• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home Review

25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर है-राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

NBTV24 by NBTV24
November 2, 2025
in Review, आज, एजुकेशन, छत्तीसगढ़, दुनिया, धर्म, फोटो, मनोरंजन, राजनीति, लाइफस्टाइल, वीडियो, सामान्य
0
25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर है-राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर, 02 नवम्बर 2025।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह रजत जयंती वर्ष बीते हुए सफर को याद करने और भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है।राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2000 में जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था, तब यह उम्मीदों और चुनौतियों से भरा राज्य था। पिछले पच्चीस वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, बिजली, सड़कों और संस्कृति सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है, जिसने कम समय में अपनी प्रतिभा और क्षमताओं से देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।श्री डेका ने ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी, तथा राज्य निर्माण का स्वप्न देखने और उसे साकार करने के लिए संघर्ष करने वाले सभी महापुरुषों को नमन किया।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बधाई देते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा जनकल्याण की दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि, जनजातीय समाज, महिलाएं और युवा वर्ग सशक्त हो रहे हैं।राज्यपाल श्री ने कहा कि बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास की एक ठोस नींव रखी है। यहां की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक संपदा और मेहनती जनता इस राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।नक्सल समस्या पर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिन इलाकों में कभी डर और हिंसा थी, वहां आज सड़कों का निर्माण हो रहा है, स्कूल खुल रहे हैं और बच्चों के चेहरे में मुस्कुराहट है।राज्यपाल ने कहा कि हमारे किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं इस राज्य की असली ताकत हैं। उनकी मेहनत और संकल्प ही छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाएंगे।उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ सुशासन, विकास और भाईचारे का आदर्श राज्य बने। हम सब मिलकर अपने संसाधनों का संतुलित और बेहतर उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे।राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।स्वागत उद्बोधन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉक्टर रोहित यादव ने दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को राज्योत्सव में आकर विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने का आग्रह किया । आभार प्रदर्शन संचालक श्री विवेक आचार्य ने किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने समारोह में प्रस्तुति देने वाले गायक श्री आदित्य नारायण, पद्मश्री डोमार सिंह सहित अन्य कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन सहित दर्शक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags: Hindi newspeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

राज्योत्सव में बॉलीवुड के पार्श्व गायक आदित्य नारायण सहित छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने बिखेरा रंग सुरमई शाम से सजी महफ़िल छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक संगीत का मनोहारी संगम

Next Post

बेटियों ने जीत लिया जहां, दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार भारतीय महिला टीम बनी विश्व चैंपियन

Related Posts

सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…
सामान्य

July 23, 2026
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, इतने जुलाई तक ज्वाइन नहीं किया तो सेवाएं होंगी समाप्त…

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से इस जिले के किसानों को राहत, खरीफ 2025 के 7.90 करोड़ रुपए से अधिक के दावों का भुगतान…

गाड़ियों के लिए बड़ी खबर 20% से ज्यादा एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार का बड़ा ये फैसला संसद में बताई सच्चाई…

सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, ये महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार…

July 23, 2026
Next Post
बेटियों ने जीत लिया जहां, दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार भारतीय महिला टीम बनी विश्व चैंपियन

बेटियों ने जीत लिया जहां, दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार भारतीय महिला टीम बनी विश्व चैंपियन

सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…

सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…

July 23, 2026
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

July 23, 2026
प्रदेश में हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, इतने जुलाई तक ज्वाइन नहीं किया तो सेवाएं होंगी समाप्त…

प्रदेश में हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, इतने जुलाई तक ज्वाइन नहीं किया तो सेवाएं होंगी समाप्त…

July 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…

सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…

July 23, 2026
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

July 23, 2026
सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…
सामान्य

सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…

by NBTV24
July 23, 2026
0

नई दिल्ली:– भारतीय रसोई में नमक सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि शरीर के लिए जरूरी खनिजों का...

Read more
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

July 23, 2026
प्रदेश में हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, इतने जुलाई तक ज्वाइन नहीं किया तो सेवाएं होंगी समाप्त…

प्रदेश में हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, इतने जुलाई तक ज्वाइन नहीं किया तो सेवाएं होंगी समाप्त…

July 23, 2026
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से इस जिले के किसानों को राहत, खरीफ 2025 के 7.90 करोड़ रुपए से अधिक के दावों का भुगतान…

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से इस जिले के किसानों को राहत, खरीफ 2025 के 7.90 करोड़ रुपए से अधिक के दावों का भुगतान…

July 23, 2026
गाड़ियों के लिए बड़ी खबर 20% से ज्यादा एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार का बड़ा ये फैसला संसद में बताई सच्चाई…

गाड़ियों के लिए बड़ी खबर 20% से ज्यादा एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार का बड़ा ये फैसला संसद में बताई सच्चाई…

July 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com