• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 2028 से लागू होगा 8वां वेतन आयोग, जाने कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन…

NBTV24 by NBTV24
September 29, 2025
in आज, मध्यप्रदेश
0
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 2028 से लागू होगा 8वां वेतन आयोग, जाने कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनवरी में बड़ी घोषणा की थी। इसने केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। वैष्‍णव ने ऐलान किया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। इस आयोग से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। हालांकि, इस घोषणा के नौ महीने बाद भी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना, टर्म्स ऑफ रेफरेंस और सदस्यों की नियुक्ति पर कोई नया अपडेट नहीं आया है। कर्मचारी अभी भी इसके लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले आयोगों के समय को देखते हुए 8वें वेतन आयोग को पूरी तरह से लागू होने में 2028 तक का समय लग सकता है।

आयोग के गठन के बाद रिपोर्ट तैयार होने और सरकार की ओर से मंजूरी मिलने में आमतौर पर दो से तीन साल लगते हैं। अगर यह लागू होता है तो लेवल-1 के केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹18 हजार से बढ़कर ₹44 हजार हो सकती है। आयोग 2.46 फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकता है।

8वां वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ सकती है?
बेसिक सैलरी में में कितनी बढ़ोतरी होगी ये फिटमेंट फैक्टर और DA मर्जर पर निर्भर करता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। 8वें में ये 2.46 हो सकता है। हर वेतन आयोग में DA जीरो से शुरू होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नई बेसिक सैलरी पहले से ही महंगाई को ध्यान में रखकर बढ़ाई जाती है। इसके बाद DA फिर से धीरे-धीरे बढ़ता है। अभी DA बेसिक पे का 55% है। DA के हटने से टोटल सैलरी (बेसिक + DA + HRA) में बढ़ोतरी थोड़ी कम दिख सकती है, क्योंकि 55% DA का हिस्सा हट जाएगा।

मान लीजिए, आप लेवल 6 पर हैं और 7वें वेतन आयोग के हिसाब से आपकी मौजूदा सैलरी है:

बेसिक पे: ₹35,400
DA (55%): ₹19,470
HRA (मेट्रो, 27%): ₹9,558
टोटल सैलरी: ₹64,428
8वें वेतन आयोग में अगर फिटमेंट 2.46 लागू होता है, तो नई सैलरी होगी:

नई बेसिक पे: ₹35,400 x 2.46 = ₹87,084
DA: 0% (रीसेट)
HRA (27%): ₹87,084 x 27% = ₹23,513
टोटल सैलरी: ₹87,084 + ₹23,513 = ₹1,10,597
फिटमेंट फैक्टर क्या है?
ये एक मल्टीप्लायर नंबर है, जिसे मौजूदा बेसिक सैलरी से गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है। वेतन आयोग इसे महंगाई और लिविंग कॉस्ट को ध्यान में रखकर तय करता है।

8वां वेतन आयोग में 2028 तक का समय क्यों लग सकता है?

हर वेतन आयोग को सेटअप होने से लेकर लागू होने तक में आमतौर पर दो से तीन साल लग जाते हैं। अभी 2025 खत्म होने में तीन महीने बाकी हैं। अगर कमीशन जल्दी गठित भी हो गया, तो रिपोर्ट तैयार करने, सरकार की मंजूरी लेने और सब कुछ फाइनल करने में टाइम लगेगा। पिछली आयोगों को देखें तो यही पैटर्न दिखता है। 2028 तक पूरी तरह से लागू होने का मतलब यह नहीं है कि इसका फायदा भी 2028 से ही मिलेगा। वेतन आयोग हर 10 साल में आते हैं। 7वां 2016 में लागू हुआ, तो 8वां का “इफेक्टिव डेट” 1 जनवरी 2026 से तय है। मतलब, सैलरी और पेंशन की बढ़ोतरी इसी डेट से काउंट होगी।

क्‍यों होता है वेतन आयोग का गठन?
वेतन आयोग का गठन केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी स्‍ट्रक्‍चर की समीक्षा और उसमें बदलाव की सिफारिश करने के लिए होता है। यह आयोग कई बातों पर विचार करता है। इनमें महंगाई, देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति और आय में असमानता जैसे फैक्‍टर शामिल हैं। इसके अलावा यह आयोग कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस, भत्ते और अन्य लाभों की भी समीक्षा करता है। आयोग के गठन के बाद रिपोर्ट तैयार करने और उसे सरकार को सौंपने में लगभग दो साल का समय लगता है। रिपोर्ट जमा होने के बाद सरकार को उस पर विचार करने और उसे मंजूरी देने में भी समय लगता है। यही वजह है कि 8वें वेतन आयोग को लागू होने में भी इतना समय लगने की संभावना है।

पिछले वेतन आयोग कब बने, कब लागू हुए?
5वां वेतन आयोग: ये अप्रैल 1994 में गठित हुआ था। रिपोर्ट जनवरी 1997 में सरकार को सौंपी गई, लेकिन सिफारिशें 1 जनवरी 1996 से ही लागू हो गईं। पहले 51 पे स्केल्स थे, इन्हें घटाकर 34 कर दिया।
6वां वेतन आयोग: ये 20 अक्टूबर 2006 को स्थापित हुआ रिपोर्ट मार्च 2008 में तैयार होकर सरकार के पास पहुंची। अगस्त 2008 में रिपोर्ट को मंजूरी मिली और सिफारिशें 1 जनवरी 2006 से लागू हुईं।
7वां वेतन आयोग: फरवरी 2014 में ये बना और मार्च 2014 तक टर्म्स ऑफ रेफरेंस फाइनल हो गए। रिपोर्ट नवंबर 2015 में सौंपी गई। जून 2016 में सरकार ने अप्रूव किया और सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू हो गईं।

Tags: 8th Pay Commission will be implemented from 2028Good news for government employeesHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

खिताब जीतने के बाद भी पाकिस्तान से पीछे है टीम इंडिया, ये आंकड़े उड़ा रहे सबके होश…

Next Post

एक साथ खुले तीन IPO, कहां लगाएं दांव, किसमें मिलेगा ज्यादा मुनाफा, जानिए डिटेल्स…

Related Posts

कैबिनेट का बड़ा फैसला कर्मचारियों का DA बढ़ा, अतिथि शिक्षकों को भी तगड़ा फायदा…
मध्यप्रदेश

कैबिनेट का बड़ा फैसला कर्मचारियों का DA बढ़ा, अतिथि शिक्षकों को भी तगड़ा फायदा…

March 24, 2026
प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…
मध्यप्रदेश

प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…

March 1, 2026
कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
मध्यप्रदेश

कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

February 19, 2026
बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…
मध्यप्रदेश

बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

February 18, 2026
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
मध्यप्रदेश

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

February 18, 2026
प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
मध्यप्रदेश

प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

February 16, 2026
Next Post
एक साथ खुले तीन IPO, कहां लगाएं दांव, किसमें मिलेगा ज्यादा मुनाफा, जानिए डिटेल्स…

एक साथ खुले तीन IPO, कहां लगाएं दांव, किसमें मिलेगा ज्यादा मुनाफा, जानिए डिटेल्स…

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…

March 30, 2026
ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश

ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश

March 30, 2026
अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…

अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…

March 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…

March 30, 2026
ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश

ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश

March 30, 2026
चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…
सामान्य

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…

by NBTV24
March 30, 2026
0

नई दिल्ली:– दक्षिण भारत के शांत तटों पर बसे पुडुचेरी में इन दिनों चुनावी तपिश महसूस की जा रही है।...

Read more
ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश

ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश

March 30, 2026
अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…

अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…

March 30, 2026
अब महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अप्रैल से मिलेंगे हर महीने ₹1500…

अब महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अप्रैल से मिलेंगे हर महीने ₹1500…

March 30, 2026
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ सीएम साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट…

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ सीएम साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट…

March 30, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com