मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:10 बजे कार द्वारा शिवरीनारायण मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:20 बजे मंदिर पहुंचने के बाद शाम 5:35 बजे तक दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। शाम 5:35 बजे मंदिर से रवाना होकर मुख्यमंत्री 5:40 बजे महानदी घाट पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रात 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।





