• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home दुनिया

जेपी नड्डा की जगह कौन?: शिवराज, धर्मेन्द्र प्रधान सहित रेस में ये दिग्गज…जानिए कब होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला…

NBTV24 by NBTV24
April 17, 2025
in दुनिया
0
जेपी नड्डा की जगह कौन?: शिवराज, धर्मेन्द्र प्रधान सहित रेस में ये दिग्गज…जानिए कब होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- देश में भारतीय जनता पार्टी को कौन संभालेगा? BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? सियासी गलियारों में गूंज रहे इस सवाल का जवाब जल्द मिल जाएगा। बुधवार (16 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘PM आवास’ पर पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय हो गया है। 7-10 दिन के अंदर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। जानिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किन नेताओं के नाम सुर्खियां बटोर रहे…।

अमित शाह सहित ये दिग्गज रहे मौजूद
भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को लेकर बुधवार को दिल्ली में अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष शामिल हुए।

6 राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा जल्द

बैठक में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के अध्यक्षों के नामों पर चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक, 2-3 दिन के भीतर 6 से ज्यादा राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद शुरू हो सकती है।

इनके नाम बटोर रहे सुर्खियां

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मंजूरी से होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कई नाम सुर्खियां बटोर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान, सुनील बंसल, धर्मेन्द्र प्रधान, रघुवर दास, वानति श्रीनिवासन, डी. पुरंदेश्वरी, स्मृति ईरानी, तमिलिसाई सौंदर्यराजन और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े का नाम सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है।

शिवराज सबसे ऊपर

सूत्रों के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान 6 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 4 बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 13 साल की उम्र में RSS से जुड़े। OBC कैटेगरी से हैं। 2005 में मध्य प्रदेश BJP के अध्यक्ष रहे हैं। RSS की लिस्ट में शिवराज सबसे ऊपर हैं। घुवर दास झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रहे। जमीनी कार्यकर्ताओं और भाजपा संगठन में मजबूट पकड़ है।

धर्मेन्द्र प्रधान भी प्रबल दावेदार

धर्मेन्द्र प्रधान वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के एक अनुभवी संगठनकर्ता हैं। मोदी और शाह की टीम के भरोसेमंद सदस्य। सुनील बंसल को यूपी में बीजेपी का चाणक्य कहा जाता है। संघ से नजदीकी के साथ-साथ संगठन में भी अच्छी पकड़ है।

ईरानी को भी मिल सकता है मौका

स्मृति ईरानी के RSS के साथ अच्छे संबंध हैं। हिंदी बेल्ट के साथ दक्षिण भारत में भी प्रभावी हैं। कई अहम मंत्रालय संभालने के साथ प्रशासनिक अनुभव हैं। पार्टी के लिए मजबूत महिला चेहरा। डी. पुरंदेश्वरी पूर्व मुख्यमंत्री और TDP संस्थापक एनटी रामाराव की बेटी हैं।

इनकी भी उम्मीद

तमिलिसाई सौंदर्यराजन 1999 से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी नेताओं में गिनी जाती हैं। वानति श्रीनिवासन 1993 से भाजपा से जुड़ी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पति श्रीनिवासन विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। परिवार संघ और बीजेपी के काफी करीबी हैं।

जानिए कैसे होता है अध्यक्ष का चयन

भाजपा संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी कराया जा सकता है जब देश के आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव हो जाएं। फरवरी के आखिरी तक 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होता है। एक ही व्यक्ति नामांकन करता है। बिना वोटिंग अध्यक्ष चुन लिया जाता है। इस बार भी यही परंपरा रहने की उम्मीद है।

3 साल होता है अध्यक्ष का कार्यकाल

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल होता है। जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हुआ था। पिछले साल लोकसभा चुनाव के लिए जून तक उनके कार्यकाल को 6 महीने का विस्तार दिया था। नड्‌डा अभी केंद्रीय मंत्री भी हैं। भाजपा संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कोई व्यक्ति लगातार दो टर्म के लिए चुना जा सकता है। इस हिसाब से नड्‌डा तकनीकी रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की योग्यता रखते हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने दोबारा अध्यक्ष बनने की जगह किसी नए व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देने की बात कही है।

Tags: Hindi newspeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved KanhaWho will replace JP Nadda?: These stalwarts are in the race including Shivrajनई दिल्ली
Previous Post

ANPR टोल सिस्टम, 1 मई से दूर होगी FASTag की झंझट, हाईटेक तरीके से होगा टोल कलेक्शन; फायदे जानें….

Next Post

वक्फ कानून पर सरकार को ‘सुप्रीम’ राहत: SC ने 7 दिन में मांगा जवाब, नई नियुक्तियों पर रोक; 5 मई को अगली सुनवाई…

Related Posts

आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
दुनिया

आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

March 1, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर ‘मिशन मौसम’ लॉन्च किया
दुनिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर ‘मिशन मौसम’ लॉन्च किया

January 14, 2026
राज्य में गाइडलाइन दरों का समग्र पुनरीक्षण, दूर की गई वर्षों पुरानी विसंगतियां
दुनिया

राज्य में गाइडलाइन दरों का समग्र पुनरीक्षण, दूर की गई वर्षों पुरानी विसंगतियां

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती
दुनिया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती

December 12, 2025
प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा दिलाने राज्य सरकार के प्रयासों को मिल रही है लगातार सफलता
छत्तीसगढ़

प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा दिलाने राज्य सरकार के प्रयासों को मिल रही है लगातार सफलता

December 3, 2025
देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

November 17, 2025
Next Post
वक्फ कानून पर सरकार को ‘सुप्रीम’ राहत: SC ने 7 दिन में मांगा जवाब, नई नियुक्तियों पर रोक; 5 मई को अगली सुनवाई…

वक्फ कानून पर सरकार को 'सुप्रीम' राहत: SC ने 7 दिन में मांगा जवाब, नई नियुक्तियों पर रोक; 5 मई को अगली सुनवाई…

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

March 14, 2026
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

March 14, 2026
विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

March 14, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

March 14, 2026
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

March 14, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…
छत्तीसगढ़

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

by NBTV24
March 14, 2026
0

छत्तीसगढ़:– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी...

Read more
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

March 14, 2026
विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

March 14, 2026
वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

March 14, 2026
इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com