• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

इस पर क्‍यों नहीं बन पातीं रोट‍ियां; इस तकनीकी समस्‍या का कोई उपाय है, क्या…

NBTV24 by NBTV24
April 9, 2026
in सामान्य
0
इस पर क्‍यों नहीं बन पातीं रोट‍ियां; इस तकनीकी समस्‍या का कोई उपाय है, क्या…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– इंडक्‍शन चूल्‍हा ‘फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण’ के नियम पर काम करता है। इस वजह से वह क‍िसी बर्तन को सीधी आंच नहीं पहुंचाता। उसके बेस को गर्म करता है। साथ ही हीट ड‍िब्‍ट्रीब्‍यूशन और तवे की बनावट प्रमुख कारण हैं ज‍िस वजह से इंडक्‍शन पर रोटी अच्‍छी नहीं बनती।

LPG सिलिंडर की समस्‍याओं के चलते देश में बड़ी संख्‍या में लोगों ने इंडक्‍शन खरीदे हैं और उन्‍हें इस्‍तेमाल करना शुरू कर दिया है। इंडक्‍शन में दिनभर का प्रमुख और जरूरी खाना आराम से बन जाता है, लेकिन उसमें रोट‍ियां नहीं बन पातीं। बहुत से लोग कोशिश करते हैं, लेकिन फूली-फूली रोट‍ियां बनना नामुम‍क‍िन होता है। इंडक्‍शन पर रोटी नहीं बन पाने की प्रमुख वजह इसकी तकनीक है। सीधी आंच की कमी, हीट ड‍िब्‍ट्रीब्‍यूशन और तवे की बनावट प्रमुख कारण हैं, जिन वजहों से इंडक्‍शन पर रोट‍ियां नहीं बन पातीं। इसके साथ ही फैराडे का विद्युत चुंबकीय प्रेरण का नियम (Faraday’s Laws of Electromagnetic Induction) प्रमुख है, जिस पर इंडक्‍शन चलता है।

आईआईटी कानपुर की SATHEE वेबसाइट के अनुसार, फैराडे का विद्युत चुंबकीय प्रेरण का नियम, भौतिक विज्ञान यानी फ‍िजिक्‍स का महत्‍वपूर्ण सिद्धांत है। फैराडे का पहला नियम बताता है कि बिजली कब पैदा होगी? अगर आप किसी तार की कुंडली (Coil) के पास किसी चुंबक को हिलाते हैं या चुंबक के पास तार को हिलाते हैं, तो उस तार में बिजली (Electromotive Force – EMF) पैदा हो जाती है। फैराडे का दूसरा नियम बताता है कि पैदा होने वाली बिजली की मात्रा कितनी होगी। मौजूदा समय में जनरेटर, ट्रांसफार्मर और इंडक्शन चूल्हा इसी सिद्धांत पर काम करते हैं। इंडक्‍शन चूल्‍हें में चुंबक के बजाय बिजली से ‘बदलता हुआ चुंबकीय क्षेत्र’ बनाया जाता है, जो बर्तन में करंट पैदा करके उसे गर्म कर देता है।

फैराडे के बताए नियम से स्‍पष्‍ट हो जाता है कि इंडक्‍शन किसी बर्तन में करंट पैदा करके उसे गर्म करता है। इस वजह से बर्तन को सीधी आंच नहीं मिलती। वहीं, रोटी को फुलाने के लिए सीधी आंच की जरूरत होती है। इंडक्‍शन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड पर काम करता है और उसमें आग नहीं निकलती। इस वजह से इंडक्‍शन में रोटी नहीं फूलती और रोटी बनाना असंभव सा होता है।

फैराडे के नियम से पता चलता है कि इंडक्‍शन, सीधे बर्तन के उस हिस्‍से को गर्म करता है जिससे वह जुड़ा होता है। यानी किसी बर्तन का बेस गर्म होता है। रोटी फुलाने के लिए हीट का ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूशन होना जरूरी है। हीट ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूशन होने से ही रोटी के चारों तरफ गर्म हवा बनेगी। इंडक्‍शन में तवा सिर्फ नीचे से गर्म होता है। उसमें रोटी डालने पर वह सिर्फ पक जाएगी या जल जाएगी, लेकिन बन नहीं पाएगी।

इंडक्‍शन बनाने वाली कंपनियां बताती हैं कि उनके प्रोडक्‍ट में इस्‍तेमाल होने बर्तनों का बेस चपटा होना चाहिए। वहीं, भारतीय घरों में इस्‍तेमाल होने वाले तवे का बेस थोड़ा मुड़ा हुआ होता है। आजकल इंडक्‍शन तवा भी आने लगे हैं। लेकिन उनमें भी रोटी के किनारों तक एकसमान आंच नहीं पहुंचती। इस वजह से इंडक्‍शन तवा पर परांठे तो बन जाते हैं लेकिन रोटी नहीं बन पाती।

इस तकनीकी समस्‍या का कोई पुख्‍ता उपाय नहीं है। हालांकि जुगाड़ु उपाय के रूप में इंडक्‍शन फ्रेंडली रोटी मेकर या इंडक्‍शन स्‍टील ग्र‍िल बेचे जा रहे हैं। लेकिन वह इन्‍फ्रारेड चूल्‍हें पर काम बेहतर करते हैं। उनमें रोट‍ियां बन तो जाती हैं, लेकिन वो स्‍वाद और अंदाज नहीं आएगा, जो गैस चूल्‍हे पर आता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

इस राज्य में जाना हुआ मुश्किल, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर से उड़ाने की बंद, जानें वजह…

Next Post

अक्षय तृतीया पर ये रंग पहनना होता है बेहद शुभ, यहां जानिए…

Related Posts

अमरनाथ यात्रा के लिए अब इतने अप्रैल से करें पंजीकरण, देश भर में चार बैंकों की 554 शाखाओं में होगा रजिस्ट्रेशन…
सामान्य

अमरनाथ यात्रा के लिए अब इतने अप्रैल से करें पंजीकरण, देश भर में चार बैंकों की 554 शाखाओं में होगा रजिस्ट्रेशन…

April 9, 2026
मनरेगा क्रियान्वयन में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल, अब QR कोड से मिलेगी कार्यों की जानकारी…
सामान्य

मनरेगा क्रियान्वयन में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल, अब QR कोड से मिलेगी कार्यों की जानकारी…

April 9, 2026
अक्षय तृतीया पर ये रंग पहनना होता है बेहद शुभ, यहां जानिए…
सामान्य

अक्षय तृतीया पर ये रंग पहनना होता है बेहद शुभ, यहां जानिए…

April 9, 2026
राजनीति-बॉलीवुड का संगम राघव चड्ढा ने घर पर की संजय दत्त की मेजबानी, ‘धुरंधर’ की सफलता पर दी बधाई…
मनोरंजन

राजनीति-बॉलीवुड का संगम राघव चड्ढा ने घर पर की संजय दत्त की मेजबानी, ‘धुरंधर’ की सफलता पर दी बधाई…

April 9, 2026
आइए, हम मिलकर भारत की नारी शक्ति को सशक्त करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
छत्तीसगढ़

आइए, हम मिलकर भारत की नारी शक्ति को सशक्त करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

April 8, 2026
डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी, रिटायर्ड इंजीनियर से इतने हजार ऐंठे…
सामान्य

डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी, रिटायर्ड इंजीनियर से इतने हजार ऐंठे…

April 8, 2026
Next Post
अक्षय तृतीया पर ये रंग पहनना होता है बेहद शुभ, यहां जानिए…

अक्षय तृतीया पर ये रंग पहनना होता है बेहद शुभ, यहां जानिए…

इस जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने मासूम का कर दिए ये हाल, बोरे में मिली …

इस जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने मासूम का कर दिए ये हाल, बोरे में मिली …

April 11, 2026
स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…

स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…

April 11, 2026
महिलाओं की बढ़ी टेंशन इस योजना में ब्रेक हजार रुपए बंद …

महिलाओं की बढ़ी टेंशन इस योजना में ब्रेक हजार रुपए बंद …

April 11, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इस जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने मासूम का कर दिए ये हाल, बोरे में मिली …

इस जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने मासूम का कर दिए ये हाल, बोरे में मिली …

April 11, 2026
स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…

स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…

April 11, 2026
इस जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने मासूम का कर दिए ये हाल, बोरे में मिली …
छत्तीसगढ़

इस जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने मासूम का कर दिए ये हाल, बोरे में मिली …

by NBTV24
April 11, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– दुर्ग जिले से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है, आरोपी ने पांच साल की...

Read more
स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…

स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…

April 11, 2026
महिलाओं की बढ़ी टेंशन इस योजना में ब्रेक हजार रुपए बंद …

महिलाओं की बढ़ी टेंशन इस योजना में ब्रेक हजार रुपए बंद …

April 11, 2026
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है ये प्रदेश…

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है ये प्रदेश…

April 11, 2026
मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन…

मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन…

April 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com