• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ इन 25 वर्षों में विकास के विभिन्न ऊंचाइयों को छुआ है: मंत्री श्री नेताम बलरामपुर जिले में आयाजित राज्योत्सव में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री नेताम उत्तर क्षेत्रीय जनजातीय लोक नृत्य परंपरा का हुआ अनूठा प्रदर्शन

NBTV24 by NBTV24
November 3, 2025
in छत्तीसगढ़, दुनिया, फैशन, फोटो, मनोरंजन, राजनीति, लाइफस्टाइल, सामान्य
0
छत्तीसगढ़ इन 25 वर्षों में विकास के विभिन्न ऊंचाइयों को छुआ है: मंत्री श्री नेताम बलरामपुर जिले में आयाजित राज्योत्सव में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री नेताम उत्तर क्षेत्रीय जनजातीय लोक नृत्य परंपरा का हुआ अनूठा प्रदर्शन
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर, 03 नवम्बर 2025/बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिवस मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आदिम जाति विकास और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने मंत्री श्री नेताम सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।मंत्री श्री नेताम ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकानाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ निर्माण को 25 वर्ष पूरे होने पर हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य और बलरामपुर जिला उपलब्धियों को छूएगा। साथ ही विकास की गई गाथाएं लिखेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ गठन के विकास यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिला 2012 में बना तब जिले में सिंगल सड़कें हुआ करता थी, लेकिन आज हमने सड़कों का जाल बिछाया है। हमारा जिला नक्सलवाद से जूझ रहा था, परन्तु आज स्थिति बदल गई है, अब हमारा जिला नक्सल मुक्त हो चुका है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हमने नई ऊंचाईयों को छुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में आज विद्यालयों की संख्या बढ़ी है, सिंचाई का रकबा बढ़ा है, नल जल योजना के माध्यम से घरों में स्वच्छ जल पहुंचाया जा रहा है, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर सीधे उनके खाते में ही पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से तकनीकी ज्ञान एवं उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि राज्य निर्माण के समय हमारे जिले में तहसीलों की संख्या कम थी, परन्तु आज हमारे जिले में तहसीलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। साथ ही 06 अनुभाग भी बनाये गये हैं, जिससे लोगों को सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्गों जैसे बुजुर्गों, महिलाओं एवं आमजनों के लिए नीतिगत योजनाएं चला रही है। जिनका लाभ अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि 01 नवम्बर को राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन हुआ था। उन्होंने इस दौरान नये विधानसभा भवन और आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया। *मंत्री श्री नेताम ने स्टॉलों का किया अवलोकन*कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को सामग्रियां प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के 06 दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, व्हील चेयर, ब्लाइंड स्टीक एवं स्टीक प्रदान किया गया। मोटराइज्ड ट्राइसाइकल मिलने पर रामानुजगंज के जितेन्द्र पासवान ने मंत्री श्री नेताम एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। इसी प्रकार दृष्टिबाधित बुन्दे सिंह ने भी ब्लाईंड स्टीक मिलने पर मंत्री श्री नेताम को धन्यवाद दिया। *हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया वितरण*कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कुल 55 हितग्राहियों को हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। कृषि मंत्री श्री नेताम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपये का चेक, मिनी माता महतारी जतन योजना अंतर्गत 02 हितग्राहयों को 20-20 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी षिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को 40 एवं 38 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना अंतर्गत 01 हितग्राही को 01 लाख रुपये का चेक, 05 हितग्राहियों को श्रम कार्ड का वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत 05 हितग्राहियों को 02-02 लाख रुपये का ऋण, सक्षम योजना अंतर्गत 01 हितग्राही को 01 लाख रुपये का ऋण, 07 हितग्राहियों को मत्स्य जाल, 03 हितग्राहियों को आईस बाक्स, 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी।*प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे शामिल*जिले में जनजातीय परंपराओं और लोक संस्कृति की महक से सराबोर उत्तर क्षेत्रीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। महोत्सव में जिले के सभी विकासखंड से आए 12 नृत्य दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और लोक वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक लोक नृत्य करते हुए आदिवासी जीवन की संस्कृति, परंपरा और उत्सव भावना का मनमोहक प्रदर्शन किया। मंत्री श्री नेताम कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त कुसमी के प्रतिभागी करचा के नर्तक दलों को 50 हजार की राशि का चेक प्रदान किया। दूसरे स्थान प्राप्त विजेता कुसमी के धन्जी के नृतक दलों को 25 हजार एवं तृतीय विजेता राजपुर के डकवा के दलों को 15 हजार की राशि का चेक वितरण किया। साथ ही बाकी 9 दलों को 10-10 हजार का सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय नृत्य महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाष दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

Next Post

राज्योत्सव में आदिम जाति कल्याण विभाग के स्टॉल में उमड़ रहा लोगों का हुजूम 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित थीम पर बने स्टॉल लोगों को कर रहा आकर्षित

Related Posts

मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…
सामान्य

मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…

August 14, 2026
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
सामान्य

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

August 14, 2026
नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू परियोजना का कार्य 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है…
छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू परियोजना का कार्य 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है…

August 14, 2026
ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित..
छत्तीसगढ़

ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित..

August 14, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

August 14, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…

मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…

August 14, 2026
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

August 14, 2026
मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…
सामान्य

मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…

by NBTV24
August 14, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता पद्मश्री...

Read more
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

August 14, 2026
नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू परियोजना का कार्य 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है…

नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू परियोजना का कार्य 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है…

August 14, 2026
ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित..

ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित..

August 14, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

August 14, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com