• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए ये सभी फैसले…

NBTV24 by NBTV24
June 23, 2026
in छत्तीसगढ़
0
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए ये सभी फैसले…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  1. मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ’’विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़’’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है। भारत सरकार के अधिनियम, 2025 के अनुरूप लागू की जा रही इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस अकुशल श्रम आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी।
    इस योजना के तहत जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण आधारभूत संरचना निर्माण, आजीविकामूलक परिसंपत्तियों के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत आधारित समेकित विकास, विभागीय योजनाओं के अभिसरण तथा पीएम गति शक्ति से समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। विकास कार्यों की बेहतर कार्ययोजना एवं निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्रणालियों का उपयोग करते हुए पारदर्शिता, सुशासन एवं जवाबदेही को सुदृढ़ किया जाएगा।

इस योजना के क्रियान्वयन में केंद्र एवं राज्य के व्यय का अनुपात 60ः40 रहेगा तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य बजट में 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

  1. मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से ’’अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सृजन केंद्र (हथकरघा, बुनाई-सिलाई, हस्तशिल्प आदि), प्रसंस्करण इकाइयां (दलहन, तिलहन, राइस मिल, डेयरी आदि), सेवा केंद्र (कोल्ड स्टोरेज, सोलर ड्रायर, कृषि उपकरण मरम्मत, अटल डिजिटल केंद्र आदि), विपणन केंद्र तथा आपूर्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

इस योजना का उद्देश्य उपलब्ध अधोसंरचना और मशीनरी का बेहतर उपयोग करते हुए स्थानीय उत्पादन, प्रसंस्करण, सेवा और विपणन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को नोडल एजेंसी तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

’’अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ के माध्यम से कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सेवा व्यवसाय, डिजिटल तकनीक, हरित ऊर्जा तथा ग्रामीण बाजारों को नई गति मिलेगी और प्रदेश की ग्रामीण आजीविका को मजबूत आधार प्राप्त होगा।

  1. मंत्रिपरिषद ने आज “छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति (CG-CBG Policy), 2026” के प्रारूप का भी अनुमोदन किया है। इस नीति के माध्यम से राज्य में उपलब्ध कृषि अवशेष, नगरीय ठोस अपशिष्ट, पशुधन अपशिष्ट एवं अन्य जैविक संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन कर उन्हें स्वच्छ गैसीय ईंधन कम्प्रेस्ड बायोगैस में परिवर्तित किया जाएगा।

इस नीति से अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी, जैव उर्वरक उत्पादन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अनुसार राज्य में लगभग 5 लाख टन प्रतिवर्ष CBG उत्पादन की संभावना है। इस नीति के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को राज्य नोडल एजेंसी तथा ऊर्जा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रशासनिक आदेश जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

साय कैबिनेट की बैठक आज मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले…

Next Post

प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

Related Posts

महतारी वंदन योजना की कुल 30 किस्तों में महिलाओं को कितने पैसे मिले जानिए…
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की कुल 30 किस्तों में महिलाओं को कितने पैसे मिले जानिए…

August 22, 2026
रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का ये उपहार…
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का ये उपहार…

August 22, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट…

August 22, 2026
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री साय…

August 22, 2026
नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति मुख्यमंत्री श्री साय…
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति मुख्यमंत्री श्री साय…

August 22, 2026
पीएम आवास योजना में प्रदेश ने रचा इतिहास, विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के आशियाने…
छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना में प्रदेश ने रचा इतिहास, विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के आशियाने…

August 21, 2026
Next Post
प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

August 22, 2026
बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…

बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…

August 22, 2026
महतारी वंदन योजना की कुल 30 किस्तों में महिलाओं को कितने पैसे मिले जानिए…

महतारी वंदन योजना की कुल 30 किस्तों में महिलाओं को कितने पैसे मिले जानिए…

August 22, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

August 22, 2026
बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…

बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…

August 22, 2026
रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…
लाइफस्टाइल

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही युवाओं की सेहत पर पड़ सकता है ये असर…

by NBTV24
August 22, 2026
0

नई दिल्ली:– आजकल युवाओं के बीच एनर्जी ड्रिंक का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ाई के दौरान नींद भगाने,...

Read more
बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…

बारिश में बढ़ा कान के संक्रमण का खतरा, दर्द और खुजली को न करें नजरअंदाज…

August 22, 2026
महतारी वंदन योजना की कुल 30 किस्तों में महिलाओं को कितने पैसे मिले जानिए…

महतारी वंदन योजना की कुल 30 किस्तों में महिलाओं को कितने पैसे मिले जानिए…

August 22, 2026
रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का ये उपहार…

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का ये उपहार…

August 22, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट…

August 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com