• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सीएम साय ने किया रजत जयंती पदक का विमोचन, पुलिस के पराक्रम को मिलेगा सम्मान…

NBTV24 by NBTV24
January 28, 2026
in छत्तीसगढ़
0
सीएम साय ने किया रजत जयंती पदक का विमोचन, पुलिस के पराक्रम को मिलेगा सम्मान…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए इसका विमोचन किया गया।

25 वर्षों के समर्पण को मिलेगा सम्मान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ-साथ नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण वीरता और साहस का परिचय दिया है। कई जवानों ने अपने कर्तव्य निर्वहन में सर्वोच्च बलिदान भी दिया है। उन्होंने कहा कि यह रजत जयंती पदक पुलिस बल के त्याग, समर्पण और सेवा भावना को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दर्शाता है पदक
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पदक छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह गोल आकार का और चांदी के रंग का होगा। पदक के अग्र भाग में साल वृक्ष और पीछे के भाग में पहाड़ी मैना का उभरा हुआ चित्र अंकित किया गया है। इसे रिबन के साथ वर्दी के बाईं ओर जेब के ऊपर धारण किया जाएगा। वरीयता क्रम में यह पदक अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, वीरता पदक, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक के बाद लगाया जाएगा।

पहाड़ी मैना और साल वृक्ष का प्रतीकात्मक महत्व
पदक में अंकित पहाड़ी मैना सतर्कता, संवाद, निडरता, स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव और पुलिस बल की टीम भावना का प्रतीक है। वहीं साल वृक्ष मजबूती, दृढ़ता, दीर्घायु, संरक्षण और मौन रहकर भी प्रभावी योगदान का संदेश देता है। बस्तर और सरगुजा अंचल में पूजनीय साल वृक्ष की तरह यह पदक भी छत्तीसगढ़ पुलिस के समर्पण, सेवा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान करेगा।

ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के महानिदेशक पवन देव, एडीजी एस.आर.पी. कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, विवेकानंद सिन्हा, दीपांशु काबरा, अमित कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

रसोइयों के आंदोलन पर सीएम साय का बयान सरकार इतने परसेंट मानदेय वृद्धि देने के लिए तैयार…

Next Post

UGC के नए नियमों पर लगेगी रोक देश भर में चल रहा आंदोलन आज सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई…

Related Posts

सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
छत्तीसगढ़

August 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल…

साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले प्रदेश में 500 करोड़ का ये मिशन लगेगा पहला BEML प्लांट और नई सड़क नीति को मंजूरी…

साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…
छत्तीसगढ़

विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, इन फैसलो पर लग सकती है मुहर…

August 5, 2026
सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और इस आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और इस आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय…

August 5, 2026
Next Post
UGC के नए नियमों पर लगेगी रोक देश भर में चल रहा आंदोलन आज सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई…

UGC के नए नियमों पर लगेगी रोक देश भर में चल रहा आंदोलन आज सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई…

सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

August 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…

मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…

August 5, 2026
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल…

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल…

August 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

August 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…

मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…

August 5, 2026
सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
छत्तीसगढ़

सीएम साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम एवं इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

by NBTV24
August 5, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में वन अधिकार अधिनियम (Forest Rights Act-FRA)...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…

मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया इसका पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ, इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य…

August 5, 2026
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल…

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल…

August 5, 2026
साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले प्रदेश में 500 करोड़ का ये मिशन लगेगा पहला BEML प्लांट और नई सड़क नीति को मंजूरी…

साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले प्रदेश में 500 करोड़ का ये मिशन लगेगा पहला BEML प्लांट और नई सड़क नीति को मंजूरी…

August 5, 2026
इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…

इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…

August 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com