• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कुरुद को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग : नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने दिया आश्वासन…

NBTV24 by NBTV24
April 26, 2025
in छत्तीसगढ़
0
कुरुद को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग : नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने दिया आश्वासन…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कुरुद:- छत्तीसगढ़ के कुरुद में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने परिषद की बैठक में पास प्रस्ताव की प्रति डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव को सौंपी। उन्होंने कुरुद को नगरपालिका का दर्जा देने और नया कार्यकाल भवन के लिए 1.69 करोड़ रुपये की राशि देने की मांग की है। जिस पर डिप्टी सीएम ने हामी भरते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कुरूद पहुंचे थे। जहां रेस्ट हाउस में नपं. अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने स्थानीय विधायक अजय चन्द्राकर की मौजूदगी में मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि कुरूद इस संभाग के सबसे बड़ी नगर पंचायत और पुराना निकाय है, जहां सबसे बड़ी कृषि मंडी, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय के अलावा अन्य बड़े महाविद्यालय हैं, जहां सभी विषय में कक्षाएं संचालित हैं। क्षेत्र में उद्योग धंधों के रूप में 35 राईस मिलें और 500 से ज्यादा दुकानें संचालित हैं जिसमें राजस्व प्राप्ति होती है।

जनसंख्या और राजस्व की दृष्टि से भी है पर्याप्त जगह

ज्योति ने डिप्टी सीएम को बताया कि, नगर में जनसंख्या की दृष्टिकोण से 2011 के सर्वे में 13783 है, जो कि 2019 में सांकेतिक सर्वे में बढ़कर 18500 से अधिक थी। वर्तमान में 15 वार्डों में निवासरत 20000 से अधिक की जनसंख्या है। नगर क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सरकारी जमीनें भी उपलब्ध हैं, जहां नये कार्यालय भवन के लिए 3 से 5 एकड़ जमीन आरक्षित है। नये नगरपालिका बाजार की जमीन आरक्षित है और प्रमुख जगहों में राजस्व बढ़ाने के दृष्टिकोण से शॉपिंग काम्पलेक्स निर्माण के लिए भी जगह आरक्षित है। नगर में प्रवेश के लिए दो मुख्य मार्ग हैं जो एनएच 30 से लगे प्राचीन सांधा रोड से प्रवेश मार्ग वहीं बायपास में अटल प्रवेश द्वार है। जहां आवागमन के पर्याप्त फोरलेन सड़के हैं।

व्यापार के मद्देनजर 65 फीसदी गैर कृषि भूमि उपलब्ध

नगर सीमा में पर्याप्त सार्वजनिक भवन, सामुदायिक भवन, मांगलिक भवन, ऑडिटोरियम, इंडोर बैंडमिंटन कोर्ट, एमफी थियेटर स्थित है जहां निरंतर कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। नगर में 16 एकड़ में ऑक्सीजोन और पर्याप्त मात्रा में 13 जलाशय स्थित है। नगर में मुख्य रूप से दो बड़े खेल मैदान हैं जिसमें बड़े-बड़े सार्वजनिक, राजनैतिक कार्यक्रम होते रहते हैं, उसी प्रकार अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर बनाया जा रहा है। नगर सीमा में सिविल अस्पताल संचालित है जिसे सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए हमारे मिनी स्टेडियम विवेकानंद परिसर को स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है। जो पूर्ण विकसित 100 बिस्तर की सिविल अस्पताल संचालित होने जा रहा है। नगर क्षेत्र में लगभग 65 फीसदी भूमि गैर कृषि भूमि है जो कि भविष्य में यहां के राजस्व बढ़ाने और व्यापार को बढ़ाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित होगा।

पालिका बनाने सुविधाओं के साथ है अनेकों खूबियां

नगर में सभी प्रकार के प्रमुख शासकीय कार्यालय संचालित हैं। नगर में पॉलिटेक्निक, नर्सिंग और एल.एल.बी. महाविद्यालय के लिए शासन से अनुशंसा प्राप्त हो चुकी है। भूमि आवंटन की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। आगामी वर्षों में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है। फिल्टर प्लांट से निरंतर पानी सप्लाई किया जाता है। नगर में 85 प्रतिशत सड़क पक्की है। नगर में फायर ब्रिगेड, जे.सी.बी., स्काई लिफ्ट, सफाई वाहन पर्याप्त मात्रा में है। नगर की इतनी सारी खूबियों से वाकिफ होने के बाद विभागीय मंत्री अरुण साव ने बायपास रोड के 3 एकड़ जमीन में नया नगर पालिका कार्यालय भवन बनाने के लिए 1.69 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया।

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

बालको ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया, कर्मचारियों और समुदाय को किया जागरूक

Next Post

पार्थ तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : ISRO के इस पूर्व यंग साइंटिस्ट ने IIM बेंगलोर में जीता गोल्ड मेडल…

Related Posts

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …
छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

February 8, 2026
31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…
छत्तीसगढ़

31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…

February 8, 2026
प्रदेश सरकार का फैसला दमाखेड़ा को मिला नया नाम…
छत्तीसगढ़

प्रदेश सरकार का फैसला दमाखेड़ा को मिला नया नाम…

February 7, 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – सीएम साय…
छत्तीसगढ़

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – सीएम साय…

February 7, 2026
आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति…
छत्तीसगढ़

आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति…

February 7, 2026
U19 वर्ल्ड कप जीत पर प्रदेश में जश्न, सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी ने दी भारतीय टीम को दी बधाई…
छत्तीसगढ़

U19 वर्ल्ड कप जीत पर प्रदेश में जश्न, सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी ने दी भारतीय टीम को दी बधाई…

February 7, 2026
Next Post
पार्थ तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : ISRO के इस पूर्व यंग साइंटिस्ट ने IIM बेंगलोर में जीता गोल्ड मेडल…

पार्थ तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : ISRO के इस पूर्व यंग साइंटिस्ट ने IIM बेंगलोर में जीता गोल्ड मेडल…

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

February 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…
लाइफस्टाइल

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

by NBTV24
February 8, 2026
0

नई दिल्ली:–:शहर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले युवाओं में कम समय में बॉडी बनाने का क्रेज तेजी से...

Read more
सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर रेप केस में सुनाया ऐसा फैसला की चौंक जाएंगे आप …

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट …

February 8, 2026
31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…

31 मार्च से पहले प्रदेश में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी…

February 8, 2026
अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…

अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…

February 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com