मध्यप्रदेश:– जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम पर 15 फरवरी को होने वाले 302 कन्याओं के विवाह महोत्सव में शुक्रवार को मंडप पर हल्दी की रस्म निभाने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पहुंचेंगे।
आठ देशों के राजदूत बेटियों को आशीर्वाद देंगे
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि विवाह वाले दिन अमेरिका सहित आठ देशों के राजदूत बेटियों को आशीर्वाद देने बागेश्वर धाम आ रहे हैं। इसके अलावा देशभर के प्रख्यात संत एवं राजपीठ के लोग भी बेटियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद देंगे।
14 फरवरी को मेहंदी की रस्म
14 फरवरी को मेहंदी की रस्म होगी। शादी के लिए सभी जाति वर्ग से मध्य प्रदेश से 229, उत्तर प्रदेश से 56, दिल्ली, महाराष्ट्र से दो के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा से बेटियों का चयन हुआ है। नेपाल से भी एक कन्या का विवाह होगा।













