• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं सीएम साय…

NBTV24 by NBTV24
March 29, 2026
in छत्तीसगढ़
0
माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं सीएम साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026 में शामिल हुए और भक्त माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने सूरजपुर रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि माँ कर्मा का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है, जो समाज को एकजुटता और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में साहू समाज को एक गौरवशाली, संस्कारित और विकासोन्मुख समाज बताते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा, माता राजिम दाई और दानवीर भामाशाह जैसी महान विभूतियाँ इसी समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे भी यह समाज प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहभागी बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र, जो लंबे समय तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहा, अब विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ 400 से अधिक गांवों को मुख्यधारा में लाया गया है और आने वाले समय में बस्तर विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और ऊर्जा संकट के बावजूद भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर स्थिति में है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को छत्तीसगढ़ में प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होली से पहले 25 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अंतर राशि का भुगतान किया गया है, वहीं महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लगभग 70 लाख महिलाओं को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिली है। इसके साथ ही श्री रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज के लिए सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये तथा बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह सहयोग समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज ने अपने परिश्रम एवं समर्पण से देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन और सामाजिक अनुशासन को आवश्यक बताते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों के आधार पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiaMother Karma's ideals inspire us to become unitedorganizedToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

भारत में कंडोम संकट इतने परसेंट तक होगा महंगा, जंग की वजह से टूटी सप्लाई चैन

Next Post

सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…

Related Posts

सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…

March 29, 2026
सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की PM ने की सराहना…
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की PM ने की सराहना…

March 29, 2026
79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
छत्तीसगढ़

79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…

March 28, 2026
बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
छत्तीसगढ़

बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

March 28, 2026
सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

March 28, 2026
मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
छत्तीसगढ़

मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

March 28, 2026
Next Post
सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…

सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

March 29, 2026
₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

March 29, 2026
₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

March 29, 2026
अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…
सामान्य

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

by NBTV24
March 29, 2026
0

नई दिल्ली:– प्रसिद्ध संत श्री प्रेमानन्द जी महाराज ने भक्ति मार्ग पर चलने वाले लोगों को महत्वपूर्ण सलाह दी है।...

Read more
₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

March 29, 2026
सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…

सीएम साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…

March 29, 2026
माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं सीएम साय…

माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं सीएम साय…

March 29, 2026
भारत में कंडोम संकट इतने परसेंट तक होगा महंगा, जंग की वजह से टूटी सप्लाई चैन

भारत में कंडोम संकट इतने परसेंट तक होगा महंगा, जंग की वजह से टूटी सप्लाई चैन

March 29, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com