छत्तीसगढ़:– विष्णु देव साय से आज राजेंद्र शुक्ल ने राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर डिप्टी सीएम का आत्मीय स्वागत किया।
क्षेत्रीय विकास और सहयोग पर चर्चा
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
रीवा-रायपुर हवाई सेवा बनी बड़ी सौगात
मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रीवा और रायपुर के बीच शुरू हुई हवाई सेवा को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से दोनों राज्यों के लोगों की यात्रा अब पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगी। उन्होंने इस हवाई सेवा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की बात कही।
लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
रीवा-रायपुर सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और आपसी संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। यह कनेक्टिविटी दोनों राज्यों के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।












