• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण से आज होगा शंखनाद, ‘विकसित भारत’ कानून पर सरकार-विपक्ष में रार…

NBTV24 by NBTV24
January 28, 2026
in सामान्य
0
बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण से आज होगा शंखनाद, ‘विकसित भारत’ कानून पर सरकार-विपक्ष में रार…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :–: बुधवार से संसद का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र 2026 शुरू होने जा रहा है। सत्र का आगाज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगा। हालांकि, सत्र शुरू होने से पहले ही सर्वदलीय बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है।

संसद के इस बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ होगी। परंपरा के अनुसार, साल के पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होती है, जिसमें सरकार की भावी योजनाओं और उपलब्धियों का खाका पेश किया जाता है। इसके बाद 1 फरवरी को देश का केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने स्पष्ट किया है कि यह साल का पहला सत्र है, इसलिए सरकारी कामकाज की विस्तृत सूची आमतौर पर राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद ही शेयर की जाती है।
विकसित भारत’ अधिनियम पर ‘रिवर्स गियर’ से सरकार का इनकार
सत्र शुरू होने से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ चर्चा का केंद्र बना रहा। विपक्षी दलों ने इस अधिनियम और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग की, जिसे केंद्र सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया। सरकार का पक्ष रखते हुए मंत्रियों ने दो टूक कहा कि एक बार जब कोई कानून देश में लागू हो जाता है, तो उसका पालन करना अनिवार्य होता है। सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि विधायी प्रक्रियाओं में ‘रिवर्स गियर’ में जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हालांकि, सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि विपक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर चर्चा के दौरान अपने मुद्दों को उठा सकता है।
विपक्ष ने ‘सस्पेंस और स्टन’ की राजनीति पर उठाए सवाल
विपक्षी खेमे में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने सरकार पर ‘सस्पेंस और स्टन’ (सस्पेंस में रखने और चौंकाने) की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। विपक्षी नेताओं का कहना है कि उन्हें बैठक में खाली दस्तावेज सौंपे गए और विधायी एजेंडा साझा नहीं किया गया, जिससे सरकार की मंशा पर संदेह होता है।

कांग्रेस ने भी साफ कर दिया है कि वह इस सत्र में आक्रामक रुख अपनाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सत्र का एजेंडा स्पष्ट न होने पर आपत्ति जताई। मुख्य विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस इस बार विदेश नीति, अमेरिकी टैरिफ, रुपये की गिरती कीमत, मनरेगा (MGNREGA) और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से सदन के पटल पर रखेगी। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिना पूर्व सूचना के आखिरी समय में बिल पेश कर चर्चा के लोकतांत्रिक अवसर को कम कर रही है।

क्षेत्रीय दलों ने खोल रखा है मोर्चा
सत्र में केवल राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय मुद्दे भी हावी रहने वाले हैं। बीजू जनता दल (BJD) ने सर्वदलीय बैठक में ओडिशा के किसानों की समस्याओं और फसल बीमा मिलने में हो रही देरी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा है। टीएमसी ने आई-पैक (I-PAC) पर हुई छापेमारी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के लिए जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है। कुल मिलाकर, 2026 का यह बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि जहां सरकार अपने विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने पर अडिग है, वहीं विपक्ष ने आर्थिक और नीतिगत मोर्चों पर घेराबंदी की पूरी तैयारी कर ली है।

Tags: Hindi newsIndiaThe budget session will begin today with the President's addressToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सिंगर के इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, YouTube पर मिले 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज…

Next Post

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, यहां ‘येलो अलर्ट’ जारी…

Related Posts

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …
सामान्य

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…
सामान्य

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
सामान्य

कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

March 13, 2026
चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
सामान्य

चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

March 13, 2026
अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
सामान्य

अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

March 13, 2026
ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
सामान्य

ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…

March 12, 2026
Next Post
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, यहां ‘येलो अलर्ट’ जारी…

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, यहां ‘येलो अलर्ट’ जारी…

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

March 14, 2026
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

March 14, 2026
विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

March 14, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

March 14, 2026
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

March 14, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…
छत्तीसगढ़

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

by NBTV24
March 14, 2026
0

छत्तीसगढ़:– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी...

Read more
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

March 14, 2026
विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

विश्व किडनी दिवस पर वी वाय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ…

March 14, 2026
वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

March 14, 2026
इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com