• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और कानून पर मचा बवाल, गरमाई सियासत, आदिवासी ईसाई समाज सहित पक्ष विपक्ष आमने सामने

NBTV24 by NBTV24
August 2, 2025
in छत्तीसगढ़
0
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार कब ? सीएम विष्णुदेव साय ने दिया ये जवाब
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में हाल ही में दुर्ग में दो नन की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर धर्मांतरण का मुद्दा गरमा गया है. सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे की गूंज है. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सख्त कानून की मांग भी उठ ही है. सीएम साय ने आगामी विधानसभा सत्र के दौरान धर्मांतरण विधेयक पेश किए जाने का ऐलान भी किया है. वहीं विपक्ष का आरोप है कि धर्मांतरण भाजपा के लिए चुनाव जीतने का बड़ा हथियार है, इसलिए बीजेपी धर्मांतरण पर कोई कड़ा कानून नहीं चाहती.

बारिश के मौसम में धर्मांतरण का मुद्दा गर्माया: आइये पहले आपको बताते हैं कि धर्मांतरण को लेकर ताजा विवाद कब शुरू हुआ और कैसे छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली और केरल तक इस मुद्दे की गूंज है.

25 जुलाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन से 2 नन गिरफ्तार : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केरल के दो कैथोलिक नन, एक युवक और तीन आदिवासी लड़कियों को घेरकर रोक लिया. नन पर आरोप लगाया गया कि वे आदिवासी लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे थे, जहां उनका धर्मांतरण करने की योजना थी. रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद पुलिस ने धर्मांतरण और मानव तस्करी की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों नन को जेल भेज दिया.

28 जुलाई, संसद भवन में प्रदर्शन : कैथोलिक नन की गिरफ्तारी का मुद्दा दिल्ली की संसद तक पहुंचा. संसद भवन में UDF के सांसदों ने प्रदर्शन किया. वहीं राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल ने भी इसका विरोध किया. लोक लेखा समिति के अध्यक्ष और सांसद केसी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा. पत्र में कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे “गैरकानूनी हिरासत” बताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

29 जुलाई, इंडिया गठबंधन के सांसद दुर्ग पहुंचे: दुर्ग जेल में बंद दो नन से मिलने इंडिया गठबंधन के सांसद छत्तीसगढ़ पहुंचे. केरल के विधायक रोजी एम जॉन, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लेतफलांग, कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उल्का,केरल के नेता बेनी बेहनान, फ्रांसिस जॉर्ज, एनके प्रेमचंदन और कांग्रेस अल्पसंख्यक नेता अनिल ए थॉमस दुर्ग जेल पहुंचे और ननों से मुलाकात की.

29 जुलाई, सीपीआई नेताओं को ननों से मिलने से रोका: कांग्रेस डेलीगेशन के जेल में नन से मुलाकात के बाद सीपीआई का डेलीगेशन दुर्ग जेल पहुंचा. लेकिन उन्हें ननों से मुलाकात करने से रोक दिया गया. सीपीआई नेता वृंदा करात ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे ननों की सार्वजनिक बेइज्जती बताया.

29 जुलाई, लोकसभा में कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव: 29 जुलाई को ही कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की “अवैध गिरफ्तारी और भीड़ हिंसा” पर चर्चा के लिए एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया.

30 जुलाई, सीपीआई डेलीगेशन की ननों से मुलाकात: सीपीआई नेता वृंदा करात और प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग जेल में ननों से मुलाकात की. उन्होंने ननों को रिहा करने की मांग की. सीपीआई नेता एनी राजा ने आरोप लगाए कि ननों के साथ बर्बरता की गई है.

30 जुलाई, संसद के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन: ननों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया और उनकी रिहाई की मांग की. वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई.

30 जुलाई, ननों की जमानत पर सुनवाई: दुर्ग में गिरफ्तार ननों की जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी. जिसके बाद मामला NIA कोर्ट में भेजा गया.

31 जुलाई, अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सहित लेफ्ट के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की.

1 अगस्त, NIA कोर्ट में नन गिरफ्तारी का मुद्दा: बिलासपुर NIA कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनी और अपना फैसला सुरक्षित रखा.

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण: ननों की गिरफ्तारी के साथ ही एक बार फिर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा उठा है. धर्मांतरण और धर्मांतरण को लेकर बनाये जा रहे कानून की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर क्या स्थिति है, कितने मामले दर्ज हैं, क्या धर्मांतरण के लिए विदेश से फंड आ रहा है या फिर यह सिर्फ राजनितिक मुद्दा है.

ननों की गिरफ्तारी और उससे उपजा राजनीतिक बवाल: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों की गिरफ्तारी ने धर्मांतरण मुद्दे को भड़काने का काम किया. सरकार इसे धर्मांतरण और मानव तस्करी से जोड़ रही है,वहीं ईसाई समाज इसे गुंडागर्दी और राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है. ईसाई फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने GRP थाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पूरे थाने को सस्पेंड करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ननों और लड़कियों के साथ छेड़खानी भी हुई.

ईसाई समाज की तीखी प्रतिक्रिया: अरुण पन्नालाल ने साफ कहा “अगर हम धर्मांतरण करते तो आज पूरा देश ईसाई होता” उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल धर्मांतरण के नाम पर गुंडागर्दी कर रहा है.” उनका कहना है कि भारत में धर्मांतरण की प्रक्रिया वैध रूप से केवल कलेक्टर के जरिए ही हो सकती है, और बाकी सब गैरकानूनी है.

छत्तीसगढ़ में ईसाई आबादी, 4 लाख रजिस्टर्ड: ईसाई फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ईसाई समुदाय की आबादी लगभग 18 लाख है. जिनमें से 4 लाख रजिस्टर्ड है.

रोमन कैथोलिक: 2.25 लाख
मेनलाइन प्रोटेस्टेंट चर्च: 1.25 लाख
क्रिश्चियन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क-30-40 हजार
12 लाख ऐसे लोग है जो ईसाई समाज के अनुयाई है लेकिन इन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है.

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.politics heats upShri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….There is a ruckus in Chhattisgarh over conversion and lawToday latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार कब ? सीएम विष्णुदेव साय ने दिया ये जवाब

Next Post

रातों-रात मुरूम की लूट! ट्रकों, JCB मशीनों के साथ खुलेआम खनन – दलाल के संरक्षण में प्रशासन मौन?

Related Posts

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…
छत्तीसगढ़

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

March 13, 2026
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…
छत्तीसगढ़

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

March 13, 2026
अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
छत्तीसगढ़

अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

March 12, 2026
बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
छत्तीसगढ़

बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

March 12, 2026
प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

March 12, 2026
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…

March 11, 2026
Next Post
रातों-रात मुरूम की लूट! ट्रकों, JCB मशीनों के साथ खुलेआम खनन – दलाल के संरक्षण में प्रशासन मौन?

रातों-रात मुरूम की लूट! ट्रकों, JCB मशीनों के साथ खुलेआम खनन – दलाल के संरक्षण में प्रशासन मौन?

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

March 13, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …
सामान्य

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

by NBTV24
March 13, 2026
0

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब...

Read more
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

March 13, 2026
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

March 13, 2026
कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

March 13, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com