• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

प्रदेश के इस सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान; कलेक्टर से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए…

NBTV24 by NBTV24
September 14, 2026
in छत्तीसगढ़
0
प्रदेश के इस सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान; कलेक्टर से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर शहर के खरसिया चौक में सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी की वाईरल वीडियो का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत से दूरभाष पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने खरसिया चौक की सड़क में बड़े गड्ढों को भरने, आवश्यक समतलीकरण तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां यातायात का दबाव अधिक है, वहां पुलिस एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की नियमित निगरानी करें, आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों से समन्वय कर सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। जहां सड़क क्षतिग्रस्त होने, निर्माण कार्य, पुल-पुलिया के आसपास कटाव, जलभराव अथवा अन्य किसी कारण से आवागमन प्रभावित होने या दुर्घटना की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। आवश्यकता के अनुसार चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां निर्माण कार्य प्रगति पर हैं अथवा बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां गड्ढों को भरने, समतलीकरण, जल निकासी सहित सभी आवश्यक अंतरिम सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। स्थायी निर्माण में मौसम संबंधी व्यावहारिक कठिनाइयां होने पर भी सड़क को चलने योग्य बनाए रखने के लिए हर आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय अथवा अन्य किसी एजेंसी से संबंधित सड़क हो, जिला प्रशासन संबंधित विभाग के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। कलेक्टर अपने जिले में अधिक यातायात दबाव वाली प्रमुख सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों को चिन्हांकित कर उनकी स्थिति की नियमित समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़क कार्यों में तेजी लाई जाए। निर्माण एजेंसियों के साथ कार्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण एवं स्थायी मरम्मत के कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के कारण लोगों को लंबे समय तक असुविधा न हो, इसके लिए निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…

Next Post

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं मुख्यमंत्री साय…

Related Posts

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर
छत्तीसगढ़

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

September 15, 2026
इस संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती…
छत्तीसगढ़

इस संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती…

September 15, 2026
नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव मुख्यमंत्री साय…

September 15, 2026
अचानक रुका CM साय का काफिला, सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा से की बात और इतने रुपए देकर खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’…
छत्तीसगढ़

अचानक रुका CM साय का काफिला, सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा से की बात और इतने रुपए देकर खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’…

September 15, 2026
प्रदेश के इस सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान; कलेक्टर से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए…
छत्तीसगढ़

CM करेंगे संकल्प यात्रा की शुरुआत, नया रायपुर में गोल्फ का रोमांच, PSC महारैली पर भी बिशेष…

September 15, 2026
सीएम साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, ये क्रिकेट लीजेंड और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

सीएम साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, ये क्रिकेट लीजेंड और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ होंगे शामिल

September 15, 2026
Next Post
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं मुख्यमंत्री साय…

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं मुख्यमंत्री साय…

सहारा रिफंड फॉर्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन में इतने दिन लगते हैं…

सहारा रिफंड फॉर्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन में इतने दिन लगते हैं…

September 15, 2026
एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

September 15, 2026
इस संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती…

इस संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती…

September 15, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सहारा रिफंड फॉर्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन में इतने दिन लगते हैं…

सहारा रिफंड फॉर्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन में इतने दिन लगते हैं…

September 15, 2026
एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

September 15, 2026
सहारा रिफंड फॉर्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन में इतने दिन लगते हैं…
सामान्य

सहारा रिफंड फॉर्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन में इतने दिन लगते हैं…

by NBTV24
September 15, 2026
0

नई दिल्ली:– आज के समय में कमाई के साथ सेविंग करना भी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में यही बचत...

Read more
एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

September 15, 2026
इस संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती…

इस संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती…

September 15, 2026
नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव मुख्यमंत्री साय…

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव मुख्यमंत्री साय…

September 15, 2026
अचानक रुका CM साय का काफिला, सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा से की बात और इतने रुपए देकर खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’…

अचानक रुका CM साय का काफिला, सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा से की बात और इतने रुपए देकर खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’…

September 15, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com