• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

सीएम विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल…

NBTV24 by NBTV24
September 17, 2025
in आज, छत्तीसगढ़
0
सीएम विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:– 17 सितम्बर 2025. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकद्वय राजेश मूणत और सुनील सोनी तथा रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री श्री साय और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके स्वीकृत आवासों के भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र तथा पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने रायपुर नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों में स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बड़ा काम किया है। स्वच्छता अब लोगों की आदत में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई केवल महिलाओं का ही दायित्व नहीं है, बल्कि यह पुरूषों का भी काम है। उन्होंने देश में स्वच्छता को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में छत्तीसगढ़ को सात राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। बीस हजार से कम आबादी वाले देश के 100 सबसे स्वच्छ शहरों में अकेले छत्तीसगढ़ के 58 शहर शामिल हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नगरीय निकायों में काम कर रहे स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मियों और वहां के नागरिकों को धन्यवाद देते हुए रैंकिंग में आगे और भी सुधार करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत बनाने के लिए अपने विजन डॉक्युमेंट-2047 के अनुरूप काम कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश के एक-एक व्यक्ति की चिंता की है। ‘सबका साथ सबका विकास’ के ध्येय पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में ‘अंगीकार-2025’ अभियान के तहत हर पात्र परिवार तक आवास पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए 4 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक यह विशेष अभियान संचालित है। स्ट्रीट वेंडर्स को आगे बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 लेकर आई है। आज से पूरे प्रदेश में यह लागू हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज से प्रारंभ हो रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान से हर व्यक्ति को जोड़कर स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया जाएगा। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम राज्य के सभी शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हर शहर में नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ा रहे हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण में आज से प्रारंभ हो रहे अभियानों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हो रहा स्वच्छता पखवाड़ा इस बार ‘स्वच्छोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान सभी नगरीय निकायों में गंदगी के ब्लैक-स्पॉट्स को चिन्हांकित कर साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक आर. एक्का, रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप और राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय सहित नगरीय प्रशासन और सुडा के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Tags: CM Vishnu Dev Sai participated in the cleanlinessHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

देवताओं के शिल्पकार को समर्पित इन मंत्रों से करें आराधना, बढ़ेगी कार्यक्षमता और उन्नति…

Next Post

इन फिल्मों और सीरीज में दिखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिंदगी के संघर्ष की कहानी…

Related Posts

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…
छत्तीसगढ़

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…
छत्तीसगढ़

जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

April 13, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 13, 2026
सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त किया शोक…
छत्तीसगढ़

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त किया शोक…

April 12, 2026
15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…
छत्तीसगढ़

15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…

April 12, 2026
जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…
छत्तीसगढ़

जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

April 12, 2026
Next Post
इन फिल्मों और सीरीज में दिखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिंदगी के संघर्ष की कहानी…

इन फिल्मों और सीरीज में दिखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिंदगी के संघर्ष की कहानी…

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

April 13, 2026
अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

April 13, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

April 13, 2026
अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…
सामान्य

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

by NBTV24
April 13, 2026
0

नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट में आज महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई है।...

Read more
अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

April 13, 2026
जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

April 13, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 13, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com