• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

सीएम विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन संवाद’ में किया खुलासा, जिलों के इन नवाचारों पर हुई चर्चा…

NBTV24 by NBTV24
October 29, 2025
in आज, छत्तीसगढ़
0
सीएम विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन संवाद’ में किया खुलासा, जिलों के इन नवाचारों पर हुई चर्चा…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:– रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और मुख्य सचिव विकास शील सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार ऐसे हों जो दीर्घकालिक और व्यावहारिक हों, जो नागरिकों की सुविधा बढ़ाएं और शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को मजबूत बनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “नवाचार तुगलकी प्रयोग न बनें, बल्कि नागरिक जीवन को सरल बनाने का माध्यम बनें।”

जनसेवा और पारदर्शिता को केंद्र में रखने की अपील

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर नवाचार में जनता की राय शामिल की जाए और उसके असर का फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा कि अक्सर जिलों में किए गए अच्छे प्रयोग बाद के अफसरों की प्राथमिकता में नहीं रहते, जिससे उनकी उपयोगिता खत्म हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम सरकार की सबसे बड़ी पहल है। सभी सेवाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से मिलनी चाहिए। यदि देरी होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पुराने दस्तावेज हटाने और कार्यालयों में अनुशासन-सफाई बढ़ाने के अभियान की सराहना भी की।

ई-गवर्नेंस और डिजिटल व्यवस्था पर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने ई-ऑफिस प्रणाली को सुशासन का सबसे मजबूत माध्यम बताया। उन्होंने सभी विभागों को समय सीमा में इसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भरता कम करना जरूरी है और सभी लंबित फाइलों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाए। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अधिक सेवाएं जोड़ने और जनता में डिजिटल जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हर नागरिक सेवा का डिजिटलीकरण ही पारदर्शी शासन की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।”

जमीनी नवाचारों की सराहना और नई दिशा

कार्यक्रम में रायपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और उदंती अभयारण्य के नवाचारों की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने इन पर आधारित ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन किया। जशपुर के ‘जशप्योर’ ब्रांड और ‘महुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, नारायणपुर के ‘इंटिफाई डेटा प्लेटफॉर्म’ और दंतेवाड़ा के भूमि अभिलेख डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा, “सुशासन कोई एक दिन की बात नहीं, यह निरंतर सुधार की प्रक्रिया है। छोटे-छोटे सुधार ही विकसित छत्तीसगढ़ की बड़ी तस्वीर बनाएंगे।” मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनता के बीच जाकर योजनाओं का वास्तविक असर देखें और तकनीक व अनुशासन को प्रशासन की संस्कृति बनाएं।

Tags: CM Vishnudev Sai made the disclosure in 'Good Governance Dialogue'Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़
Previous Post

किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, इस फसल पर 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान,…

Next Post

छठ खत्म होते ही अपने असली रंग में आया सोना, फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए एक तोला सोने का ताजा भाव, देखें लिस्ट…

Related Posts

Auto Draft
छत्तीसगढ़

बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

April 22, 2026
कर्मचारियों को बड़ी राहत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को बताया अवैध…
छत्तीसगढ़

कर्मचारियों को बड़ी राहत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को बताया अवैध…

April 22, 2026
एनएचएम भर्ती के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी…
छत्तीसगढ़

एनएचएम भर्ती के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी…

April 22, 2026
प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के लिए बड़ी खबर: इतने महीने छुट्टी पर लगी रोक, जानिए…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के लिए बड़ी खबर: इतने महीने छुट्टी पर लगी रोक, जानिए…

April 22, 2026
राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग…
छत्तीसगढ़

राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग…

April 21, 2026
प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …
छत्तीसगढ़

प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …

April 20, 2026
Next Post
छठ खत्म होते ही अपने असली रंग में आया सोना, फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए एक तोला सोने का ताजा भाव, देखें लिस्ट…

छठ खत्म होते ही अपने असली रंग में आया सोना, फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए एक तोला सोने का ताजा भाव, देखें लिस्ट…

Auto Draft

बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

April 22, 2026
प्रदेश  विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

April 22, 2026
चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…

चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…

April 22, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

Auto Draft

बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

April 22, 2026
प्रदेश  विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

April 22, 2026
Auto Draft
छत्तीसगढ़

बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

by NBTV24
April 22, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– बस्तर में बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा जिले के सुदूर...

Read more
प्रदेश  विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना हुई जारी; 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन पर होनी है चर्चा…

April 22, 2026
चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…

चुनाव आयोग का सख्त फरमान ईवीएम के साथ खिलवाड़ पड़ेगा महंगा, किसी भी तरह की छेड़छाड़ खिलाएगी आपको…

April 22, 2026
हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा इस पर लगा बैन…

हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा इस पर लगा बैन…

April 22, 2026
अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़िए दौरे को लेकर सभी खास बातें…

अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़िए दौरे को लेकर सभी खास बातें…

April 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com