• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home खेल

राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज और कल इंजन का शोर और आसमान में बाइक्स उड़ती नजर आएंगी

NBTV24 by NBTV24
November 8, 2025
in खेल, छत्तीसगढ़, मनोरंजन, सामान्य
0
राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज और कल इंजन का शोर और आसमान में बाइक्स उड़ती नजर आएंगी
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर: राष्ट्रीय सुपरक्रॉस और अंतरराष्ट्रीय फ्री-स्टाइल बाइक चैंपियनशिप के रोमांच में रायपुर शहर डूबा नजर आएगा. जहां देश-विदेश के 110 बाइकर्स अपनी कला, साहस और रफ्तार का प्रदर्शन करेंगे. “सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग” की थीम पर आधारित यह देश की सबसे बड़ी बाइक रेसिंग प्रतियोगिता बताई जा रही है.

बाइकर्स की रफ्तार और रोमांच का संगम: बूढ़ापारा स्टेडियम में सुपरक्रॉस के इस आयोजन के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं. स्टेडियम के भीतर ऊंचे-ऊंचे मिट्टी के टीले बनाए जा रहे हैं, जिन पर राइडर्स 20 फीट तक की छलांग लगाएंगे. यहां रफ्तार, स्टंट और बैलेंस का ऐसा संगम दिखेगा जिसे देखकर दर्शकों की सांसें थम जाएंगी.

छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल दीपक ने बताया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है. उन्होंने कहा “यह देश की सबसे बड़ी बाइक रेसिंग प्रतियोगिता है. इसमें करीब 20 से 30 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है. 110 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं और विदेशी बाइकर्स फ्री-स्टाइल स्टंट का प्रदर्शन करेंगे, जहां बाइक हवा में उड़ती नजर आएगी.”

बाइक रेसिंग चैंपियनशिप रायपुर (ETV Bharat Chhattisgarh)
सुरक्षा और ट्रैक की तैयारी पर विशेष ध्यान: इस आयोजन की खास बात यह है कि यह ‘सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग’ की थीम पर आधारित है. उज्जवल दीपक ने बताया कि फेडरेशन के मापदंडों के अनुसार ट्रैक तैयार किया गया है. करीब 400 ट्रक मिट्टी से यह ट्रैक बनाया गया है, जिसे ‘बम्स’ कहा जाता है. रेसिंग के बाद स्टेडियम को फिर से समतल कर दिया जाएगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आगे कहा कि आयोजन पूरी तरह सुरक्षित है, हर राइडर की बाइक और बॉडी गियर की जांच की जाती है. हेलमेट, चेस्ट गार्ड, ग्लव्स, शूज और अन्य प्रोटेक्टिव गियर अनिवार्य हैं ताकि कोई हादसा न हो.

महाराष्ट्र से आए युवा राइडर जिनेंद्र सांगवे की कहानी: इस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र से आए जिनेन्द्र सांगवे नाम के 16 वर्षीय राइडर भी भाग ले रहे हैं, जिन्होंने अपनी बाइकिंग जर्नी की शुरुआत 7 साल की उम्र में की थी. उन्होंने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया —”जब मैं 12 साल का था, तब पहली बार रायपुर आया था और 85cc बाइक लेकर 250cc राइडर्स के साथ रेस की थी. उस वक्त मैंने रेस जीती थी और रायपुर की जनता ने हमें खूब प्यार दिया. अब एक बार फिर रायपुर आने का मौका मिला है, और इस बार मैं जूनियर से सीनियर कैटेगरी में हिस्सा ले रहा हूं.”

जिनेन्द्र ने बताया कि वे अब तक 120 फीट का जंप ले चुके हैं, और रायपुर का ट्रैक देश के बेहतरीन ट्रैक्स में से एक है. उन्होंने कहा —”यहां की पब्लिक हमें बहुत सपोर्ट करती है. सबसे बड़ी बात यह है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री खुद बाइक चलाते हैं और इस आयोजन में रुचि दिखा रहे हैं, यह हम राइडर्स के लिए गर्व की बात है.”

बाइक और तकनीकी तैयारी पर राइडर्स का ध्यान: जिनेन्द्र सांगवे ने बताया कि स्टंट दिखाने से पहले कई स्तर की तैयारी की जाती है. उन्होंने कहा —”हम कंपनी से बाइक लेते हैं, लेकिन उसे अपनी सुविधा के अनुसार मॉडिफाई करते हैं. कई पार्ट्स बदले जाते हैं, कुछ बाहर से मंगवाए जाते हैं. प्रतियोगिता से पहले बाइक और बॉडी दोनों का फिजिकल चेकअप होता है, तभी हमें रेस में उतरने की अनुमति मिलती है.” उन्होंने आगे कहा कि सुपरक्रॉस में हर सेकंड मायने रखता है, इसलिए फिजिकल फिटनेस, बैलेंस और तकनीक पर लगातार मेहनत करनी होती है.

राजधानी में स्पीड, स्किल और स्टंट का संगम: रायपुर में आयोजित यह सुपरक्रॉस और फ्री-स्टाइल चैंपियनशिप न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण है, बल्कि यह युवाओं में सुरक्षित बाइकिंग और मोटर स्पोर्ट्स के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी. हवा में उड़ती बाइक्स, मिट्टी से उड़ता धूल का गुबार, और इंजनों की गर्जना — राजधानी के आसमान को रफ्तार के रंग में रंगने को तैयार हैं.

Tags: Hindi newspeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.the TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

भारत में ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’: समय पर चेतना और परीक्षण की दिशा में कदम

Next Post

दिल्ली में आज लगेगी लोक अदालत: ट्रैफिक चालानों पर मिलेगी राहत की बड़ी सौगात

Related Posts

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा
छत्तीसगढ़

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

April 24, 2026
किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….
मध्यप्रदेश

किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

April 24, 2026
बढ़ते बिजली खर्च पर लगाएं ब्रेक, ये 6 उपाय जो अब कम करेंगे बिल …
सामान्य

बढ़ते बिजली खर्च पर लगाएं ब्रेक, ये 6 उपाय जो अब कम करेंगे बिल …

April 24, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार का यू-टर्न, कर्मचारियों की राजनीतिक सक्रियता पर रोक का आदेश इतने घंटे में वापस, GAD पर उठे गंभीर सवाल…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का यू-टर्न, कर्मचारियों की राजनीतिक सक्रियता पर रोक का आदेश इतने घंटे में वापस, GAD पर उठे गंभीर सवाल…

April 24, 2026
राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया…
छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया…

April 24, 2026
सरकारी स्कूल में बड़ी गड़बड़ी कचरे के ढेर में मिले सैकड़ों नए यूनिफॉर्म, जांच के आदेश जारी…
एजुकेशन

सरकारी स्कूल में बड़ी गड़बड़ी कचरे के ढेर में मिले सैकड़ों नए यूनिफॉर्म, जांच के आदेश जारी…

April 23, 2026
Next Post
दिल्ली में आज लगेगी लोक अदालत: ट्रैफिक चालानों पर मिलेगी राहत की बड़ी सौगात

दिल्ली में आज लगेगी लोक अदालत: ट्रैफिक चालानों पर मिलेगी राहत की बड़ी सौगात

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

April 24, 2026
किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

April 24, 2026
पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

April 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

April 24, 2026
किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

April 24, 2026
बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा
छत्तीसगढ़

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

by NBTV24
April 24, 2026
0

बालकोनगर;– वेदांता समूह कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक...

Read more
किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

April 24, 2026
पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

April 24, 2026
बढ़ते बिजली खर्च पर लगाएं ब्रेक, ये 6 उपाय जो अब कम करेंगे बिल …

बढ़ते बिजली खर्च पर लगाएं ब्रेक, ये 6 उपाय जो अब कम करेंगे बिल …

April 24, 2026
सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…

सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…

April 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com