• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

NBTV24 by NBTV24
April 13, 2026
in छत्तीसगढ़
0
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:–मुख्यमंत्री निवास में अभियान के क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण बैठक, जनजागरूकता पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी, संवेदनशील और सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की मातृशक्ति को निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक दूरगामी और महत्वपूर्ण कदम है, जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को वास्तविक रूप देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। ऐसे में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उनकी भागीदारी को संस्थागत स्वरूप देना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि यह पहल लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रतिनिधिक, संतुलित और प्रभावी बनाएगी।

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता को लेकर मंत्रिगण, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति महिलाओं की समान भागीदारी से ही संभव है और इस दिशा में समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि वर्ष 2023 में इस अधिनियम को व्यापक समर्थन मिलना भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता और सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से महिला आरक्षण लागू होने की दिशा में यह पहल लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ‘महतारी गौरव वर्ष’ और ‘महतारी वंदन योजना’ जैसी पहलें इस दिशा में किए जा रहे ठोस प्रयासों का प्रमाण हैं, जिनसे लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम देश की महिलाओं और आने वाली पीढ़ियों के सशक्त भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें – किरण सिंह देव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की मातृशक्ति को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मजबूत आधार प्रदान करेगा।
उन्होंने भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज के हर वर्ग तक इसकी जानकारी पहुंचाएं और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधायी पहल नहीं, बल्कि समावेशी और सशक्त भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, गुरु खुशवंत साहेब, श्री राजेश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं श्री संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश लाठिया, प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन एवं श्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा एवं श्री आर कृष्णा दास, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, प्रदेश मीडिया संयोजक श्री हेमंत पाणिग्रही, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक श्री मितुल कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल एवं श्रीमती शताब्दी पांडे, जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

जल्द शुरू होगी मकानों की गणना, पूरी कुंडली खंगालेगी सरकार, पेयजल और शौचालय से लेकर इंटरनेट तक का लिया जाएगा पूरा ब्योरा…

Next Post

जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

Related Posts

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…
छत्तीसगढ़

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त किया शोक…
छत्तीसगढ़

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त किया शोक…

April 12, 2026
15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…
छत्तीसगढ़

15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…

April 12, 2026
जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…
छत्तीसगढ़

जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

April 12, 2026
इस्पात मंत्रालय सचिव आईएएस श्री संदीप पौंड्रिक ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा…
छत्तीसगढ़

इस्पात मंत्रालय सचिव आईएएस श्री संदीप पौंड्रिक ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा…

April 11, 2026
Next Post
जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

April 13, 2026
अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

April 13, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

April 13, 2026
अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…
सामान्य

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

by NBTV24
April 13, 2026
0

नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट में आज महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई है।...

Read more
अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

April 13, 2026
जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

April 13, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 13, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com