• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…

NBTV24 by NBTV24
May 9, 2026
in छत्तीसगढ़
0
शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग का नया प्रयोग अब खुद विभाग और डिस्टलरीज के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक (फाइबर) बोतलों में देशी शराब बेचने का फैसला लागू होते ही उत्पादन और सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। हालत यह है कि राज्य में देशी शराब का उत्पादन करीब 65 प्रतिशत तक प्रभावित हो गया है और कई दुकानों में लोगों को उनकी पसंद का ब्रांड तक नहीं मिल पा रहा।

1 अप्रैल से लागू किया गया नया नियम
कुछ महीने पहले आबकारी विभाग ने राज्य में कांच की बोतलों में बिकने वाली शराब को प्लास्टिक या फाइबर बोतलों में बेचने का फैसला लिया था। नए आबकारी सत्र की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया। विभाग का तर्क था कि प्लास्टिक बोतलें हल्की होती हैं, टूटती नहीं हैं और परिवहन में खर्च भी कम आता है। लेकिन जमीन पर यह फैसला उल्टा पड़ता नजर आ रहा है।

डिस्टलरीज के लिए बनी बड़ी मुसीबत
सूत्रों के अनुसार राज्य की पांच प्रमुख डिस्टलरीज इस बदलाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। दरअसल, शराब की बॉटलिंग के लिए जो मशीनें और सिस्टम लगाए गए हैं, वे कांच की बोतलों के हिसाब से डिजाइन किए गए थे। अब उन्हीं मशीनों में हल्की प्लास्टिक बोतलें रखने पर वे बार-बार गिर रही हैं, जिससे बॉटलिंग की पूरी प्रक्रिया धीमी हो गई है। बताया जा रहा है कि जहां पहले एक घंटे में 100 कांच की बोतलों में शराब भरी जाती थी, वहीं अब प्लास्टिक बोतलों में मुश्किल से 20 बोतलें ही भर पा रही हैं। इसी कारण उत्पादन क्षमता में भारी गिरावट आई है।

बाजार में पसंदीदा ब्रांड की किल्लत
उत्पादन कम होने का असर अब बाजार में भी दिखाई देने लगा है। कई शराब दुकानों में देशी शराब के लोकप्रिय ब्रांड उपलब्ध नहीं हैं। शराब कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि सप्लाई प्रभावित होने से दुकानों में स्टॉक की कमी लगातार बढ़ रही है।

प्लास्टिक बनाम कांच की बहस तेज
इस फैसले के बाद अब कांच और प्लास्टिक बोतलों को लेकर बहस भी तेज हो गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक कांच की बोतलें शराब भंडारण के लिए ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं, क्योंकि कांच शराब के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करता और लंबे समय तक स्वाद एवं गुणवत्ता बनाए रखता है। वहीं प्लास्टिक बोतलों को हल्का और सस्ता जरूर माना जाता है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल या अधिक तापमान में कुछ रसायन शराब में घुलने का खतरा भी बताया जाता है, जिससे गुणवत्ता और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

पर्यावरण और गुणवत्ता पर भी सवाल
कांच की बोतलों को पूरी तरह रीसायकल किया जा सकता है, जबकि प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग सीमित होती है। ऐसे में पर्यावरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं शराब कारोबार से जुड़े लोग यह भी कह रहे हैं कि प्लास्टिक बोतलों में लंबे समय तक शराब रखने से स्वाद में बदलाव आ सकता है।

आबकारी विभाग ने फिर बदला फैसला
स्थिति बिगड़ने के बाद आबकारी विभाग को अब पीछे हटना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले विभाग ने देशी शराब निर्माताओं की बैठक बुलाकर सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माताओं को फिलहाल 31 मई तक दोबारा कांच की बोतलों में शराब सप्लाई करने की अनुमति दे दी गई है, ताकि बाजार में बनी कमी को दूर किया जा सके।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ…

Next Post

कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
छत्तीसगढ़

July 28, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग…

मुख्यमंत्री साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई…

महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा को बताया प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान…

July 27, 2026
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा यहां का जल संरक्षण मॉडल…
छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

July 27, 2026
Next Post
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

July 28, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

July 28, 2026
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग…

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग…

July 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

July 28, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

July 28, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

by NBTV24
July 28, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एकलव्य संवाद कार्यक्रम में...

Read more
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

July 28, 2026
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग…

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग…

July 28, 2026
गुरु को क्या भेंट करें ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक…

गुरु को क्या भेंट करें ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक…

July 28, 2026
मुख्यमंत्री साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई…

मुख्यमंत्री साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई…

July 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com