• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

धान से धन्य छत्तीसगढ़ : दलहन की दाल नहीं गली, तिलहन का निकला तेल…

NBTV24 by NBTV24
April 21, 2025
in छत्तीसगढ़
0
धान से धन्य छत्तीसगढ़ : दलहन की दाल नहीं गली, तिलहन का निकला तेल…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:- छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य में पिछले 8 साल की ही बात करें तो धान का उत्पादन करीब 70 फीसदी बढ़ा है, लेकिन इसी अवधि में दलहन और तिलहन के उत्पादन में बड़ी कमी आई है। हालांकि इस बीच राज्य सरकार ने किसानों को धान की जगह अन्य फसलों जैसे दलहन-तिलहन उगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया,लेकिन इसका प्रभाव कम ही नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015 से लेकर 2023-24 तक की स्थिति में प्रमुख फसलों के उत्पादन के आंकड़ों से खेती-किसानी में आए बदलाव और खासकर दलहन-तिलहन के उत्पादन में कमी की कहानी साफ हो जाती है।

राज्य में मोटे तौर पर देखा जाए तो यहां किसान खरीफ के सीजन में धान की खेती को सबसे ज्यादा उपयुक्त मानते हैं। वजह ये है कि यहां मानसून सीजन में होने वाली अच्छी बारिश धान के लिए बेहद अनुकूल है, लेकिन इससे भी बड़ी बात ये है कि किसानों को धान की जितनी कीमत (3100 रुपए प्रति क्विंटल) छत्तीसगढ़ में मिलती है, उतनी शायद देश में कहीं नहीं मिलती है। यही कारण है कि 2024-25 में सरकार ने किसानों से 149 लाख मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदने के साथ ही 3100 रुपए समर्थन मूल्य के अंतर की राशि भी दी है। राज्य में वर्ष 2015-16 में धान का उत्पादन 7731.5 हजार मीट्रिक टन था, जो इसके बाद प्रायः हर साल बढ़ा है। 2023-24 में यह आंकड़ा 11040.20 हजार मीट्रिक टन जा पहुंचा है।

सिंचाई सुविधाओं की कमी

राज्य में करीब 35% कृषि भूमि पर ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। दलहन और तिलहन की फसलें पानी की कमी के प्रति संवेदनशील होती हैं, जिसके कारण उपज में कमी आई है।

नए कीट और रोग

अरहर और सोयाबीन जैसी फसलों में नए कीटों और रोगों का प्रकोप बढ़ा है। उदाहरण के लिए, फली छेदक कीट ने अरहर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

लगातार घट रहा उत्पादन

छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां धान की खेती में इजाफा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर दलहन और तिलहन का उत्पादन लगातार कम होता दिख रहा है। दलहन में चना, तुअर, उड़द, मूंग-मोठ, कुल्थी और लाखड़ी (तिवरा) आता है। इसी प्रकार तिलहन में मूंगफली, रामतिल, तिल, सोयाबीन, अलसी और राई सरसों का उत्पादन होता । इन सभी फसलों के उत्पादन के आंकड़ों का ग्राफ गिर रहा है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर दलहन और तिलहन उत्पादन में 43% और 44% की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कई वर्षों में उत्पादन में कमी आई है। यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि दलहन और तिलहन न केवल प्रोटीन और तेल का प्रमुख स्रोत हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता का संकल्प

खरीफ 2024-25 के तहत केंद्र सरकार ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत 9 राज्यों आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 13.22 लाख मीट्रिक टन तुअर की खरीद को मंजूरी प्रदान की है। नाफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तुअर की खरीद की जा रही है। देश में मार्च, 2025 तक 1,71,569 किसानों से कुल 2.46 लाख मीट्रिक टन तुअर की खरीद की जा चकी है। यह कदम दलहन उत्पादन को बढावा देने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उत्पादन में आई इतनी कमी

छत्तीसगढ़ में अगर दलहन की उपज का हिसाब देखें तो चने का उत्पादन 2015-16 में 218.8 हजार मीट्रिक टन था, जो 2013-24 में घटकर 209.17 हजार मीट्रिक टन रह गया। तुअर दाल जो 8 साल पहले 30.6 हजार मीट्रिक टन हो रही थी, वह 20.63 पर आ गई है। इसी तरह उड़द 2015-16 में 28.91 के स्तर पर थी, वह 25.17 पर आई है। मूंग मोठ का और बुरा हाल है। यह 8 साल पहले 6.56 के स्तर पर थी, जो अब यानी 2023-24 आने तक 1.29 हजार मीट्रिक टन पर आ गई है। कुल्थी 15.09 से घटकर 6.56, लाख तिवरा 192.1 पर था, जो 8 साल बाद 93.4 पर आ पहुंचा है।इसी प्रकार तिलहन की बात करें तो 2015-16 के मुकाबले 2023-24 तक इसके उत्पादन में भी कमी दिखती है। मूंगफली जो 2015-16 में 37.25 हजार मीट्रिक टन उत्पादन दे रही थी, वह 2023-24 में कम होकर 31.65 पर आ पंहुची। रामतिल 10.24 से घटकर 3.85, तिल 6.82 से 5.2, सोयाबीन 40.12 से घटकर 25.56, अलसी 9.45 से घटकर 3.68 और राई सरसों जो 2015-16 में 25.96 हजार मीट्रिक टन पैदा हुई थी वह 2023-24 में कम होकर 14.41 पर आ गई।

Tags: Hindi newspeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….While people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

अमित शाह से आज मिलेंगे सीएम साय, नए आपराधिक कानूनों के एग्जीक्यूशन पर होगी बैठक..

Next Post

प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे बड़े नेता, नेताम ने कसा तंज, बोले- गिरती जा रही है कांग्रेस पार्टी की साख…

Related Posts

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता…
छत्तीसगढ़

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता…

September 26, 2026
प्रदेश की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

प्रदेश की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री साय

September 26, 2026
दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय

September 26, 2026
सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…

September 26, 2026
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय श्री शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय श्री शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा मुख्यमंत्री साय…

September 25, 2026
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री साय से की भेंट…
छत्तीसगढ़

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री साय से की भेंट…

September 25, 2026
Next Post
प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे बड़े नेता, नेताम ने कसा तंज, बोले- गिरती जा रही है कांग्रेस पार्टी की साख…

प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे बड़े नेता, नेताम ने कसा तंज, बोले- गिरती जा रही है कांग्रेस पार्टी की साख…

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

September 26, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

by NBTV24
September 26, 2026
0

नई दिल्ली:- आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए चर्चित प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों...

Read more
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026
रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें और 30 मिनट पैदल चलें, फिर देखें सेहत में बदलाव…

September 26, 2026
सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

September 26, 2026
नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

September 26, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com