• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

ये जिला बनेगा ‘वैज्ञानिक खेती’ का नया हब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भूमि पूजन दाल मिल लगाने पर मिलेगी ₹25 लाख सब्सिडी…

NBTV24 by NBTV24
June 15, 2026
in मध्यप्रदेश
0
ये जिला बनेगा ‘वैज्ञानिक खेती’ का नया हब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भूमि पूजन दाल मिल लगाने पर मिलेगी ₹25 लाख सब्सिडी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र भविष्य में वैज्ञानिक खेती और कृषि नवाचारों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां किसानों को आधुनिक तकनीकों, एकीकृत खेती और मूल्य संवर्धन आधारित कृषि मॉडल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र में मॉडल फार्म विकसित किए जाएंगे, जहां किसानों को यह दिखाया जाएगा कि सीमित भूमि पर अनाज, दलहन, तिलहन, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग को एक साथ जोड़कर अधिकतम आय कैसे प्राप्त की जा सकती है।
दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर फोकस
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश को दलहन और तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चना, अरहर, मसूर, उड़द और तिल जैसी फसलों के लिए किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही किसानों द्वारा उत्पादित दलहन को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाएगा।
उन्होंने घोषणा की कि अधिक उत्पादन वाले क्षेत्रों में दाल मिल स्थापित करने पर किसानों और उद्यमियों को 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में ‘एग्री क्लीनिक’ स्थापित करने की घोषणा भी की। यह किसानों के लिए फसल अस्पताल की तरह कार्य करेगा, जहां किसान पौधों, पत्तियों या मिट्टी के नमूने लाकर उनकी जांच करा सकेंगे। वैज्ञानिक रोगों की पहचान कर तत्काल उपचार और सलाह देंगे।
उन्होंने बताया कि भारत विस्तार-किसान सारथी हेल्पलाइन (155261) और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी किसानों को त्वरित तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। मोबाइल ऐप के जरिए मिट्टी में पोषक तत्वों की स्थिति और उनकी कमी की जानकारी भी मिल सकेगी।
किराए पर मिलेंगे आधुनिक कृषि उपकरण
छोटे और सीमांत किसानों की सुविधा के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर और मशीन बैंक स्थापित किए जाएंगे। यहां लेजर लेवलर, डायरेक्ट सीडेड राइस मशीन, ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक कृषि मशीनें किराए पर उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही कम पानी में धान उत्पादन की तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट…

Next Post

स्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा मुख्यमंत्री साय…

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

September 6, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

September 4, 2026
रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री
मध्यप्रदेश

रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

August 30, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…
मध्यप्रदेश

प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…

August 24, 2026
जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…

August 20, 2026
अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…
मध्यप्रदेश

अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…

August 6, 2026
Next Post
स्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा मुख्यमंत्री साय…

स्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा मुख्यमंत्री साय…

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

तीजा-पोरा तिहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

September 7, 2026
इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…

इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…

September 7, 2026
‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…

‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…

September 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

तीजा-पोरा तिहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

September 7, 2026
इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…

इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…

September 7, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
छत्तीसगढ़

तीजा-पोरा तिहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

by NBTV24
September 7, 2026
0

छत्तीसगढ़:–'मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास की राह में बड़ी बाधा रहा। प्रधानमंत्री...

Read more
इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…

इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…

September 7, 2026
‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…

‘नमस्ते’ योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…

September 6, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…

September 6, 2026
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

September 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com