हैं और इसके कारण कई जगहों पर तमाम वन्यजीवों के साथ भालू जैसा शिकारी वन्यजीव भी इस कचरे की तरफ खींचा आ रहा है. इसके अलावा हिरण, सांभर जैसे वन्यजीव भी जंगलों के बाहर निकल रहे हैं और उनके पीछे तेंदुआ और बाघ भी इंसानी बस्तियों की तरफ बढ़ रहे हैं. इंसानों की यही आदत मानव वन्यजीव संघर्ष के लिए भी बड़ा कारण बन रही है.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

डायबिटीज, हार्ट डिजीज आदि के इलाज के लिए 400 दवाओं की कीमतों में होगी बढ़ोतरी, जाने वजह…

Next Post

हो सकती है आपको फैटी लीवर की समस्या अगर शरीर में दिखे इन आठों में से कोई एक लक्षण…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
हो सकती है आपको फैटी लीवर की समस्या अगर शरीर में दिखे इन आठों में से कोई एक लक्षण…

हो सकती है आपको फैटी लीवर की समस्या अगर शरीर में दिखे इन आठों में से कोई एक लक्षण...

आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

February 16, 2026
नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

February 16, 2026
प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…

प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…

February 16, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

February 16, 2026
नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

February 16, 2026
आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….
लाइफस्टाइल

आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

by NBTV24
February 16, 2026
0

नई दिल्ली: – बदलते मौसम के साथ सिर्फ तापमान में ही बदलाव नहीं आता, बल्कि हमारे शरीर और जीवनशैली में...

Read more
नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

February 16, 2026
प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…

प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…

February 16, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई…

विधानसभा चुनाव से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई…

February 16, 2026
इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…

इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…

February 16, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com