• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

संस्कारधानी में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा दही-हांडी उत्सव मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल, विजेता टोली को 11 लाख का इनाम

NBTV24 by NBTV24
August 16, 2025
in छत्तीसगढ़
0
संस्कारधानी में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा दही-हांडी उत्सव मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल, विजेता टोली को 11 लाख का इनाम
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रिपोर्टर राकेश पांडेय

छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर की गुढ़ियारी इस बार फिर कृष्ण भक्ति और उत्साह का संगम बनने जा रही है। सार्वजनिक दही-हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में 17 अगस्त, रविवार शाम 4 बजे से अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में 16वां विशाल दही-हांडी महोत्सव धूमधाम से आयोजित होगा।

समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस बार आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पार्टी के महामंत्री, संगठन मंत्री, मंत्रीगण, वरिष्ठ नेता और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को प्रदेश के लिए “गौरव का विषय” बताया।

छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से मशहूर गोविंदा टोलियां इसमें भाग लेंगी। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, कवर्धा की 25 से अधिक टोलियां और कई महिला टोलियां पंजीयन करा चुकी हैं। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क होगी।

विजेता टोली को ₹11 लाख, 50 लोगों की टोली को ₹11 हजार और 100 लोगों की टोली को ₹21 हजार का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इससे यह आयोजन प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित दही-हांडी महोत्सव बन गया है।

मनोरंजन के लिए इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। भजन गायिका गीता बेन रबारी अपने भजनों से माहौल को कृष्णमय करेंगी। साथ ही पूनम-दिव्या तिवारी और ओडिशा के कलाकारों द्वारा “घंटा बाजा” व ग्रीस चढ़ा खंभा प्रतियोगिता भी विशेष आकर्षण होंगी।

हजारों दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पुलिस बल, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार केंद्र की सुविधा रहेगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदारी संबंधित टोली की होगी।

बसंत अग्रवाल ने बताया कि 2010 में महावीर स्कूल के पास शुरू हुआ यह आयोजन आज देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। कोरोना काल के दो साल रुकने के बाद यह अपने 16वें वर्ष में और भी भव्य रूप में लौट आया है।

Tags: Hindi newsIndiamany eminent personalities including the Chief Minister will participatepeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesThe state's biggest dahi-handi festival will be held in Sanskardhanithe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

वाधवा हायर सेकेंडरी स्कूल में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति से सराबोर रहा माहौल

Next Post

अटल चौक पहुंचे मुख्यमंत्री ,पुण्यतिथि पर अटल को माल्यार्पण कर किया नमन, ये रहे मौजूद

Related Posts

बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी…
छत्तीसगढ़

बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी…

February 20, 2026
अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…
छत्तीसगढ़

अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…

February 20, 2026
राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध सीएम साय…
छत्तीसगढ़

राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध सीएम साय…

February 20, 2026
प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले होली से पहले इस दिन खाते में आएगी धान की अंतर राशि, नोट कर लें कन्फर्म डेट…
छत्तीसगढ़

प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले होली से पहले इस दिन खाते में आएगी धान की अंतर राशि, नोट कर लें कन्फर्म डेट…

February 20, 2026
खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
छत्तीसगढ़

खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…

February 19, 2026
कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
छत्तीसगढ़

कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

February 19, 2026
Next Post
अटल चौक पहुंचे मुख्यमंत्री ,पुण्यतिथि पर अटल को माल्यार्पण कर किया नमन, ये रहे मौजूद

अटल चौक पहुंचे मुख्यमंत्री ,पुण्यतिथि पर अटल को माल्यार्पण कर किया नमन, ये रहे मौजूद

बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी…

बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी…

February 20, 2026
एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

February 20, 2026
वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

February 20, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी…

बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी…

February 20, 2026
एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

February 20, 2026
बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी…
छत्तीसगढ़

बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी…

by NBTV24
February 20, 2026
0

बालकोनगर, :– बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा बालको अस्पताल के परिसर में नई फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। इस...

Read more
एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

February 20, 2026
वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

February 20, 2026
यात्रियों को रेलवे का ‘होली गिफ्ट’, भोपाल मंडल होकर गुजरेंगी ये तीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर…

यात्रियों को रेलवे का ‘होली गिफ्ट’, भोपाल मंडल होकर गुजरेंगी ये तीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर…

February 20, 2026
अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…

अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…

February 20, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com