• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

युद्ध विराम की घोषणा के बाद घर लौटने लगे लोग, बर्बादी के मंजर देख छलक उठीं आंखें…

NBTV24 by NBTV24
May 11, 2025
in छत्तीसगढ़
0
भारत-पाक युद्ध विराम: संघर्ष के दौरान दोनों देशों ने किन हथियारों का किया इस्तेमाल लिए जानें…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर:- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय निवासी की हत्या के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान चलाया. जिसके बाद से पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की जाने लगी. इस वजह से कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा के पास रह रहे लोगों को पलायन करना पड़ा.

बुधवार रात से ही भारी गोलाबारी का सामना करने के बाद बारामुल्ला जिले के उरी, कुपवाड़ा के केरन, बांदीपुरा के गुरेज में हजारों लोग पलायन कर गए थे. जब लोग वापस लौटे तो देखा कि उनके घर मलबे में तब्दील हो गए हैं. दीवारें ढह गई हैं. करनाह के बटपोरा निवासी फैयाज करनाही ने बताया कि बुधवार रात से ही उनका गांव नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना की भारी गोलाबारी से तबाह हो गया है.

करनाही ने बताया कि उनके गांव के लोग और करनाह के दर्जनों अन्य गांवों के सैकड़ों लोग गुरुवार सुबह श्रीनगर और अन्य जगहों पर सुरक्षित स्थानों पर चले गए. उन्होंने ईटीवी भारत को बताया, “निवासी घर लौट रहे हैं. इलाके में शांति है, लोग खुश हैं कि वे जिंदा वापस लौट पाए. लेकिन उनके घरों और अन्य संपत्तियों के नुकसान को लेकर उनमें दुख भी है.”

बारामूला जिले के उरी में, जहां नियंत्रण रेखा पर स्थित दर्जनों गांव और उरी शहर गोलाबारी की चपेट में थे. वहां के हजारों निवासी भागकर बारामूला आ गए थे. जहां प्रशासन ने उन्हें एक सरकारी कॉलेज में ठहराया था. हतलंगा गांव के एक युवा छात्र शाहिद रुस्तम ने ईटीवी भारत को बताया कि उनका परिवार और अन्य पड़ोसी गुरुवार और शुक्रवार को बारामूला चले गए थे. रुस्तम ने कहा, “हम अब घर लौट रहे हैं, हमारे पड़ोसी भी लौट रहे हैं. हमारे गांव के 40 घरों में से 20 घर प्रभावित हुए हैं.”

बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में उरी और कुपवाड़ा के मुकाबले कम गोलाबारी हुई थी. लेकिन वहां के लोग युद्ध की आशंका से भाग गए थे. गुरेज के निवासी इम्तियाज अहमद ने बताया कि लोग अब घर लौटने लगे हैं. करनाही और रुस्तम ने कहा कि सरकार को गोलाबारी से प्रभावित लोगों का पुनर्वास शुरू कराना चाहिए, तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी सहायता से उनके घरों का पुनर्निर्माण हो.

उरी के विधायक सज्जाद शफी ने बताया कि उरी सब डिवीजन में 1.70 लाख आबादी है. इनमें से 50 प्रतिशत निवासी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, “सरकार सबसे पहले निवासियों का पुनर्वास करेगी, घरों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन करेगी ताकि उनके पूर्ण पुनर्वास की योजना बनाई जा सके. शुरुआत में हमारा ध्यान पलायन कर चुके परिवारों की सुरक्षित वापसी पर है.”

तीन दिनों तक चली सैन्य तनातनी और दोनों पड़ोसियों के बीच युद्ध की आशंका के बाद शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा से नियंत्रण रेखा पर रहने वाले लोगों को राहत मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दोनों देशों के प्रधानमंत्री की सराहना की थी. उन्होंने कश्मीर मुद्दे का समाधान निकाले जाने में सहयोग की भी बात कही.

Tags: Hindi newspeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….While people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्लीयुद्ध विराम की घोषणा के बाद घर लौटने लगे लोग
Previous Post

भारत-पाक युद्ध विराम: संघर्ष के दौरान दोनों देशों ने किन हथियारों का किया इस्तेमाल लिए जानें…

Next Post

लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया यूनिट का उद्घाटन…

Related Posts

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
छत्तीसगढ़

April 5, 2026
खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

महतारी वंदन योजना: महिलाओं को सरकार दे रही है 12 हजार रुपये, ये है पात्रता और आवेदन का पूरा तरीका…

भारतीय शासन व्यवस्था की पटकथा फिर से लिख रहा है मिशन कर्मयोगी

बकाया बिल से छुटकारा सरकार की समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है सीएम साय…

April 4, 2026
Next Post
लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया यूनिट का उद्घाटन…

लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया यूनिट का उद्घाटन…

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

April 5, 2026
प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

April 5, 2026
खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

April 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

April 5, 2026
प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

April 5, 2026
राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
छत्तीसगढ़

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

by NBTV24
April 5, 2026
0

छत्तीसगढ़:– राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान...

Read more
प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

April 5, 2026
खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

April 5, 2026
महतारी वंदन योजना: महिलाओं को सरकार दे रही है 12 हजार रुपये, ये है पात्रता और आवेदन का पूरा तरीका…

महतारी वंदन योजना: महिलाओं को सरकार दे रही है 12 हजार रुपये, ये है पात्रता और आवेदन का पूरा तरीका…

April 5, 2026
इस माह में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त…

इस माह में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त…

April 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com