• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

NBTV24 by NBTV24
June 11, 2026
in छत्तीसगढ़
0
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर :– लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को धरसींवा विकासखंड के ग्राम देवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के ऐतिहासिक 4399 दिनों (मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों) के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट की और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की मांग पर सांसद श्री अग्रवाल ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

  • वार्ड क्रमांक-4 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत।
  • भैंसा मोड़ा से देवरी तक 2 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश। मनोहरा रोड से राजू यादव के घर होते हुए गौठान तक सीसी रोड केn लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति।
  • खेल मैदान में बाउंड्री वॉल के लिए फॉरेस्ट विभाग के माध्यम से वृक्षारोपण और जाली लगाने के निर्देश। मनरेगा के माध्यम से खेल मैदान के विकास हेतु 10 लाख रुपये स्वीकृत।

*गजराज तालाब के अधूरे सौंदर्यीकरण कार्य को पूर्ण करने के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति।

  • जर्जर ज्योति कैलाश भवन की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत देवरी में घाट निर्माण के लिए 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

*महतारी सदन:गांव की बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए महतारी सदन के निर्माण हेतु पंचायत विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।

मोदी युग: सेवा, सुरक्षा और सुशासन का पर्याय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का प्रधानमंत्री कार्यकाल भारत के लिए स्वर्णिम युग रहा है। उन्होंने कहा, “आज देश में राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 की समाप्ति और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे साहसी निर्णयों ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है।

जनकल्याण के समर्पित प्रधानमंत्री: मोदी सरकार की उपलब्धियां

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े, सबसे गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए और उनके घर में उन्नति का ‘दीया’ जले। इस संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर उतारा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्की छत प्रदान की गई है। पहले जहां मामूली राशि मिलती थी, वहीं आज पारदर्शिता के साथ 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है, जिससे गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है।

गांव की महिलाओं और परिवारों के सपनों को पूरा करते हुए ‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से हर घर में शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के लिए घरों में शौचालय बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है।

गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान भारत योजना एक वरदान सिद्ध हुई है। गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हार्ट ऑपरेशन, किडनी/लिवर की बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान कर मोदी जी ने गरीबों को आर्थिक तंगी से बड़ी राहत दी है।

जन-धन खातों के माध्यम से 50 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर वित्तीय मुख्यधारा में शामिल किया गया है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव-गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा गया है और हर घर तक बिजली पहुंचाई गई है।

श्री अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और नौजवानों के उत्थान की जो बयार बह रही है, वह वास्तव में ‘अंतिम व्यक्ति के उत्थान’ (अंत्योदय) का ही प्रमाण है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जनसंपर्क: ग्रामीणों के घर किया रात्रि भोज, वरिष्ठ कार्यकर्ता से की आत्मीय भेंट

इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।
संपर्क अभियान के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय ग्रामीणों के बीच ही रात्रि भोज किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ भोजन किया और उनके सुख-दुख साझा किए। श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना और उनके साथ समय बिताना ही जनप्रतिनिधि का असली धर्म है।

वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर जाकर जाना हाल-चाल

अपने प्रवास के दौरान सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल धरसींवा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बलिराम यादव जी के निवास पर भी पहुंचे। उन्होंने श्री यादव से आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने श्री यादव के परिजनों से भी सौजन्य मुलाकात की और परिवार के सदस्यों का हालचाल लिया। सांसद ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सरोज चंद्रवंशी, अशोक सिन्हा, मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

Related Posts

मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

June 10, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…

June 10, 2026
प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…

June 10, 2026
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान…

June 10, 2026
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की ये स्पर्धाएं
छत्तीसगढ़

वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की ये स्पर्धाएं

June 9, 2026
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, आईपीओ से लेकर किसानों, बस सेवा और खनिज नियमों में हुए अहम बदलाव को मंजूरी, पढ़िए लिए गए ये बड़े फैसले…
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, आईपीओ से लेकर किसानों, बस सेवा और खनिज नियमों में हुए अहम बदलाव को मंजूरी, पढ़िए लिए गए ये बड़े फैसले…

June 9, 2026
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

June 11, 2026
आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

June 11, 2026
मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

June 10, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

June 11, 2026
आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

June 11, 2026
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

by NBTV24
June 11, 2026
0

रायपुर :– लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को धरसींवा विकासखंड के ग्राम देवरी...

Read more
आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

June 11, 2026
मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

June 10, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…

June 10, 2026
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

June 10, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com