• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, जिले को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

NBTV24 by NBTV24
May 31, 2026
in मध्यप्रदेश
0
सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, जिले को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश:–शुजालपुर में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का कार्यक्रम

आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल, 4- सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा स्वर्णिम काल–

आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले, खासकर उसके शुजालपुर की सूरत ही बदल जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 मई को इस जिले के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने यहां 388 करोड़ लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल और 4 सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं। इस मौके पर सीएम यादव ने कांग्रेस और कांग्रेसियों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं था, लेकिन जब से उनकी सरकार आई है, तब से विकास की बयार बह रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शाजापुर जिला विचारधारा की दृष्टि से सभी को अपनी ओर खींचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम काल चल रहा है। उनकी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश के विकास ने नई ऊंचाइयों को छूआ है। हमारी सरकार भी उनके साथ कदम से कदम लगाकर विकास को गति दे रही है। हमारी सरकार विकास के मामले में नए-नए कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के शासनकाल में देश और प्रदेश परेशान थे। संभावनाओं के इस प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक विकास के नाम पर कुछ नहीं था। नल-बिजली-पानी-सड़क का कुछ पता नहीं था। कांग्रेस अपने कर्मों का फल भोग रही है। इसलिए धीरे-धीरे करके उसका पूरे देश से सूपड़ा साफ हो रहा है।

कांग्रेस को लापरवाह नेता मुबारक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब देश पर संकट आता है, तो नेता प्रतिपक्ष भाग जाते हैं। जब प्रदेश में विकास कार्य हो तो कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हाय रे-हाय रे करता फिरता है। आजादी के बाद से कांग्रेस का ऐसा अध्यक्ष नहीं देखा, जिसका लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार ही भाग जाए। जो 40 हजार वोट से चुनाव हारा, वो कांग्रेस का अध्यक्ष है। कांग्रेस को इस तरह के अध्यक्ष मुबारक। ऐसे लोग सरकार बनाने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बलबूते पर केंद्र की सरकार बनाई। उनके मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अगर कोई है तो भारतीय जनता पार्टी है। यह हमारे लिए गर्व करने वाली बात है।

माफी मांगे कांग्रेस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1956 में मध्यप्रदेश बना। उसके बाद कांग्रेस ने 55 साल में केवल 5 मेडिकल कॉलेज दिए। जबकि, हमारी सरकार ने 2 साल में 7 मेडिकल कॉलेज दिए हैं। 1956 से वर्ष 2002-03 तक सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर में था। किसान मेहनत तो करना जानता था, लेकिन पानी-बिजली-सड़क न होने से परेशान रहता था। उसका परिणाम ये रहा कि वर्ष 2003 तक गेहूं के दाम नहीं बढ़े। जो गेहूं 1956 में 100 रुपये क्विंटल बिकता था, उसकी कीमत वर्ष 2002 में महज 450 रुपये क्विंटल हो सकी। कांग्रेस सरकारी खरीद तो एक दाना नहीं करती थी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ये हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो आज 2625 रुपये के दाम पर गेहूं खरीद रही है। यह किसान कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। कांग्रेस के समय केवल 7 आयुर्वेदिक कॉलेज थे, हमने 2 साल में 8 आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रहे हैं। कांग्रेस के समय स्कूल में टाट-पट्टी नहीं मिलती थी, बिल्डिंग के नाम पर झाड़ के नीचे बैठकर पढ़ते थे, बरसात आते ही छु्टी हो जाती थी, आने-जाने के रास्ते नहीं थे। इस बात पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। जीतू पटवारी को अपने कांग्रेसी पूर्वर्जों के कर्मों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बंदर की उछल-कूद से शेर के शिकार करने में कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये भारतीय जनता पार्टी के शेर हैं, जिनकी वजह से सुशासन चलता है। हमारी सरकार गरीब-युवा-महिला-किसान सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जीवनभर के लिए भगवान राम के मंदिर पर ताला लगा आए थे, कांग्रेसी भगवान राम की जय बोलने में डरते हैं, भगवान राम के मंदिर के नाम पर इनको बुखार आ जाता है। जीतू पटवारी बताए कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करके आए क्या। ये हमारी सरकार है जिसमें अयोध्या धाम में भी जय-जय श्री राम हो रहा है और भोजशाला में भी आनंद मन रहा है। तुम्हारी सरकार ने हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सदैव लज्जित करने का काम किया। हमारी सरकार न्यायालय के निर्णय का पालन कराने का रिकॉर्ड बनाती है। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं

  • प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का नया यूआईटी कैंपस शुजालपुर में स्थापित करने की घोषणा।
  • पुलिस चौकी शुजालपुर से कालापीपल तक टू लेन रोड निर्माण की घोषणा।
  • अकोदिया में महाविद्यालय खोला जाएगा।
  • गोलाना में बायपास रोड बनाया जाएगा।
  • शुजालपुर में पुलिस के लिए 80 आवास तैयार किए जाएंगे।
  • शुजालपुर थाना मंडी में पुलिसबल की वृद्धि की जाएगी।
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी आपके पेट की चर्बी…

Next Post

‘मन की बात’ सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को ये सुविधा देगी सरकार…

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

September 6, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

September 4, 2026
रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री
मध्यप्रदेश

रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

August 30, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…
मध्यप्रदेश

प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…

August 24, 2026
जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…

August 20, 2026
अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…
मध्यप्रदेश

अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…

August 6, 2026
Next Post
‘मन की बात’ सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को  ये सुविधा देगी सरकार…

'मन की बात' सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को ये सुविधा देगी सरकार...

देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज की प्रमुख खबरें…

September 10, 2026
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें…

जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…

September 10, 2026
शशिकांत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री साय, AIIMS में भर्ती कराया, इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर…

शशिकांत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री साय, AIIMS में भर्ती कराया, इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर…

September 10, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज की प्रमुख खबरें…

September 10, 2026
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें…

जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…

September 10, 2026
देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज की प्रमुख खबरें…

by NBTV24
September 10, 2026
0

छत्तीसगढ़:– कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंसः रायपुर में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। दुर्ग दौराः...

Read more
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें…

जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…

September 10, 2026
शशिकांत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री साय, AIIMS में भर्ती कराया, इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर…

शशिकांत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री साय, AIIMS में भर्ती कराया, इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर…

September 10, 2026
सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

September 9, 2026
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

September 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com