• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

NBTV24 by NBTV24
February 1, 2026
in छत्तीसगढ़
0
पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter


रायपुर:– आंजनेय यूनिवर्सिटी, रायपुर में कला, संस्कृति और साधना को समर्पित एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रख्यात कलाकार एवं भिलाई निवासी पद्मश्री सम्मानित श्री जॉन मार्टिन नेल्सन का विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय शिल्प कला में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक रहा। ज्ञात हो कि जॉन मार्टिन नेल्सन एक प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार और पद्मश्री सम्मानित कलाकार हैं। उन्हें कला के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए वर्ष 2008 में भारत सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी कला-साधना और उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान में उन्हें वर्ष 2010 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित राजा चक्रधर सम्मान भी प्राप्त हुआ। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिले अनेक पुरस्कार एवं सम्मान उनकी आजीवन कला-साधना और सांस्कृतिक योगदान को प्रतिबिंबित करते हैं। कुलपति डॉ टी रामाराव ने कहा कि नेल्सन जी की शिल्प कला में परंपरा और आधुनिक दृष्टि का संतुलित समन्वय दिखाई देता है, जो उन्हें विशिष्ट बनाता है। उन्होंने महात्मा बुद्ध, विवेकानन्द, महात्मा गांधी जैसी मूर्तियां बनाई जो कला के प्रति उनके दृष्टिकोण को केवल प्रदर्शन तक सीमित न रखकर सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़ाता है। इसी कारण उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया। उनका संपूर्ण जीवन भारतीय कला-परंपरा की जीवंत मिसाल है।

समारोह की विशेष प्रस्तुति रही भरतनाट्यम् की शास्त्रीय संध्या
समारोह की विशेष प्रस्तुति रही भरतनाट्यम् की शास्त्रीय संध्या, जिसका निर्देशन सुप्रसिद्ध नृत्यांगना एवं गुरु डॉ. राखी रॉय ने किया। मंच पर शास्त्र, भाव, ताल और अभिनय का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। डॉ. रॉय दूरदर्शन की नियमित कलाकार रही हैं और उन्होंने चक्रधर महोत्सव, चिदंबरम नटराज महोत्सव, मैसूर दशहरा, लिंगराज महोत्सव सहित अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सवों में भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम् का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। डॉ. राखी रॉय के शिष्यों आहाना लोध, अमृता बोरकर, सान्वी अवधूत, मेहक गेंद्रे, शारनी देवांगन, पलक उपाध्याय, दुष्यंत साहू एवं सृजनी बनर्जी ने मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्रीय भरतनाट्यम् की शुद्ध मुद्राओं, लयात्मक भाव-भंगिमाओं और सटीक ताल-संयोजन के माध्यम से इन कलाकारों ने गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान अनुशासन, सौंदर्य और भावनात्मक गहराई देखने को मिली, जिससे विश्वविद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। डॉ. रॉय के इस यात्रा को विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संयोजन फिल्म मेकिंग विभाग के विभागाध्यक्ष अंकित शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में महानिदेशक डॉ बी सी जैन, डायरेक्टर डॉ जयेंद्र नारंग, डायरेक्टर अकादमिक डॉ संध्या वर्मा, डायरेक्टर फिल्म मेकिंग श्री भगवान तिवारी, कुलसचिव डॉ रुपाली चौधरी सहित समस्त प्राध्यापकगण, विद्यार्थी और कला-प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, इतने टीमों का किया गठन…

Next Post

कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ी सौगात, 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में खुलेंगी ये…

Related Posts

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…
छत्तीसगढ़

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

April 14, 2026
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…
छत्तीसगढ़

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…
छत्तीसगढ़

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…

April 14, 2026
स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा अपना लोकतंत्र, ये नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का है समय…

April 14, 2026
प्रदेश महिला टीम बनी चैंपियन, केरल को 14-5 से हराकर जीता खिताब…
छत्तीसगढ़

प्रदेश महिला टीम बनी चैंपियन, केरल को 14-5 से हराकर जीता खिताब…

April 14, 2026
भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार…
छत्तीसगढ़

भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार…

April 13, 2026
Next Post
कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ी सौगात, 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में खुलेंगी ये…

कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ी सौगात, 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में खुलेंगी ये…

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

April 14, 2026
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026
आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

April 14, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

April 14, 2026
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026
सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…
छत्तीसगढ़

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

by NBTV24
April 14, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई...

Read more
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026
आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

April 14, 2026
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…

April 14, 2026
उद्योगों में कोरोना जैसे हालात 28,000 फैक्ट्रियां प्रभावित, लाखों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट…

उद्योगों में कोरोना जैसे हालात 28,000 फैक्ट्रियां प्रभावित, लाखों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट…

April 14, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com