नई दिल्ली:– राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झामूवास (तावड़ू) के प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएम इंटर्नशिप) के तीसरे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सत्र 2020 के बाद पास हुए आईटीआई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और स्नातक डिग्री धारक युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को छह से नौ महीने की इंटर्नशिप के दौरान नौ हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड और छह हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार का कोई भी सदस्य नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
संस्थान के योग्य छात्र आठ मई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र संस्थान के प्लेसमेंट सेल में संपर्क कर सकते हैं।













