• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

मां नर्मदा को और संवारेंगे सीएम डॉ. मोहन, जानें प्रदेश के मुखिया का क्या है प्लान…

NBTV24 by NBTV24
July 3, 2026
in मध्यप्रदेश
0
सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश:–मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली नर्मदा समग्र की बैठक

मां नर्मदा के जल को निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए नमन मिशन तैयार

अमरकंटक में बनेगा जैव विविधता प्रबंधन संस्थानमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 जुलाई को मंत्रालय में नर्मदा समग्र की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत से अधिक आबादी की जीवन रेखा है। यह आबादी नर्मदा नदी और उसके जलग्रहण क्षेत्र पर ही निर्भर है। नर्मदा हमारी धार्मिक आस्था, जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला है। इसे हर तरह से निर्मल और अविरल बनाए रख कर नर्मदा परिक्रमा पथ को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नर्मदा जयंती पर विभिन्न आयोजन किए जाएं। नर्मदा और इसकी सहायक नदियों सहित पूरे प्रदेश में नदियों के संरक्षण के लिए समाज को विशेषकर युवाओं को जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब हर महीने नर्मदा समग्र की बैठक में इस नदी क्षेत्र के विकास के निर्णय लिए जाएंगे। मां नर्मदा के विकास से जुड़ना एक पवित्र काम है। सभी विभाग के अधिकारी पूरे समर्पण से यह काम करें। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर पथिकों के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएं और परिक्रमा मार्ग पर संकेतक (सूचना पट्टिकाएं) भी लगाए जाएं। नर्मदा के तट पर स्थित सभी धार्मिक और पवित्र स्थलों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए। परिक्रमा मार्ग पर जहां मंदिर हैं, वहां पथिकों के लिए अन्य क्षेत्र भी स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर दीनदयाल रसोई प्रारंभ कराने की व्यवस्था भी कराएगी। सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों से कहा कि नर्मदा समग्र से समन्वय कर नर्मदा परिक्रमा क्षेत्र में स्थित सभी आश्रमों की सूचियां तैयार कर लें। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया कि वे सामूहिक प्रयास कर किसानों को घाटी क्षेत्र में नकद फसलों की पैदावार लेने के लिए प्रेरित करें।

18 जिलों में होंगे कार्यक्रम
बैठक में अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि नर्मदा नदी के सीमावर्ती प्रदेश के 18 जिलों में नर्मदा जयंती पर आयोजन किए जाएंगे। इसके तहत मां नर्मदा की भव्य आरती, नृत्य, गायन, प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास दीपाली रस्तोगी ने बताया कि मां नर्मदा के जल को सदैव निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा नमन मिशन तैयार किया गया है। यह मिशन मां नर्मदा घाटी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्राधिकृत होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस नमन मिशन की साधारण सभा के अध्यक्ष होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के मंत्री मिशन की साधारण सभा के उपाध्यक्ष होंगे। मुख्य सचिव इस मिशन के सचिव और अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मिशन के सह-सचिव होंगे। मिशन को क्रियान्वित करने के लिए इस साल 2026-27 का रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है। रस्तोगी ने बताया कि इस मिशन के क्रियान्वयन के लिए पहले से विद्यमान तीन समितियों, मंत्रिमण्डल समिति, अन्तर्विभागीय कार्यकारिणी समिति, राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति का भी सहयोग लिया जाएगा। मिशन के संचालन में जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, नगरीय विकास, वन, पर्यावरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, वित्त, पर्यटन, विधि, उद्यानिकी, मत्स्य, राजस्व, जनजातीय कार्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति, धर्मस्व, योजना एवं आर्थिकी सांख्यिकी एवं खनिज संसाधन विभाग सदस्य के रूप में तथा 10 प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे। इस फंड के लिए 100 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष राज्य अनुदान की व्यवस्था का प्रस्ताव है।

नर्मदा के उद्गम स्थल के लिए 32 लाख रुपये की योजना
अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल ने बताया कि मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में जैव विविधता प्रबंधन संस्थान बनाया जाएगा। इसके लिए 32 लाख रुपये का योजना प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नर्मदा घाटी क्षेत्र में करीब 415 हेक्टेयर क्षेत्र में वन विभाग 2.70 लाख पौधे लगाएगा। अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में नर्मदाघाटों को निर्मल बनाए रखने की व्यवस्था की जा रही है। नर्मदा कोष पोर्टल भी बनाया जा रहा है। नगरीय निकायों के सीएमओ को नर्मदा क्षेत्र के विकास के लिए नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नर्मदा क्षेत्र के 21 नगरों में 35 एसटीपी तैयार किए जा रहे हैं। यह काम दिसम्बर 2027 तक पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर के विकास के लिए यहां स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (साडा) तैयार की जाएगी। पर्यटन विभाग ने जानकारी दी कि महेश्वर में 18 होमस्टे तैयार किए है और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 13 गावों में 79 होमस्टे तैयार किए गए हैं। बैठक में पर्यावरण, धर्मस्व, राजस्व, खनिज साधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, योजना आर्थिकी सांख्यिकी, एवं अन्य विभागों ने भी नर्मदा घाटी क्षेत्र में किए जा रहे काम की जानकारी दी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएंशहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

Next Post

एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू में प्रदेश की एआई आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान…

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

September 4, 2026
रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री
मध्यप्रदेश

रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

August 30, 2026
प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…
मध्यप्रदेश

प्रदेश के सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाना अनिवार्य, DPI ने जारी किए ये निर्देश; 1 से 3 सितंबर तक होंगे विशेष…

August 24, 2026
जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…

August 20, 2026
अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…
मध्यप्रदेश

अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…

August 6, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत…

July 21, 2026
Next Post
एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू में प्रदेश की एआई आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान…

एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू में प्रदेश की एआई आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान…

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …

September 5, 2026
सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

September 5, 2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह मंत्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित…

September 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …

September 5, 2026
सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

September 5, 2026
13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …
सामान्य

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …

by NBTV24
September 5, 2026
0

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 13 साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे।...

Read more
सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

September 5, 2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह मंत्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित…

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…

13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…

September 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com